{"_id":"5f55d6f48ebc3e36bc26aaad","slug":"mahendragarh1599461108","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट्रल यूनिवर्सिटी की प्रवेश परीक्षा 18 सितंबर से","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
सेंट्रल यूनिवर्सिटी की प्रवेश परीक्षा 18 सितंबर से
विज्ञापन
केंद्रीय विश्वविद्यालय हरियाणा
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेंद्रगढ़। केंद्रीय विश्वविद्यालय संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीयूसीईटी) 18 से 20 सितंबर तक देशभर में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। प्रवेश परीक्षा के लिए हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के अंतर्गत 27 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 1858 सीटों के लिए इस वर्ष 46233 आवेदन आए हैं। विद्यार्थियों के अनुरोध पर परीक्षा को ऑफलाइन तरीके से ही आयोजित कराने का फैसला लिया गया है। जिससे कोविड़ के खतरे को कम से कम किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय की ओर से सीयूसीईटी-2020 के नोडल आॅफिसर डाॅ. फूल सिंह व डिप्टी नोडल आॅफिसर डाॅ. जसवंत ने बताया कि केंद्रीय विश्वविद्यालयों में ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, एम फिल, पीएचडी की 1858 सीटों के लिए इस वर्ष 46233 आवेदन आए हैं। देशभर के 14 केंद्रीय विश्वविद्यालयों व डाॅ. बीआर आंबेडकर स्कूल आॅफ इकोनोमिक्स, बैंगलुरूसहित 04 अन्य शिक्षण संस्थानों में उपलब्ध विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए संयुक्त आॅनलाइन आवेदन प्रक्रिया का आयोजन मार्च-जून माह में किया गया था। इन सीट पर प्रवेश परीक्षा के आधार पर दाखिले किए जाएंगे। 18 से 20 सितंबर तक संयुक्त प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी।उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी।हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर में चार, हिसार में तीन, गुरुग्राम में दो, सोनीपत, कुरूक्षेत्र, सिरसा, पलवल, रोहतक व चंडीगढ़ में एक-एक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दिल्ली में सात, आगरा, हरिद्वार, देहरादून व हल्द्वानी में एक-एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इन परीक्षा केंद्रों में प्रवेश परीक्षा का
आयोजन हकेंवि द्वारा किया जाएगा। विद्यार्थियों की ओर से लगातार किए गए अनुरोध पर परीक्षा को ऑफलाइन ही आयोजित कराने का फैसला लिया गया है। ऑनलाइन परीक्षा कराने में कोविड़ संक्रमण का खतरा अधिक होने के चलते ऑफलाइन परीक्षा का निर्णय हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन