फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Local ›   कोरोना रोधी वैक्सीन की दूसरी डोज से ही मिलेगा सार्वजनिक स्थलों पर प्रवेश

कोरोना रोधी वैक्सीन की दूसरी डोज से ही मिलेगा सार्वजनिक स्थलों पर प्रवेश

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 06:53 PM IST
विज्ञापन
कोरोना रोधी वैक्सीन की दूसरी डोज से ही मिलेगा सार्वजनिक स्थलों पर प्रवेश
अधिकारियों की बैठक लेते हुए उपायुक्त श्यामलाल पुनिया। संवाद - फोटो : Amar Ujala
कोविड रोधी वैक्सीन की दूसरी डोज से ही मिलेगा सार्वजनिक स्थलों पर प्रवेश : डीसी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी झज्जर। डीसी श्याम लाल पूनिया ने कहा कि हरियाणा सरकार ने कोविडरोधी वैक्सीन को लेकर निर्देश जारी कर दिए हैं कि पहली जनवरी से सरकारी कार्यालयों व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने वालों को प्रवेश दिया जाएगा। ऐसे में हम सबकी जिम्मेवारी बनती है कि जिन लोगों को अब तक वैक्सीन की दूसरी डोज नहीं लगी है, उन्हें जल्द से जल्द दूसरी डोज लगवाने के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने यह बात शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित कांफ्रेंस हॉल में राजस्व विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन
डीसी ने कहा कि झज्जर जिला में वैक्सीन की पहली 98 प्रतिशत व दूसरी डोज 63 फीसदी लोगों को लग चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से वैक्सीनेशन के लिए मेगाड्राइव जारी है। राजस्व विभाग के पटवारी अपने-अपने एरिया में मौजिज लोगों की मदद से उन लोगों तक पहुंचे जिन्होंने पहली डोज की समयसीमा पूरी कर ली है। आशा, एएनएम, ग्राम सचिव व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की मदद से जिला में ऐसे पात्रों की वैक्सीन की डोज लगवाना सुनिश्चित किया जाए ताकि जिला में वैक्सीनेशन के 100 फीसदी लक्ष्य को जल्द से जल्द हासिल किया जा सके।  
विज्ञापन
विज्ञापन
डीसी ने बैठक में राजस्व विभाग से संबंधित कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पटवारी के एंड पर दर्ज की जाने वाली एंट्री का भी शीघ्रता से निपटारा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर झज्जर की एसडीएम शिखा, बेरी के एसडीएम रविंद्र कुमार, बादली के एसडीएम विशाल कुमार, सीटीएम रेणुका नांदल, डीआरओ कनब लाकड़ा व डिप्टी सिविल सर्जन डा. संजीव मलिक सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। वहीं बहादुरगढ़ के एसडीएम भूपेंद्र सिंह भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed