फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Local ›   युवती की हत्या और लूट के आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली

युवती की हत्या और लूट के आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 07:13 PM IST
विज्ञापन
युवती की हत्या और लूट के आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
ग्रेटर नोएडा में पुलिस मुठभेड़ में घायल युवती की हत्या और आभूषण लूट का आरोपी - फोटो : Amar Ujala
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र की पैरामाउंट गोल्फ विला सोसाइटी में बुधवार को ट्रांसपोर्टर की बेटी की हत्या और आभूषण लूटकर फरार हुए आरोपी को शुक्रवार सुबह पुलिस मुठभेड़ में गोली लगी है। पुलिस ने आरोपी को बृहस्पतिवार देर रात गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयोग किया गया था धारदार हथियार बरामद करने 130 मीटर रोड पर गई तो आरोपी दरोगा हरिराम की पिस्टल छीन फायरिंग करते हुए भागने लगा। पुलिस का कहना है कि जवाबी फायरिंग में आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़ा गया आरोपी मृतका का युवती का रिश्तेदार है।
विज्ञापन
नोएडा के छलेरा गांव निवासी कालू सिंह चौहान ट्रांसपोर्टर हैं। छलेरा गांव के पास ही उनका ट्रांसपोर्ट का काम है। वह परिवार के साथ लगभग एक साल से सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित पैरामाउंट गोल्फा विला सोसाइटी में रह रहे थे। बुधवार को कालू सिंह और उनकी पत्नी शॉपिंग के लिए गईं थीं। कालू चौहान का 26 वर्षीय बेटा भी ट्रांसपोर्ट में काम में से घर से बाहर गया था। इस दौरान उनकी बेटी पिंकी चौहान (28) घर पर अकेली थी। इसी दौरान दिल्ली के अलीपुर गांव पल्ला निवासी अर्जुन उर्फ चमन उनके घर पहुंचा। अर्जुन पिंकी की भाभी का भाई है। आरोपी यहां दो घंटे तक रुका और आरोपी पिंकी की धारदार हथियार से गला रेतकर व शरीर पर कई वार कर हत्या कर दी। आरोपी घर में रखे आभूषण आदि लूटकर फरार हो गया। पुलिस ने शुक्रवार सुबह ही दिल्ली स्थित आरोपी के घर से लूटे गए आभूषण और घटना में प्रयोग की गई स्कूटी बरामद कर ली थी। पुलिस ने आरोपी को बृहस्पतिवार रात गिरफ्तार कर पूछताछ की। आरोपी ने बताया कि वह पिंकी से विवाह करना चाहता था लेकिन उसके परिजन विवाह के लिए दूसरा लड़का देख रहे थे। इसी से नाराज होकर उसने पिंकी की हत्या कर दी।
विज्ञापन
--------- जेपी

युवती की हत्या और लूट के आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
पुलिस मुठभेड़ के दौरान घटनास्थल पर पड़ी पिस्टल - फोटो : Amar Ujala
पुलिस मुठभेड़ के दौरान घटनास्थल पर पड़ी पिस्टल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed