फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Local ›   41 दिन बाद दिल्ली के लोगों ने साफ हवा में ली सांस

41 दिन बाद दिल्ली के लोगों ने साफ हवा में ली सांस

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 08:16 PM IST
विज्ञापन
41 दिन बाद दिल्ली के लोगों ने साफ हवा में ली सांस
विज्ञापन
नई दिल्ली करीब डेढ़ महीने से बेहद खराब हवा में सांस लेने को मजबूर राजधानी वासियों ने मंगलवार को 41 दिन बाद साफ हवा में सांस ली। वहीं, लंबे समय बाद आसमान का रंग भी नीला नजर आया और दिन भर धूप खिली रही। हवा की दिशा में बदलाव रफ्तार के साथ गत दिनों हुई बारिश ने दिल्ली को गंभीर श्रेणी की हवा से निजात दिलाते हुए 171 वायु गुणवत्ता सूचकांक के साथ औसत श्रेणी में दर्ज कराया। हालांकि, दिल्ली- एनसीआर में शामिल गुरुग्राम में 204 वायु गुणवत्ता सूचकांक के साथ लोगों ने खराब हवा में सांस ली। एक दिन पहले यह आंकड़ा 246 दर्ज किया गया था। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा मंगलवार को राजधानी का औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक 171 दर्ज किया गया जबकि 1 दिन पहले 221 के आंकड़े के साथ यह खराब श्रेणी में रहा था। इससे पहले छह अक्टूबर को वायु गुणवत्ता सूचकांक औसत श्रेणी में दर्ज किया गया। इसके बाद सात अक्टूबर से दिल्ली की हवा बिगड़ना शुरू हो गई थी, जिसके बाद से लगातार राजधानी में हवा का स्तर बहुत खराब श्रेणी से लेकर गंभीर श्रेणी में बना हुआ था। पृथ्वी के मंत्रालय की वायु मानक संस्था सफर के अनुसार, इस समय हवाओं का रुख पश्चिमी- दक्षिण- पश्चिमी हो गया है साथ ही हवा की रफ्तार में भी बढ़ोतरी हुई है, जिससे प्रदूषण के तत्वों को छंटने में मदद मिली है। इसके अलावा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण हुई बारिश ने भी दिल्ली- एनसीआर में प्रदूषण को कम करने में राहत प्रदान की है। वहीं, पिछले कई दिनों से दर्ज किए जा रहे पराली जलाने का अधिक मामलों में भी कमी पाई गई है। सफर के अनुसार, सोमवार को दिल्ली के पड़ोसी राज्यों में सिर्फ 98 पराली जलाने की घटनाएं दर्ज हुई हैं। जिसकी प्रदूषण के लिए जिम्मेदार पीएम 2.5 को उत्पन्न करने में सिर्फ तीन फीसदी हिस्सेदारी रही। हालांकि, हवा की स्थिति में यह सुधार अधिक लंबे समय तक नहीं रहने वाला है। आगामी बुधवार से हवा एक बार फिर खराब श्रेणी में पहुंच सकती है। इस कड़ी में आगामी 19 और 20 नवंबर को हवा का स्तर खराब श्रेणी से लेकर बहुत खराब श्रेणी में बने रहने की संभावना है। सफर के आंकड़ों के अनुसार, शाम पांच बजे तक प्रदूषण के लिए जिम्मेदार पीएम 2.5 का स्तर 73.7 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर दर्ज किया गया। वहीं, पीएम10 का स्तर 130 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर रहा। जबकि पीएम 10 का स्तर 100 से कम होने और पीएम 2.5 का स्तर 60 से कम होने पर सुरक्षित माना जाता है। यदि इनका आंकड़ा 500 से अधिक हो जाए तो आपातकालीन हालात हो जाते हैं। गौरतलब है कि इस दिवाली पिछले चार वर्षों की तुलना में राजधानी में सबसे अधिक प्रदूषण दर्ज किया गया था। इसका प्रमुख कारण पाबंदी के बाद भी पटाखों का इस्तेमाल और पराली जलाना बताया जा रहा था। वहीं, रविवार को सीपीसीबी द्वारा जारी विशेष रिपोर्ट के अनुसार, पिछली दिवाली के मुकाबले इस वर्ष दिवाली पर प्रदूषित तत्वों में भी अधिक बढ़ोतरी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
---------------------------------- दिल्ली- एनसीआर में सिर्फ गुरुग्राम में रही खराब हवा हवा की स्थिति में सुधार होने के साथ दिल्ली के अलावा एनसीआर में भी सुधार हुआ है। इस कड़ी में फरीदाबाद, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा व नोएडा आदि इलाकों में हवा का स्तर औसत रहा। जबकि गुरुग्राम में 204 के वायु गुणवत्ता सूचकांक के साथ खराब हवा में लोगों ने सांस ली। वहीं, गाजियाबाद में औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक 166, फरीदाबाद में 172, ग्रेटर नोएडा में 186 और नोएडा में 178 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
------------------------------- दिल्ली एनसीआर के आंकड़े फरीदाबाद-172 गाजियाबाद-166 ग्रेटर नोएडा-186 गुरुग्राम-204 ------------------------ (किशन कुमार)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed