{"_id":"61ea5af8cddd33068f3dabe8","slug":"hissar1642748664","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने एचएसवीपी कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, प्रशासक, संपदा अधिकारी सहित कई अधिकारी व कर्मचारी मिले गैर हाजिर","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने एचएसवीपी कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, प्रशासक, संपदा अधिकारी सहित कई अधिकारी व कर्मचारी मिले गैर हाजिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
हिसार। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने शुक्रवार सुबह एचएसवीपी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय में प्रशासक, संपदा अधिकारी, एसई सहित कई अधिकारी व कर्मचारी गैर हाजिर मिले। मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने निरीक्षण के दौरान हाजिरी रजिस्टर भी चेक किए। उन्होंने करीब 45 मिनट तक कार्यालय का निरीक्षण किया। मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि उन्हें इस विभाग की काफी शिकायतें मिल रही थीं। इस पर उन्होंने तीन दिनों तक कार्यालय की रेकी करवाई और आज कार्यालय का निरीक्षण किया। गैर हाजिर मिलने वाले सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से जवाब मांगा गया है।
इससे पहले मंत्री डॉ. कमल गुप्ता सुबह 9ः10 बजे एचएसीवी कार्यालय में पहुंच गए। यहां उन्होंने एक-एक कर सभी ब्रांच का निरीक्षण किया। सबसे पहले वह प्रशासन के कार्यालय में गए, जहां प्रशासक राजेश जोगपाल नहीं मिले। उनके चपड़ासी ने बताया कि साहब को कोराना है और वह अवकाश पर चल रहे हैं। इसके बाद डॉ. कमल गुप्ता संपदा अधिकारी के कार्यालय में गए। वह भी अपनी सीट पर नहीं मिले। कर्मचारी ने कहा कि वह कोर्ट केस के सिलसिले में चड़ीगढ़ गए हैं। फिर डॉ. गुप्ता ने एसई कार्यालय का निरीक्षण किया, वह भी गैर हाजिर मिले। इसके बाद उन्होंने अन्य ब्रांचों का भी निरीक्षण किया, जहां ज्यादातर अधिकारी व कर्मचारी अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन