{"_id":"61eff79b8e9a903be1646b23","slug":"mahendragarh1643116443","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉडल संस्कृति स्कूल में आज मनाया जाएगा उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
मॉडल संस्कृति स्कूल में आज मनाया जाएगा उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह
विज्ञापन
मार्च पास्ट की सलामी की रिहर्सल करते एनसीसी बटालियन के कैडेट्स
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेंद्रगढ़। उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल महेंद्रगढ़ में किया जाएगा। बतौर मुख्यातिथि
विज्ञापन
एसडीएम दिनेश सुबह 10 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। समारोह को मनाने के लिए सभी प्रकार की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। प्राचार्य पवन
कुमार भारद्वाज ने बताया कि 26 जनवरी को 10 बजे मुख्यातिथि एसडीएम दिनेश राष्ट्रीय ध्वजारोहण के बाद 10.05 बजे मार्चपास्ट में हिस्सा लेने वाली पुलिस बल, एनसीसी सीनियर की टुकडियों का निरीक्षण करते हुए परेड की सलामी लेंगे। इसके बाद 10.10 बजे मुख्यातिथि का भाषण होगा। 10.20 बजे मार्चपास्ट का प्रदर्शन होगा। 10.30 बजे राष्ट्रीय गान के साथ समारोह का समापन किया जाएगा।
मॉडल संस्कृति स्कूल के प्राचार्य पवन कुमार भारद्वाज ने कहा कि इस बार कोविड-19 के तहत बरती जाने वाली सावधानियों को ध्यान में रखकर यह पर्व
मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के प्रवेश द्वार पर सैनिटाइजर की उपलब्धता रहेगी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में मास्क व सोशल डिस्टैसिंग
का ध्यान रखें। कोविड-19 की गाइडलाइन अनुसार इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर उप प्राचार्य नरेश
कुमार गोयल, प्रवक्ता बिक्रम सिंह, वेदपाल शास्त्री, धर्मबीर पटवारी के अलावा अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।