फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Local ›   पूर्व महापौर ने आप पार्टी के विधायकों की डिग्री पर उठाये सवाल

पूर्व महापौर ने आप पार्टी के विधायकों की डिग्री पर उठाये सवाल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 08:04 PM IST
विज्ञापन
पूर्व महापौर ने आप पार्टी के विधायकों की डिग्री पर उठाये सवाल
विज्ञापन
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के विधायकों की फर्जी डिग्रियों का आरोप लगाते हुए करोल बाग से भाजपा के उम्मीदवार एवं पूर्व महापौर योगेन्द्र चांदोलिया ने कई गंभीर सवाल उठाये हैं। करोलबाग से आप के विधायक रवि पर चुनाव के दौरान डिग्रियों को लेकर दिए गए झूठे शपथ पत्र के खिलाफ दायर याचिका पर उच्च न्यायालय ने मंगलवार को संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी आम लोगों की नहीं बल्कि झूठे और आपराधिक लोगों की है। विधायक की फर्जी डिग्री का यह कोई पहला मामला नहीं है, कानून मंत्री रहे जितेंद्र तोमर भी फर्जी डिग्री के मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं। हाल ही में विधायक प्रीति तोमर को भी हाईकोर्ट ने शैक्षिणक योग्यता की गलत जानकारी देने पर नोटिस जारी किया है। उनका आरोप है कि  यह मामला इतना गंभीर है कि करोलबाग का चुनाव रद्द होना और आगामी चुनाव लड़ने पर रोक लग सकती है।  -------------------- अभिषेक पाण्डेय
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed