{"_id":"5e8a16eb8ebc3e78bf175650","slug":"ex-minister-light-lamp81","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व शिक्षा मंत्री ने जलाया दीप","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
पूर्व मंत्री रामविलास शर्मा दीप जलाते हुए
- फोटो : AMAR UJALA
Link Copied
महेंद्रगढ़ । पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने अपने आवास पर दीपक जलाने के दौरान कहा कि पूरे भारत के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर अपने आवास पर आज दीप जलाकर दुनिया को दिखा दिया है कि 130 करोड़ का हिंदुस्तान कोरोना का युद्ध जीत रहा है ! दुनिया ने कभी नहीं देखा होगा हिंदुस्तानियों का एकता की रोशनी का ऐसा नजारा ! भारत की जीवन शैली दुनिया के लिए एक उदाहरण बनेगी ! उन्होंने कहा कि अंधकार से प्रकाश की ओर, अज्ञान से ज्ञान की ओर और भौतिकवाद से प्रकृतिवाद की ओर हम जा रहे हैं। जो कि बहुत जरूरी है। यह हमारी संस्कृति भी है। भारत में दीए जलाने का इतिहास कई हजार वर्ष से भी अधिक पुराना है। वेदों में अग्नि को देवता के समान माना गया है, यही वजह है कि आज भी भगवान के सामने शुभ कार्य के समय दीपक जलाते हैं। ऋगवेद का तो पहला शब्द भी अग्नि से प्रारम्भ होता है। उसके अधिकतर मंडल यानी चैप्टर अग्नि शब्द से प्रारम्भ होते हैं। उन्होंने कहा कि प्रकाश की ताकत को मुनि तपस्वी ही समझ सकता है, जिसने अंधेरे को अपने संकल्प से रोशन किया होगा। पीएम का निर्णय सनातन धर्म और वैदिक नीति की ताकत का जो संदेश देगा वो अद्भुत है ।देश में एकजुटता, सामूहिकता, संकल्प, सोशल डिस्टेंसिंग का भाव भी पीएम मोदी के इस कदम से प्रभावी हुआ है । हम मिलकर इस बीमारी से लड़ रहे हैं। इसके साथ ही 9 मिनट तक देशभर में ऊर्जा की खपत नहीं होने के कारण हमने लाखों-करोड़ों यूनिट बिजली की भी बचत की है ! इससे हमें अपनी सामूहिक शक्ति का अहसास हुआ है ! और करोना वाइरस से जंग जीतने का संकल्प और मजबूत हुआ है !
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।