{"_id":"5f7345c78ebc3e9baa35b0d4","slug":"gautam-buddha-nagar1601390023","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सप्ताह में किसानों की समस्याओं का समाधान करें अधिकारीः डीएम","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
दो सप्ताह में किसानों की समस्याओं का समाधान करें अधिकारीः डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा। जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में नोएडा ग्रीन फील्ड इंटरनेशनल एयरपोर्ट से प्रभावित किसानों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में डीएम ने किसानों की समस्या सुनी। संबंधित अफसरों को दो सप्ताह में समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए है। साथ ही डीएम ने कई मामलों में लापरवाही मिलने पर अधिकारियों को फटकार भी लगाई। कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही मिली तो कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
बैठक में डीएम और किसानों के अलावा अपर जिलाधिकारी (भूमि एवं अध्याप्ति) बलराम सिंह, उप जिलाधिकारी जेवर गुंजा सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट रजनीकांत मिश्रा, तहसीलदार जेवर दुर्गेश सिंह और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। डीएम ने अधिकारियों से कहा कि जिन किसानों की भूमि नोएडा एयरपोर्ट के लिए अधिग्रहण की गयी है। सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर अवशेष मुआवजे का भुगतान कराने की कार्रवाई करें। अगर कहीं पर लापरवाही या गड़बड़ी मिली तो संबंधित अधिकारी और लेखपाल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने बताया कि सभी किसानों का परिचय पत्र बनवाने का निर्णय लिया गया थ, ताकि उनको सभी सुविधा दी जा सके। अधिकारियों को परिचय पत्र बनवाने के निर्देश दिए गए है। किसानों के विस्थापन में अगर किसी तरह की समस्या आ रही है तो उसका निराकरण तत्काल कराए। डीएम ने सभी किसानों से अपील की कि उनकी सभी समस्याओं का निराकरण कराने के लिए जिला प्रशासन उनके साथ है। डीएम ने सभी अधिकारियों को अभियान चलाकर दो सप्ताह के अंदर किसानों की समस्याओं का सामधान कराने के निर्देश दिए है। दो सप्ताह के बाद फिर से बैठक कर समीक्षा की जाएगी। वहीं किसानों ने भी अपनी समस्याएं रखी। एडीएम एलए कार्यालय में मुआवजे की फाइल जमा नहीं करने का आरोप लगाया। जिस पर डीएम ने मौके पर ही संबंधित अधिकारी को फटकार लगाई।
--------------------
नवीन कुमार
विज्ञापन