फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Local ›   जेठ ने किया दुष्कर्म, गला दबाकर हत्या की कोशिश

जेठ ने किया दुष्कर्म, गला दबाकर हत्या की कोशिश

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता के साथ उसके जेठ के द्वारा दुष्कर्म करने और ससुरालीजनों के द्वारा दहेज की खातिर गला दबाकर हत्या की कोशिश करने का मामला सामने आया है। पीडि़ता ने मामले में आरोपी ससुरालजनों के खिलाफ तहरीर देकर देहात कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी पीडि़त विवाहिता ने तहरीर देकर बताया कि कुछ वक्त पहले उसकी शादी अलीगढ़ के थाना क्वार्सी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुई थी। शादी में उसके परिजनों ने हैसियत से अधिक दान-दहेज दिया था, लेकिन ससुरालीजन दहेज की मांग करते हुए उसे प्रताडि़त करने लगे। उसके साथ आए दिन मारपीट की जाती थी। बीते दिनों जेठ ने उसे अकेले देखकर उसके साथ दुष्कर्म किया और विरोध करने पर मारपीट करते हुए किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि जब उसने अन्य ससुरालीजनों से मामले की शिकायत की तो आरोपियों ने उसका गला दबाकर हत्या की कोशिश की। बाद में उसे ससुराल से निकाल दिया गया। कोतवाली देहात प्रभारी विवेक शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति, जेठ समेत चार ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed