{"_id":"6009b25a8ebc3e316538c729","slug":"bulandshehr1611248218","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलक्ट्रेट स्थित अधिवक्ता के चैंबर का ताला तोड़कर चोरी","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
कलक्ट्रेट स्थित अधिवक्ता के चैंबर का ताला तोड़कर चोरी
विज्ञापन
बुलंदशहर। कलक्ट्रेट कोर्ट विधि विहार में अधिवक्ता के चैंबर के ताले तोड़कर चोरों ने हजारों रुपये कीमत का सामान चोरी कर लिया। पीडि़त ने एसएसपी को शिकायती पत्र भेजकर मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
अधिवक्ता शिव नरेश ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन में वर्ष २०१६ से विधि व्यवसाय कर रहे हैं। पीडि़त का चैंबर विधि विहार में प्रथम तल पर है। बताया गया कि गत १६ जनवरी की शाम को वह अपना चैंबर बंद कर घर चले गए थे। १८ जनवरी को जब वह चैंबर पर पहुंचे तो उसके ताले टूटे हुए थे। जबकि, अंदर सामान बिखरा हुआ पड़ा था। जांच कर सामने आया कि चोर चैंबर में रखा पिं्रटर, लैपटॉप, लाइट बोर्ड व कुछ महत्वपूर्ण फाइल आदि सामान चोरी कर अपने साथ ले गए हैं। पीडि़त ने इस बाबत बार एसोसिएशन को भी शिकातय की है। वहीं, अब एसएसपी से मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसएसपी ने नगर कोवताली पुलिस को निर्देशित कर दिया है।
विज्ञापन