फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Local ›   नोएडा एयरपोर्ट ः करार होने पर भी काम शुरू होने में लगेंगे

नोएडा एयरपोर्ट ः करार होने पर भी काम शुरू होने में लगेंगे

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 08:03 PM IST
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। नोएडा एयरपोर्ट की विकासकर्ता कंपनी के साथ 07 अक्तूबर को करार होना है। इसके बाद भी मौके पर काम शुरू होने में करीब छह माह लग जाएंगे।
विज्ञापन
नियाल के मुतािबक ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी कंपनी के पदाधिकारी 07 से 04 अक्तूबर तक भारत आ जाएंगे। उसके बाद करार की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। करार होने के बाद एयरपोर्ट के लिए अधिग्रहित 1339 हेक्टेयर जमीन हस्तांरित की जाएगी। उसके बाद कंपनी की तरफ से मास्टर प्लान दिया जाएगा, जिस पर नियाल बोर्ड की मुहर लगेगी और फिर उसे प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग एंड इंप्लीमेंटेशन कमेटी के पास भेजा जाएगा। वहां से प्रदेश सरकार के पास जाएगा। प्रदेश सरकार से अनुमति के बाद कंपनी मौके पर काम शुरू करेगी। इस बीच नोएडा एयरपोर्ट की परिधि में आने वाले करीब 1900 किसान परिवारों को जेवर बांगर में शिफ्ट किया जाना है, तब जाकर काम रफ्तार पकड़ेगा। इन कामों को कराने में कम से कम छह माह लग जाएंगे। दूसरी तरफ प्रधानमंत्री के हाथों इसकी नींव भी रखी जानी है, उसकी भी तैयारी होगी। कोरोना के चलते अगर वे साइट पर न आ सके तो इसकी नींव ऑनलाइन ही रख दी जा सकती है।
दूसरी तरफ नोएडा एयरपोर्ट को वित्तीय सहायता देने के लिए बैंकों का संगठन (कंसोर्टियम) बन चुका है।नियाल के मुताबिकइसमें 70 फीसदी हिस्सेदारी भारतीय स्टेट बैंक की है। बाकी 30 फीसदी रकम में निजी बैंकों की भी हिस्सेदारी रहेगी। नियाल के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने पूछने पर बताया कि एक रनवे से उड़ान सेवा शुरू करने में ही 5000 करोड़ रुपये खर्च हो जाएंगे। वर्ष 2023 में उड़ान शुरू करने के लिए जरूरी सुविधाएं विकसित कर दी जाएंगी। बाकी काम इसके बाद होंगे। पहले चरण में दो रनवे बनने हैं। पहले चरण की कुल लागत 29,500 करोड़ रुपये का आकलन है। इसमें 4500 करोड़ रुपये जमीन की लागत अलग से है।
विज्ञापन
------------- अरविंद सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed