फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Local ›   रोहतक हरियाणा के युवक की हत्या कर ग्रेटर नोएडा में फेंका था शव, ढाई महीने बाद f.i.r. एक आरोपी गिरफ्तार

रोहतक हरियाणा के युवक की हत्या कर ग्रेटर नोएडा में फेंका था शव, ढाई महीने बाद f.i.r. एक आरोपी गिरफ्तार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 09:07 PM IST
विज्ञापन
रोहतक हरियाणा के युवक की हत्या कर ग्रेटर नोएडा में फेंका था शव,  ढाई महीने बाद f.i.r. एक आरोपी गिरफ्तार
मृतक रोहित का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
ग्रेटर नोएडा। 27 जुलाई को हरियाणा के रोहतक जनपद के भालौठ गांव के युवक रोहित की हत्या कर नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के नाले में फेंक दिया गया था। एसटीएफ और नॉलेज पार्क थाना पुलिस टीम ने इस मामले में ढाई माह बाद केस दर्ज सोनीपत निवासी नवीन मलिक को गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि पकड़ा गया आरोपी सीरियल किलर है। इससे पहले भी आरोपी कई हत्या कर चुका है। हरियाणा पुलिस आरोपी को सरगर्मी से तलाश रही थी। पुलिस इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
रोहतक के भालौठ निवासी राजभवन ने नॉलेज पार्क थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि उनका बेटा रोहित 24 जुलाई की सुबह दस बजे दोस्त रोहतक के ही आसन गांव के सौरभ उर्फ सिक्कू से मिलने के लिए निकला था। रोहित की मां ने उसी दिन दोपहर तीन बजे कॉल की तो उसका मोबाइल स्विच ऑफ था। परिजन ने रोहित की तलाश शुरू की लेकिन कुछ पता नहीं चला। अगले दिन सौरभ ने परिजन को जानकारी दी कि उसने रोहित को रोहतक के सांपला कस्बे से दिल्ली जाने वाली बस में दोपहर 12 बजे बैठा दिया था। दोपहर साढ़े 12 बजे कॉल कर रोहित ने सौरभ को बताया था कि वह दिल्ली के पीरागढ़ी जा रहा है। 27 जुलाई को रोहित का शव ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित नाले में पड़ा मिलने की सूचना पुलिस ने परिजन को दी। परिजन ने इस मामले मेेें अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज करने की तहरीर दी थी। लेकिन पुलिस ने इस मामले में बृहस्पतिवार को केस दर्ज किया है। वहीं, शुक्रवार को सोनीपत निवासी नवीन मलिक की गिरफ्तारी की है। पुलिस आरोपी नवीन से हत्या व वारदात में शामिल अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ कर रही है।  बताया गया है कि रोहित के तीन दोस्तों की इससे पहले मुजफ्फरनगर के खतौली में वर्ष 2019 हत्या की जा चुकी है।
विज्ञापन
---------- जेपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed