{"_id":"61ded1d42869a026247e391b","slug":"gautam-buddha-nagar1641992660","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, एक ही दिन में 2230 नए मामले","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, एक ही दिन में 2230 नए मामले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, एक ही दिन में 2230 नए मामले
विज्ञापन
-सीएमओ, एसीएमओ सहित 100 से अधिक डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मी भी संक्रमित
-जिले में सक्रिय मरीज बढ़कर 9267 हुए, स्वस्थ होने वालों की संख्या 106 दर्ज
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। जनपद में कोरोना संक्रमण ने दूसरी लहर का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 2230 नए मामले सामने आए हैं, जबकि स्वस्थ होने वालों की संख्या 106 दर्ज की गई। सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 9267 हो गई है। जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी, दो अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित 100 से अधिक डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मी भी संक्रमित हो गए हैं। सभी का इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में 11 जनवरी को 7895 लोगों की कोरोना जांच की गई। जिसमें 2163 मरीजों में कोरोना की पुष्टिï आरटी-पीसीआर जांच से हुई है, जबकि 67 मरीजों की एंटीजन रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस लिहाज से जांच में लगभग हर व्यक्ति मरीज संक्रमित पाया गया है। ददैनिक आधार पर कोरोना के सर्वाधिक मामलों का रिकॉर्ड पिछले साल चार मई को बना था, इस दौरान एक ही दिन में 1761 नए कोरोना मरीजों की पुष्टिï हुई थी। महामारी की तीसरी लहर ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पिछले साल दूसरी लहर के दौरान मई के शुरुआती 11 दिन में 13392 कोरोना के मामले सामने आए थे, जबकि इस बार तीसरी लहर में जनवरी के 11 दिनों में 9384 कोरोना मामले आए हैं। हालांकि, तीसरी लहर में जिस रफ्तार से संक्रमण बढ़ रहा है उससे जनवरी में ही कोरोना के मरीजों का आंकड़ा 20 हजार तक पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। जनपद में अब तक 73246 लोगों कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 63511 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
--------
एहतियातन कराई जांच, रिपोर्ट आई पॉजिटिव
जिला स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य चिकित्सा (एसीएमओ) अधिकारी डॉ. ललित कुमार सबसे पहले कोरोना संक्रमित मिले थे। एहतियाती तौर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. सुनील कुमार शर्मा ने कोरोना जांच कराई, उनकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद उन्होंने घर पर ही अपने को आइसोलेट किया है। सीएमओ ने बताया कि उन्हें किसी तरह की तकलीफ नहीं है। घर से ही स्वास्थ्य विभाग का कामकाज देख रहे हैं। एसीएमओ डॉ. भारतभूषण भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा सीएमओ ऑफिस में करीब 15 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। साथ ही, करीब जिम्स के 30 से अधिक, शारदा के 40 से अधिक, जिला अस्पताल के चार डॉक्टर व एक अन्य स्टाफ सहित सरकारी निजी अस्पतालों के 100 से अधिक डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित हुए हैं।
विज्ञापन
--------
99 फीसदी मरीजों का घर पर ही उपचार
महामारी की तीसरी लहर में राहत की बात यह है कि, स्वास्थ्य सेवाओं पर फिलहाल दबाव ज्यादा नहीं बढ़ा है। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुशवाहा का कहना कि तेसी बढ़ रहे संक्रमण के बीच भी अस्पतालों में महज एक फीसदी मरीज ही आइसोलेशन में हैं। 99 फीसदी मरीजों का उपचार घर पर ही चल रहा है। कोविड अस्पताल में 29 मरीज हैं। इसके अलावा जिम्स, शारदा और यथार्त अस्पताल को भी कोरोना के उपचार के लिए अनुमति दी गई है। जेपी और कैलाश अस्पताल पहले से ही अधिकृत हैं।
----------------
दस दिन में 27 फीसदी बढ़े सक्रिय मरीज
तेजी से बढ़ से कोरोना संक्रमण के बीच दस दिन में ही जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या 27 फीसदी बढ़ी है। एक जनवरी को 335 सक्रिय मरीज दर्ज किए गए थे, जबकि 11 जनवरी तक आंकड़ा 9200 पार हो गया है।
--------------------
घबराने की जरूरत नहीं, बरतें सावधानी
कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन 99 फीसदी मरीजों में बेहद हल्के लक्षण है। इसलिए घबराने की कोई जरूरत नहीं है। घर पर ही आइसोलेट होकर उपचार कराएं। जिन्हें पहले से कोई बीमारी है या तबियत ज्यादा बिगड़ रही है वो ही अस्पताल जाएं। समय सावधानी बरतने का है।
-डॉ. सुनील कुमार शर्मा, सीएमओ
--------
सक्रिय मरीजों का ऐसे बढ़ा ग्राफ
----------------------
तारीख सक्रिय केस
01 जनवरी 335
05 जनवरी 1110
07 जनवरी 2404
09 जनवरी 5780
11 जनवरी 9267
----------------------
योगेश शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन