{"_id":"5f7207f88ebc3e1a2644382e","slug":"gautam-buddha-nagar1601308664","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ेगी यीडा की इन्फोटेनमेंट सिटी","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ेगी यीडा की इन्फोटेनमेंट सिटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण के सेक्टर २१ में प्रस्तावित इन्फोटेनमेंट सिटी जल्द ही यमुना एक्सप्रेसवे से भी जुड़ेगी। यमुना प्राधिकरण ने इन्फोटेनमेंट सिटी के सामने इंटरचेंज बनाने का निर्णय लिया है। इससे इन्फोटेनमेंट सिटी तक पहुंचना बहुत आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
दरअसल, सेक्टर २१ यमुना प्राधिकरण से सटा हुआ है। यह औद्योगिक और मिश्रित उपयोग का सेक्टर है। इसी में १००० एकड़ पर इन्फोटेनमेंट सिटी बसाने का निर्णय हुआ है। अब मुंबई से फिल्मकार इस देखने को जरूर आएंगे। इसमें बड़े पैमाने पर निवेश होना है। वे एक्सप्रेसवे से इन्फोटेनमेंट सिटी तक आसानी से पहुंच सकें, इसे ध्यान में रखते हुए इंटरचेंज बनाया जाएगा। यह इंटरचेंज परी चौक से जाते समय इन्फोटेनमेंट सिटी के पास उतरने और फिर वहां से यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों के चढऩे के लिए बनाया जाएगा। इसी तरह अगर आगरा से कोई इन्फोटेनमेंट सिटी आता है तो उसे यमुना एक्सप्रेसवे से नीचे उतरकर इन्फोटेनमेंट सिटी तक जाने और फिर वहां से एक्सप्रेसवे पर आने की सुुविधा होगी। इस इंटरचेंज को शीघ्र बनाने का लक्ष्य है। इसीलिए एक सप्ताह के भीतर प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने और फिर टेंडर जारी करने की तैयारी है। टेंडर से कंपनी का चयन कर इसका निर्माण भी जल्द शुरू कराया जाएगा। छह माह में इसे तैयार कर देने की योजना है। इसकी लागत तो प्रोजेक्ट रिपोर्ट आने पर पता चलेगी, लेकिन ७० करोड़ रुपये से अधिक खर्च का अनुमान है। सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि इस इंटरचेंज को प्राथमिकता पर बनवाया जाएगा। बता दें, कि इससे पहले परी चौक से करीब 26.5 किलोमीटर दूरी पर दो इंटरचेंज बने हुए हैं। उससे करीब डेढ़ किलोमीटर पहले ही इन्फोटेनमेंट सिटी के पास अब यह इंटरचेंज बनेगा।
इन्फोटेनमेंट सिटी मुख्यमंत्री की अहम परियोजनाओं में शामिल है। प्रदेश सरकार और यमुना प्राधिकरण इस परियोजना पर तेजी से काम करना चाह रहे हैं। शासन से रविवार को दौरे पर आए फिल्म बंधु के चेयरमैन अनवीश अवस्थी ने नए साल से आउटडोर शूटिंग की उम्मीद भी जता दी है। जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने तो फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर और गीतकार मनोज मुंतसिर से इस बाबत बात भी कर ली। बकौल धीरेंद्र सिंह कई फिल्मकार नए साल से यहां आउटडोर शूटिंग के लिए तैयार भी हैं।
विज्ञापन
--------------------------
रिहायशी सेक्टरों को भी फायदा
इस इंटरचेंज के बनने से न सिर्फ इन्फोटेनमेंट सिटी को फायदा होगा, बल्कि कई और सेक्टरों के आवंटी भी लाभान्वित होंगे। प्राधिकरण के सबसे बड़े आवासीय सेक्टर 18 और 20 के लोग भी एक्सप्रेसवे सीधे अपने सेक्टर तक जा सकेंगे। इन दोनों सेक्टरों में करीब 21 हजार आवंटी हैं। इसके अलावा औद्योगिक सेक्टर-28 के आवंटियों को भी राहत मिलेगी। इन सेक्टरों के लोगों का आवागमन आसान हो जाएगा।
-------------------
अरविंद सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन