फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Local ›   50 Lakh Policy cover for on duty railway

ड्यटी पर तैनात रेलवे कर्मचारियों को भी मिले 50 लाख रूपए का बीमा, आईआरईएफ ने रेल मंत्री को भेजा पत्र

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 03:02 PM IST
विज्ञापन
ड्यटी पर तैनात रेलवे कर्मचारियों को भी मिले 50 लाख रूपए का बीमा, आईआरईएफ ने रेल मंत्री को भेजा पत्र संवाद न्यूज एजेंसी अंबाला। कोविड-19 की महामारी के दौरान भी रेलवे कर्मचारी निष्पक्ष और निष्ठापूर्वक अपनी डयूटी कर रहे हैं। ऐसे कर्मचारियों को भी 50 लाख का स्वास्थय बीमा मिलना चाहिए। रेल मंत्री तक इस मांग को पहुंचाने के लिए इंडियन रेलवे इंप्लाइज फेडरेशन द्वारा लिखित आग्रह भेेजा गया है और तुरंत प्रभाव से आदेश जारी करने की मांग की गई है। आईआरईएफ द्वारा भेजे पत्र में महासचिव सर्वजीत सिंह ने बताया कि भारत सरकार द्वारा कोरोना वायरस की भयंकर महामारी के खिलाफ युद्स्तर पर चलाए जा रहे अभियान से निपटने के लिए प्रधानमंत्री के आदेश पर देशभर में 14 अप्रैल तक पूर्ण लॉक डाउन के चलते आज पूरा देश अपने घरों में है। संकट की इस घड़ी में जरूरी सेवाओं की आपूर्ति हेतू रेल संचालन करने के लिए रेलवे के वििभन्न विभागों के जांबाज कर्मचारी, इसमें इंजीनयरिंग, रनिंग, रेलवे स्वास्थ्य, परिचालन, कंट्रोल, सिग्नल, कमर्शियल, कार्मिक, विद्युत और मैकेनिक्ल शैड के कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डालकर दिन-रात 24 घंटे कार्य कर रहे हैं। अत: रेल मंत्री से निवेदन है कि इस संकट की घड़ी में ड्यूटी कर रहे और जरूरी सेवाओं के संचालन में लगे उक्त तमाम रेल कर्मचारियों को भी वित्त मंत्री द्वारा घोषित 50 लाख रूपए की बीमा योजना में शामिल किया जाए, ताकि सभी कर्मचारी निश्चिंत होकर राष्ट्रहित में अपनी सेवाएं दे सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed