फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Local ›   बाजार दर का चार गुणा मुआवजा की मांग को लेकर ​पंचायत

बाजार दर का चार गुणा मुआवजा की मांग को लेकर पंचायत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 06:35 PM IST
विज्ञापन
बाजार दर का चार गुणा मुआवजा की मांग को लेकर पंचायत
चार गुणा मुआवजा देने की मांग को लेकर पल्ला गांव मे पंचायत करते किसान - फोटो : Amar Ujala
बुधवार को पल्ला गांव में दिल्ली मुंबई  औद्धोगिक कॉरिडोर समेत तीन परियोजनाओं से प्रभावित किसानों ने पंचायत की।  पंचायत में किसानों ने कहा कि जमीन अधिग्रहण  कानून 2013 के अनुसार बाजार दर का 4 गुणा मुआवजा, 10 फीसदी भूखंड, एवं  किसान परिवार के सदस्य  को रोजगार दिए जाने का प्रावधान है । लेकिन इस कानून का लाभ किसानों को नहीं दिया जा रहा है। 
विज्ञापन
किसान नेता सुनील फौजी ने कहा कि भूमिहीन व गरीब लोगों को भी नए कानून की सभी सुविधाएं दिए जाने और सभी गांवों का विकास  मानकों के अनुसार किए जाने की मांग सरकार से की। उन्होंने कहा कि नए अधिग्रहण कानून 2013 के तहत बाज़ार दर का चार गुना मुआवजा समेत अन्य सुविधाएं किसानों को दी जाय। साथ ही  चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगे पूरी नहीं की गई तो किसान अपनी जमीनों पर कब्जा नहीं होने देंगे और किसान हाई कोर्ट में याचिका दायर कर न्याय दिलाने की गुहार लगायेंगे।  
विज्ञापन
पंचायत में  मनीष भाटी बीडीसी, इंदर प्रधान , राजवीर, श्यामी नंबरदार, कृष्णपाल, संजय भाटी,  रामपाल, राजू भाटी, बलेश्वर भाटी, इंदर भाटी आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed