फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Local ›   छात्रों ने सरकार से पूछा, मुंडन कराने के लिए कहां से मिलेगी अनुमति

छात्रों ने सरकार से पूछा, मुंडन कराने के लिए कहां से मिलेगी अनुमति

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 02:15 PM IST
विज्ञापन
छात्रों ने सरकार से पूछा, मुंडन कराने के लिए कहां से मिलेगी अनुमति
विज्ञापन
प्रयागराज। भर्तियों में भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के खिलाफ संगम तट पर मुंडन करा रहे छात्रों को पुलिस हिरासत में लिए जाने से प्रतियोगी छात्रों का गुस्सा भड़का हुआ है। छात्रों का कहना है कि मुंडन कराना कोई अपराध नहीं है। साथ ही सरकार से पूछा है कि मुंडन संस्कार से पूर्व अगर सरकार से अनुमति लेने की कोई बाध्यता है तो इसके लिए किस अधिकारी के पास जाना होगा। प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने भर्तियों में भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के मुद्दे पर बृहस्पतिवार को संगम तट पर शांतिपूर्ण तरीके से मुंडन कराकर सत्ता का पिंडदान करने की घोषणा की थी। पुलिस ने छात्रों को हिरासत में लेकर शांति भंग में उनका चालान कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद तमाम छात्र संगठन मुंडन करने वाले छात्रों के समर्थन में उतर आए हैं। छात्र संगठनों ने सरकार को चेतावनी दी है कि ऐसी दमनात्मक कार्रवाई के खिलाफ समस्त छात्र संगठन एक मंच पर आकर पूरे प्रदेश में व्यापक आंदोलन खड़ा करेंगे।
विज्ञापन
युवा मंच, नव समग्र मंच, बीएड बीपीएड बेरोजगार संघ, अनुदेशक संघ, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग संघर्ष समिति, बीएड संघर्ष मोर्चा, कृषि तकनीकी सहायक मोर्चा, युवा महासंघ, ईडब्ल्यूएस आरक्षण मोर्चा, यूपीपीसीएस अतिरिक्त अवसर मोर्चा, टीजीटी पीजीटी संघर्ष समिति समेत कई संगठनों की ओर से छात्रों पर हुई कार्रवाई की निंदा करते हुए कहा गया है कि 'मैं प्रतियोगी हूं' यह एक शब्द मात्र नहीं है, बल्कि यह करोड़ों प्रतियोगियों के परिवार की पहचान है। प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के मीडिया प्रभारी प्रशांत पांडेय ने सभी छात्र संगठनों एवं अधिवक्ताओं का आभार जताते वह कहा कि हम सभी को एक मंच पर आकर प्रदेश में एक व्यापक लड़ाई युवाओं के मुद्दे पर लड़नी चाहिए। सरकार जिस प्रकार दमनात्मक रवैया अपना रही है, वह किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed