फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Local ›   एक्सईएन और जेई संगठन के पदाधिकारियों के बीच हुई हाथापाई

एक्सईएन और जेई संगठन के पदाधिकारियों के बीच हुई हाथापाई

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 10:16 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। पावर कॉरपोरेशन के एक्सईएन और जेई संगठन के पदाधिकारियों के बीच बृहस्पतिवार शाम हाईडिल कालोनी स्थित शिकारपुर डिवीजन कार्यालय में हाथापाई हो गई। इस दौरान शिकारपुर डिवीजन कार्यालय में जमकर हंगामा हुआ। सूचना के बाद पुलिस अधिकारी पहुंच गए और मामले को शांत किया। वहीं, अब दोनों पक्षों की ओर से तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
बताया गया कि एमडी अरविंद मल्लप्पा बंगारी के आदेश पर एसई सुनील कुमार ने लापरवाही बरतने के आरोप में चित्सौन-कैलावन के जेई अरूण कुमार को निलंबित कर दिया था। जेई संगठन के पदाधिकारी निलंबन की कार्रवाई का विरोध करते हुए धरना देने के लिए पहुंचे थे, लेकिन पुलिस अधिकारियों की वार्ता के बाद धरना समाप्त कर दिया था। इसके कुछ दिन बाद फिर दिन-रात धरना शुरु कर दिया। वहीं, अब बृहस्पतिवार को जेई नारेबाजी करते हुए चीफ इंजीनियर कार्यालय पहुंचे। इसके बाद नारेबाजी करते हुए शिकारपुर डिवीजन में पहुंचे। यहां नारेबाजी के दौरान हाथापाई शुरु हो गई। कार्यालय में जमकर हंगामा हुआ। हंगामा-हाथापाई की सूचना मिलते ही मौके पर सीओ सिटी और नगर कोतवाली निरीक्षक पहुंच गए। जिसके बाद मामला शांत हुआ। अब मामले में दोनों तरफ से तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
एसई ने डीएम-एसएसपी को भेजा था पत्र एसई सुनील कुमार ने जेई संगठन के धरना प्रदर्शन को लेकर डीएम-एसएसपी और एमडी को पत्र भेजकर कार्यालय में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात करने की मांग की थी, लेकिन पुलिस बल तैनात नहीं हुआ। अब बृहस्पतिवार को मारपीट और हंगामे के बाद मामला काफी गरमा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोट - जेई संगठन के लोग पहले हमारे कार्यालय पर आए थे। इसके बाद एक्सईएन कार्यालय पहुंचे। जहां विवाद हुआ है। मामले में तहरीर दी जा रही है। - आरपीएस तोमर, चीफ इंजीनियर
कोई मारपीट नहीं की गई है। एक्सईएन ने अभद्रता की थी। हमारा शांतिपूर्वक धरना चल रह था। आगे भी बहाल न करने तक धरना जारी रहेगा। - श्रीकृष्णा, जिलाध्यक्ष जेई संगठन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed