Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Local ›   किसान आंदोलन की वजह से बहादुरगढ़ में मेट्रो सेवा भी है बन्द

किसान आंदोलन की वजह से बहादुरगढ़ में मेट्रो सेवा भी है बन्द

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 02:29 AM IST
विज्ञापन
किसान आंदोलन की वजह से बहादुरगढ़ में मेट्रो सेवा भी है बन्द
किसान आंदोलन की वजह से बन्द बहादुरगढ़ सिटी मेट्रो स्टेशन। ------------- - फोटो : Amar Ujala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
बहादुरगढ़। रेल रोको अभियान के तहत कुछ किसानों की ओर से यहां के पंडित श्रीराम शर्मा मेट्रो स्टेशन को बंद करने के लिए हंगामा किया तो सुरक्षा की दृष्टि से दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन (डीएमआरसी) की ओर से बहादुरगढ़ के सभी मेट्रो स्टेशनों समेत दिल्ली सीमा में लगने वाली टीकरी बॉर्डर मेट्रो स्टेशन को भी बंद कर दिया गया। करीब सवा 11 बजे अचानक सभी मेट्रो स्टेशनों का शटर डाउन कर दिया। यहां पर सुरक्षा बलों के जवान तैनात कर दिए गए। अब किसानों का रेल रोका कार्यक्रम पूरा होने के बाद ही मेट्रो स्टेशन खुलने की संभावना है। इससे पहले भी सड़क पर चक्का जाम वाले दिन भी डीएमआरसी की ओर से इन्हीं चारों मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया गया था। मेट्रो स्टेशन बंद किए जाने से दिल्ली व बहादुरगढ़ आवागमन करने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। डीएमआरसी ने ट्वीट व सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफार्मों से यात्रियों को ये चारों मेट्रो स्टेशन बंद करने की सूचना दी। जानकारी के अनुसार करीब 11 बजे कुछ किसान पंडित श्रीराम शर्मा मेट्रो स्टेशन पर पहुंच गए थे। वे यहां पर झंडे लहराते हुए हंगामा करने लगे थे। ऐसे में तुरंत मेट्रो स्टेशन के गेट बंद कर दिए गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई तो दिल्ली पुलिस ने डीएमआरसी को तुरंत आंदोलन स्थल से जुड़े मेट्रो स्टेशनों को बंद करने के निर्देश दिए। इस पर तुरंत सवा 11 बजे मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए।
यात्रियों को उठानी पड़ी परेशानी, लेना पड़ा अन्य साधनों का सहारा: बहादुरगढ़ में बहादुरगढ़ सिटी, पंडित श्रीराम मेट्रो स्टेशन व ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन को करीब सवा 11 बजे अचानक बंद कर दिया। इससे दिल्ली जाने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। उन्हें दूसरे साधनों का सहारा लेना पड़ा। नेहरू पार्क निवासी राजेश ने बताया कि उसे मुंडका जाना था। मेट्रो में सवार होने के लिए घर से निकला था। मगर अचानक स्टेशन का गेट बंद कर दिया। अब उसे जीप व बस से जाना पड़ेगा। मॉडल टाउन निवासी नवीन ने बताया कि उसे दिल्ली एक काम से जाना था। मगर स्टेशन बंद होने से काफी देरी होगी। इससे परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed