{"_id":"625031a2ee4b76207f288949","slug":"adilabad1649422754","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप पार्टी का मेवात में लगातार बढ़ रहा कुनबा","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
आप पार्टी का मेवात में लगातार बढ़ रहा कुनबा
विज्ञापन
नूंह में पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस से आप में शामिल हुए फखरुद्दीन एडवोकेट।
- फोटो : Amar Ujala
आप पार्टी का मेवात में लगातार बढ़ रहा कुनबा
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
नूंह।
मेवात में आम आदमी पार्टी का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। नूंह जिले के 2 कांग्रेसी नेताओं ने हाल ही में पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर के साथ दिल्ली स्थित मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर 2 दिन पहले ही आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया था। गुरुवार को आम आदमी पार्टी ने
जिला अध्यक्ष जफरुद्दीन ने कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में आए वरिष्ठ नेता फखरुद्दीन एडवोकेट का पत्रकार वार्ता कर आम आदमी पार्टी में आने पर स्वागत किया। इस दौरान पूर्व में कांग्रेस नेता रहे साहब खान ने भी आम आदमी पार्टी में अपनी आस्था। जिला अध्यक्ष जफरुद्दीन गुमल ने दोनों नेताओं का पार्टी में आने पर धन्यवाद किया और कहा कि दो कद्दावर नेता आप पार्टी के साथ जुड़े हैं, मेवात के संगठन को मजबूत करने में उनका अहम रोल होगा। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के घर जाकर पूर्व सांसद अशोक तंवर के साथ इन दोनों नेताओं ने पार्टी ज्वाइन की। जैसे ही हमें पार्टी ने सूचना दी तो इनका धन्यवाद करने के लिए जिला अध्यक्ष उनके पास पहुंच गए। साथ ही जिले में संगठन को कैसे मजबूत बनाया जाए, इसको लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। बूथ लेवल, विधानसभा लेवल पर जल्दी ही आम आदमी पार्टी का संगठन खड़ा किया जाएगा। मेवात का संगठन हरियाणा में जल्दी ही सबसे नंबर वन पर होगा। उन्होंने कहा कि जो पीढ़ी दर पीढ़ी खानदानी राजनीति करते आ रहे हैं, उनको हटाकर नए लोगों को मौका देना ही आम आदमी पार्टी का मकसद है। पंजाब में कई बड़े दिग्गजों को मोबाइल रिपेयर करने वाले शख्स ने हराकर एक अलग संदेश देश की जनता को दिया है।। कांग्रेस छोड़कर आप पार्टी में शामिल हुए फखरुद्दीन एडवोकेट चंदेनी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली तथा पंजाब में काम किया है। दिल्ली में स्वास्थ्य, शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन काम हुए हैं। भ्रष्टाचार से दिल्ली को मुक्त किया है। ठीक उसी तरह पंजाब में भी बड़े - बड़े फैसले आम आदमी पार्टी की सरकार ले रही है। उनकी नीतियों से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी का दामन थामा है।जिले के सबसे बड़े गांव सिंगार से संबंध रखने वाले साहब खान पटवारी ने कहा कि आम आदमी पार्टी की नीतियों को देखते हुए उन्होंने पार्टी ज्वाइन की है। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष उस्मान, इकरामुद्दीन, मेहताब ,जुबेर अहमद, अरशद उर्फ मुल्ला, जाकिर मिलपुर, वाहिद काफी गणमान्य लोग मौजूद थे।
फोटो:- प्रेस वार्ता करते हुए आप नेता
विज्ञापन