फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Local ›   फैक्टरी में चोरी करने वाले दो बदमाशों को मुठभेड़ में लगी गोली

फैक्टरी में चोरी करने वाले दो बदमाशों को मुठभेड़ में लगी गोली

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 12:48 PM IST
विज्ञापन
फैक्टरी में चोरी करने वाले दो बदमाशों को मुठभेड़ में लगी गोली
सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस टीम विरासत में मुठभेड़ में घायल बदमाश - फोटो : Amar Ujala
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के जुनपथ गांव के पास बृहस्पतिवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए बदमाशों की पहचान मेरठ निवासी आसिफ और खालिद के रूप में हुई है आरोपी बंद पड़ी फैक्ट्रियों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं।
विज्ञापन
एसीपी पीपी सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार सूरजपुर कोतवाली प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह की टीम क्षेत्र में चेकिंग और गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि बाइक सवार दो बदमाश जुनपथ गांव के पास से गुजर रहे हैं। पुलिस टीम ने बदमाशों की घेराबंदी का प्रयास किया तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इसमें दो बदमाश पैर में गोली लगने से मौके पर गिर पड़े। पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने दो तमंचे और एक बाइक बरामद की है। पकड़े गए बदमाश बंद पड़ी फैक्ट्रियों में चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर उनके साथ क्यों वह की गई वारदातों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

फैक्टरी में चोरी करने वाले दो बदमाशों को मुठभेड़ में लगी गोली
सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस टीम की रात में मुठभेड़ में घायल बदमाश - फोटो : Amar Ujala
सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस टीम की रात में मुठभेड़ में घायल बदमाश
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed