{"_id":"5f7482728ebc3e9bc3695cce","slug":"adilabad1601471090","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाल में फंसाकर मोबाइल झपटमारी करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
जाल में फंसाकर मोबाइल झपटमारी करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाल में फंसाकर मोबाइल झपटमारी करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार
विज्ञापन
नई दिल्ली। द्वारका के सेक्टर 23 इलाके में मंगलवार को झपटमारी की वारदात करने वाली दो महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन्हाेंने एक युवक को अपने जाल में फंसाकर उसका मोबाइल छीन लिया था। मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने दोनों महिलाओं को दबोचा, जिनके पास से मोबाइल बरामद हो गया है। आरोपी महिलाओं की पहचान प्रेम नगर, रेवला खानपुर निवासी रमेशा (41) और कविता (33) के तौर पर हुई।
डीसीपी संतोष कुमार मीणा ने बताया, पीसीआर कॉल के जरिए मोबाइल छीनने की सूचना मिली थी। पीड़ित ने पुलिस को बताया दो महिलाएं उसे बहकाकर नाला रोड सुनसान जगह ले गई, जहां उसका मोबाइल छीन लिया गया। इस मामले में द्वारका सेक्टर 23 थाने में झपटमारी का केस दर्ज किया गया। पुलिस ने इस तरह की वारदातों में शामिल रही महिलाओं के बारे में जानकारी जुटाई। पीड़ित द्वारा आरोपी महिलाओं का हुलिया पता कर उनकी तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान बताये हुलिये के अनुसार पुलिस ने दोनों ही महिलाओं को सेक्टर 23 इलाके से पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी महिलाओं ने बताया कि वह सड़क किनारे लोगों को रुकने का इशारा करती थी, जो उनकी जाल में फंस जाता उसे नाले किनारे ले जाकर उसका मोबाइल छीन लेतीं।
-------------
अभिषेक पाण्डेय
विज्ञापन