{"_id":"6009afbb8ebc3e31695fc6fd","slug":"bulandshehr1611247547","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी से बनाए संबंध, दोस्तों ने बना ली अश्लील वीडियो","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
प्रेमी से बनाए संबंध, दोस्तों ने बना ली अश्लील वीडियो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने नगर कोतवाली में प्रेमी और उसके दोस्तों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि पहले उसके प्रेमी ने उसके साथ संबंध बनाए और उसके दोस्तों ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली। अब आरोपी उसे ब्लैकमेल कर रहे हैं। नगर कोतवाली पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कोतवाली नगर क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने नगर कोतवाली में तहरीर दी। जिसमें उसने बताया कि उसका प्रेम संबंध थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक रिहान से हैं। आरोप है कि गत छह जनवरी को जब पति घर पर नहीं थे तो रिहान बाइक पर सवार होकर अपने साथी फुरकान और दानिश को लेकर पहुंच गया। तीनों ने बैठ कर बातचीत की और कुछ देर बाद ही रिहान के साथ उसने शारीरिक संबंध बनाए और उसके दोस्त बाहर वाले कमरे में बैठे रहे। पीड़ित ने बताया कि उसके बाद तीनों चले गए लेकिन कुछ दिन बाद अचानक तीनों ने उसकी अश्लील वीडियो दिखा कर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पीड़िता ने थाने पहुंच कर तीनों के खिलाफ तहरीर दे दी। नगर कोतवाल अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि बुधवार रात रिहान, फुरकान और दानिश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। तीनों की तलाश में दबिश भेज दी है, लेकिन अभी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। जल्द ही तीनों आरोपियों को दबोच कर राजफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन