फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Local ›   बादली में एक युवक की गोली मारकर हत्या, एक घायल

बादली में एक युवक की गोली मारकर हत्या, एक घायल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 02:06 PM IST
विज्ञापन
बादली में एक युवक की गोली मारकर हत्या, एक घायल
बादली में घटना स्थल पर ग्रामीणों से पूछताछ करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : Amar Ujala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
बादली। गांव में शनिवार की सुबह एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान बादली निवासी 25 वर्षीय कपिल पुत्र इन्द्र सिंह के रूप में हुई है। झगड़े के दौरान बीच-बचाव करने आए कृपाल नामक युवक के हाथ में गोली लग गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। प्रारम्भिक जांच में झगड़े का कारण पैसों का लेनदेन सामने आया है। पुलिस के अनुसार, बादली का कपिल शनिवार की सुबह अपने मकान के सामने खड़ा था। उसी दौरान गांव का ही निवासी सोमबीर मौके पर आया और कहासुनी करने लगा। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि सोमबीर ने रिवाल्वर निकाल ली और कपिल को लक्ष्य करके कई फायर कर दिए। आरोपी द्वारा की गई फायरिंग से तीन गोलियां कपिल को लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसी दौरान ग्रामीण कृपाल ने बीचबचाव करने की कोशिश की तो एक गोली उसके हाथ पर लगी और वह घायल हो गया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर आवश्यक प्राथमिक जांच कर कपिल के शव को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
कुछ देर बाद एसपी वसीम अकरम भी घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने मामले को समझकर मृतक के परिजनों से बातचीत की और जांच में लगे पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की प्रारंभिक जांच में झगड़े का कारण पैसों का लेनदेन सामने आया है। मामले की जांच की जा रही है। पूरी सच्चाई जांच संपन्न होने के बाद ही सामने आएगी।
--इंस्पेक्टर जसबीर, एसएचओ बादली -फोटो 1 : बादली में घटना स्थल पर ग्रामीणों से पूछताछ करते पुलिस अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed