{"_id":"5e89b4a78ebc3e72b0243c7f","slug":"dr-harshvardhan-visit-aims-2-badhsa143","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"व्यवस्थाओं का जायजा लेने बाढ़सा एम्स पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
व्यवस्थाओं का जायजा लेने बाढ़सा एम्स पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री
विज्ञापन
बहादुरगढ़ के बाढ़सा स्थित एम्स-2 में अस्थायी कोरोना अस्पताल में व्यवस्थाओं का जायजा लेते केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्द्धन।
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्द्धन रविवार को बाढ़सा गांव स्थित नेशनल कैंसर संस्थान में बनाए गए अस्थायी कोरोना वायरस अस्पताल में सुविधाओं का जायजा लेने के लिए पहुंचे। अस्पताल में उन्होंने विडियो कॉलिग के जरिए कोरोना के दो मरीजों से की बात और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
डॉक्टर हर्षवर्धन ने इस दौरान कहा कि बाहर हीं नहीं, बल्कि घर में भी सोशल डिस्टेंसिंग रखना जरूरी है। कोरोना वायरस से बचाव के लिए वैक्सीन से ज्यादा सोशल डिस्टेंसिंग की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों से भी फीडबैक ली जा रही है। उन्होंने कोरोना पॉजिटव मरीजों के जल्द स्वास्थ होने की कामना की। उन्होंने जानकारी दी कि संस्थान में 310 मरीजों के लिए अत्याधुनिक बेड तैयार किए गए हैं। यहां बता दें कि बाढ़सा स्थित इस अस्पताल में ही कोरोना के 162 मरीजों का इलाज किया जा रहा है, जोकि दिल्ली से कैंसर संस्थान में रेफर किए गए हैं। बाढ़सा एम्स निरीक्षण के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के उच्च अधिकारी भी डॉ. हर्षवर्द्धन के साथ थे। बादली के एसडीएम विशाल कुमार व डीएसपी अशोक कुमार भी इस अवसर पर मौजूद थे।
विज्ञापन
-----do-----
- फोटो : AMAR UJALA
-----do-----