{"_id":"6242cffe52117f265c6529db","slug":"mahendragarh1648545790","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़ क्षेत्र में मिलाजुला रहा हड़ताल का असर नहीं चली लंबे रूटों की बसें","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
महेंद्रगढ़ क्षेत्र में मिलाजुला रहा हड़ताल का असर नहीं चली लंबे रूटों की बसें
विज्ञापन
उप तहसील सतनाली में विरोध प्रदर्शन करते कर्मचारी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
moolमहेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ क्षेत्र में कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का मिलाजुला असर रहा है। अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी महासंघ एवं 11 अन्य ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर विभिन्न संगठन व ट्रेड यूनियनों से जुड़े कर्मचारियों की पूर्व निर्धारित हड़ताल को लेकर लोग भी अपने कार्यों के लिए कार्यालयों में नहीं पहुंचे जिसके कारण क्षेत्र में हड़ताल का मिलाजुला असर रहा। लेकिन राजस्व विभाग के पटवारियों की हड़ताल के चलते महेंद्रगढ़, कनीना व सतनाली में तहसील स्तर के कार्य प्रभावित रहे। वहीं महेेंद्रगढ़, कनीना व सतनाली बस स्टैंडों से लंबे रूटों की बसों के नहीं चलने से लोगों को कुछ परेशानी अवश्य हुई। स्वास्थ्य सेवाओं पर भी हड़ताल का असर नहीं रहा। सामान्य दिनों की तरह ही स्वास्थ्य सेवाएं जारी रही। चिकित्सकों ने नागरिक अस्पताल पहुंचने वालों को उपचार दिया।
विज्ञापन
---------
शहर में जुलूस निकालकर की सरकार विरोधी नारेबाजी
विभिन्न यूनियनों एवं विभागों से जुड़े सैंकड़ों कर्मचारी सोमवार को हुड्डा पार्क में एकत्रित हुए। हुड्डा पार्क से बालाजी चौक तक जुलूस निकालकर कर्मचारियों ने मांगों को लेकर नारेबाजी कर रोष जताया।
विज्ञापन
सतनाली तहसील के सामने नारेबाजी कर रोष जताते विभिन्न यूनियनों से जुड़े कर्मचारी
- फोटो : Amar Ujala
सतनाली तहसील के सामने नारेबाजी कर रोष जताते विभिन्न यूनियनों से जुड़े कर्मचारी
कनीना तहसील कार्यालय के सामने मांगों का ज्ञापन सौंपते कर्मचारी
- फोटो : Amar Ujala
कनीना तहसील कार्यालय के सामने मांगों का ज्ञापन सौंपते कर्मचारी