{"_id":"6009b04c8ebc3e2e772bc6de","slug":"bulandshehr1611247692","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्थाई जेल की अभिरक्षा से भागा पशु चोर, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
अस्थाई जेल की अभिरक्षा से भागा पशु चोर, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र में गांव दरियापुर के निकट कोरोना काल के दौरान अस्थाई जेल का निर्माण किया गया। वहीं, अब अस्थाई जेल की अभिरक्षा से पशु चोरी और आम्र्स एक्ट में न्यायिक हिरासत में जेल गया आरोपी भाग निकला। मामले में जेल अधीक्षक ने आरोपी के खिलाफ देहात कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
गौरतलब है जिला कारागार में कोराना संक्रमण से बचाव के लिए हाईवे स्थित गांव दरियापुर के निकट सैमफोर्ड स्कूल में अस्थाई जेल बनाई गई थी। जिसमें न्यायिक हिरासत में आए आरोपियों को रखा जाता है, बाद में उन्हें जिला कारागार में शिफ्ट कर दिया जाता है। वहीं, अब जेल अधीक्षक ओपी कटियार ने देहात कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि छह जनवरी को थाना ककोड़ पुलिस द्वारा जाहिद निवासी सोमना रोड 20 फुटा थाना पहासू को पशु चोरी और आम्र्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया था। जिसे पुलिस ने न्यायिक हिरासत में अस्थाई जेल भेज दिया था। नियमानुसार सुबह शाम को यहां भी बंदियों की गिनती होती है। बुधवार शाम को जावेद अचानक गायब हो गया। शाम को जब गिनती हुई तो उसके गायब होने की जानकारी हुई। जिसके बाद अस्थाई जेल परिसर में उसकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। टीम भेज कर उसके गांव में भी पता कराया गया, लेकिन जावेद घर भी नहीं पहुंचा। जेल से बंदी के फरार होने का पता चला तो हड़कंप मच गया। एसपी सिटी, सीओ व थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। हर संभव जगह तलाश कराया गया, लेकिन कुछ भी पता नहीं चल सका। वहीं, अब जेल अधीक्षक की तहरीर पर देहात कोतवाली पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक आरोपी को पकड़ा नहीं जा सका है।
एक आरोपी ने बीते दिनों की थी कोशिश
गौरतलब है कि करीब एक माह पूर्व अस्थाई जेल से एक अन्य आरोपी ने भी भागने की कोशिश की थी। आरोपी बंदीरक्षक को धक्का देकर भाग रहा था और गेट से टकराकर गिर गया था। जिसे पकड़ लिया गया था। इसके बावजूद अस्थाई जेल में सुरक्षा को ढुलमुल रखा गया है।
विज्ञापन
27 दिसंबर को खुर्जा कोविड अस्पताल से भागे थे चार आरोपी
यही नहीं, पूर्व में भी पुलिस अभिरक्षा से आरोपियों के भागने का सिलसिल चलता आ रहा है। गत २७ दिसंबर को खुर्जा एल वन अस्पताल में भर्ती चार आरोपी भाग निकले थे। उन्हें कोरोना रिपोर्ट पॉजिटीव आने के बाद वहां भर्ती कराया गया था। हालांकि, दोनों को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया था।
कोट
जेल अधीक्षक की तहरीर पर बंदी के भाग जाने का मुकदमा थाना कोतवाली देहात में दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश के लिए थाना पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच को लगा दिया है, जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। - सुरेंद्र नाथ तिवारी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन