फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Local ›   लघु कहानी के संग्रह 'फलक' का वर्ल्ड यूनिवर्सिटी में विमोचन

लघु कहानी के संग्रह 'फलक' का वर्ल्ड यूनिवर्सिटी में विमोचन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 09:04 AM IST
विज्ञापन
लघु कहानी के संग्रह 'फलक' का वर्ल्ड यूनिवर्सिटी में विमोचन
फोटो कैप्शन:-20जीबीजीपी04--फतेहगढ़ साहिब की विश्व यूनिवर्सिटी में लघु कहानी के संग्रह 'फलक' का विमोचन करते हुए वाइस चांसलर डॉ प्रितपाल सिंह,शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कार्यकारी सदस्य सुरजीत सिंह कंग व अन्य।  - फोटो : Amar Ujala

वर्ल्ड ओंटारियो फ्रेंड्स क्लब कनाडा ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब वर्ल्ड यूनिवर्सिटी फतेहगढ़ साहिब के सहयोग से लघु कहानी संग्रह फलक का विमोचन किया। समारोह में मुख्यातिथि के रूप में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कार्यकारी सदस्य सुरजीत सिंह कंग तथा डॉ. एसएस तिवेतिया चांसलर नीलम यूनिवर्सिटी कैथल विशिष्ट अतिथि थे। समारोह की अध्यक्षता यूनिवर्सिटी वाइस चांसलर डॉ. प्रितपाल सिंह ने की। समारोह में सुरजीत सिंह कंग ने कहा कि इस तरह के आयोजन देश-विदेश में रहते सिखों को जोड़ने में उपयोगी साबित होते हैं।

विज्ञापन


वाइस चांसलर डॉ. प्रितपाल सिंह ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण में सकारात्मक साहित्य का बड़ा योगदान होता है। उन्होंने पंजाब के लेखकों से पंजाब की समस्याओं जैसे पर्यावरणीय मुद्दों, निम्न जल स्तर, दहेज प्रथा और अन्य सामाजिक बुराइयों पर साहित्य बनाने का आग्रह किया। डॉ. तिवेतिया ने गुरुओं के सरबत के भला के दर्शन का हवाला देते हुए कहा कि लंगर और अन्य सेवाओं के साथ सिख समुदाय ने दुनिया में अपनी जगह बनाई है। डॉ. गुरसेवक सिंह लंबी, निदेशक युवा कल्याण, पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला और डॉ. हरि सिंह अध्यक्ष परमदीप सिंह दीप मेमोरियल सोसाइटी, लुधियाना विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
विज्ञापन


कनाडा के ओंटारियो फ्रेंड्स क्लब के अध्यक्ष रविंदर सिंह कंग ने गणमान्य लोगों का स्वागत करते कहा कि एक अच्छा इंसान बनने और एक अच्छे समाज के निर्माण के लिए मानसिक संतुष्टि और साहित्यिक सोच का होना जरूरी है, ताकि स्वस्थ सामाजिक वातावरण का निर्माण हो सके। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए क्लब की कोर कमेटी के महासचिव रविंदर सिंह कंग, पंजाब इकाई की अध्यक्षा डॉ. अमनप्रीत कौर कंग, दीप रत्ती, उपाध्यक्ष डॉ. सतिंदरजीत कौर बुट्टर के साथ पवनजीत कौर प्रोग्रामिंग अधिकारी और कार्यकारी अधिकारी गोल्डी सिंह, कंवलदीप कोचर ने समारोह में अहम भूमिका अदा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed