फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Local ›   शमशान घाट के चौकीदार की हत्या

शमशान घाट के चौकीदार की हत्या

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2020 12:40 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हिसार। गंगवा गांव में शनिवार शाम श्मशान घाट के चौकीदार लक्ष्मण दास की हत्या कर दी गई। जिसके बाद संबंधित थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया। मामले के संबंध में पुलिस ने मृतक लक्ष्मण दास के दामाद अशोक कुमार की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में अशोक कुमार ने बताया कि उसे कल शाम किसी ने सूचित किया कि उसके ससुर लक्ष्मण दास श्मशान घाट के कमरे में खून से लथपथ पड़े हैं। अशोक ने बताया कि मौके पर पहुंचकर देखा तो लक्ष्मण दास की गर्दन पर तेजधार हथियार से वार के निशान थे। जिसे तुरंत वह दो अलग-अलग निजी अस्पताल में ले गए जहां से हिसार नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां डॉक्टरों ने लक्ष्मण दास को मृत घोषित कर दिया। अशोक ने बताया कि लक्ष्मण दास के पास से मोबाइल और उसके पास से रुपए भी गायब है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed