फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Local ›   नगदी चोरी के आरोपी को पुलिस ने किया काबू, नगदी बरामद न्यायालय में पेश कर भेजा रिमांड पर

नगदी चोरी के आरोपी को पुलिस ने किया काबू, नगदी बरामद न्यायालय में पेश कर भेजा रिमांड पर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 12:56 PM IST
विज्ञापन
नगदी चोरी के आरोपी को पुलिस ने किया काबू, नगदी बरामद न्यायालय में पेश कर भेजा रिमांड पर
पुलिस द्वारा काबू किया गया चोरी का आरोपी - फोटो : Amar Ujala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। पुलिस ने घर से नकदी चोरी के मामले में एक आरोपी को काबू कर नकदी बरामद कर ली है। गांव मुंडिया खेड़ी निवासी प्रियंका ने बुुधवार को थाना कनीना में शिकायत देकर गांव के ही नवीन उर्फ धोलिया पर चोरी का आरोप लगाया था। थाना कनीना की पुलिस टीम ने आरोपी नवीन उर्फ धोलिया निवासी मुंडिया खेड़ा को वीरवार गांव से ही काबू कर 36 हजार 500 रुपये की नकदी बरामद कर ली। आरोपी पर पहले भी चोरी, दुर्घटना व वसूली के पांच मामले दर्ज हैं। वीरवार को न्यायालय में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि महिला ने थाना कनीना में शिकायत दर्ज करा बताया था कि रात के समय कमरे का ताला खोलकर नकदी चोरी का आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी। पुलिस ने नामजद के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर थी। वीरवार को आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed