फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Local ›   20 मिनट तक हुई ओलावृष्टि, किसानों के अरमानों पर फिरा पानी

20 मिनट तक हुई ओलावृष्टि, किसानों के अरमानों पर फिरा पानी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:21 PM IST
विज्ञापन
20 मिनट तक हुई ओलावृष्टि, किसानों के अरमानों पर फिरा पानी
महेंद्रगढ़ क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि - फोटो : Amar Ujala
महेंद्रगढ़। क्षेत्र में शुक्रवार शाम को हुई ओलावृष्टि से किसानों की पकी पकाई फसलों में भारी नुकसान हो गया है। ओलावृष्टि के कारण किसानों के अरमानों पर पानी फिर गया है। किसानों की मानें तो फसलों में 30 से 50 प्रतिशत नुकसान की आशंका है। सतनाली, महेंद्रगढ़, कनीना, आकोदा क्षेत्रों में शुक्रवार शाम छह बजे 20 मिनट तक हुई ओलावृष्टि के कारण किसानों की पकी पकाई फसलों में नुकसान भारी नुकसान हुआ है। सरसों की फसल में अधिक नुकसान की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन
शाम का समय होने के कारण किसान अपने खेतों में भी नहीं पहुंच पाए। अब किसान सुबह का इंतजार करेंगे। सुबह नुकसान का आंकलन करेंगे। ------------- - शनिवार को भी रहेगा मौसम परिवर्तनशीलः नुकसान की आशंका के चलते किसानों की परेशानी बढ़ गई है। वहीं ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र की मौसम ईकाई विशेषज्ञ डॉ. दिवेश चौधरी ने बताया कि शनिवार को भी जिला में हल्की हवाओं व गरज-चमक साथ हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन

20 मिनट तक हुई ओलावृष्टि, किसानों के अरमानों पर फिरा पानी
ओलावृष्टि के बाद फसल में हुआ नुकसान - फोटो : Amar Ujala
ओलावृष्टि के बाद फसल में हुआ नुकसान
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed