Taiwan Earthquake Live: PM मोदी बोले - ताइवान में भूकंप की घटना से मन दुखी; नौ की मौत, 700 से ज्यादा लोग घायल
ताइवान में बुधवार सुबह जोरदार भूंकप आया है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 7.7 आंकी गई है। भूकंप के झटकों से शहर के कई हिस्सों में बिजली गुल हो गई। दक्षिणी जापान और फिलीपींस के द्वीपों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भूकंप प्रभावित ताइवान के लोगों के प्रति एकजुटता व्यक्त करने के तुरंत बाद, इसके राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन ने बुधवार को चुनौतीपूर्ण समय में समर्थन के लिए उनके प्रति गहरा आभार व्यक्त किया है। ताइवान के उपराष्ट्रपति लाई चिंग-ते ने भी मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री का समर्थन और एकजुटता इस कठिन समय में ताइवान के लोगों के लिए ताकत का स्रोत है। राष्ट्रपति त्साई ने 'एक्स' पर कहा, 'हम इस चुनौतीपूर्ण समय में आपके दयालु शब्दों और समर्थन के लिए भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुत आभारी हैं। आपकी एकजुटता ताइवान के लोगों के लिए बहुत मायने रखती है क्योंकि हम सभी तेजी से ठीक होने की दिशा में काम कर रहे हैं। गौरतलब है कि ताइवान में बुधवार को एक चौथाई सदी का सबसे शक्तिशाली भूकंप आया, जिसमें कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और 800 से अधिक घायल हो गए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को ताइवान में आए भूकंप में जानमाल के नुकसान पर दुख जताया और देश के लोगों के प्रति भारत की एकजुटता व्यक्त की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट साझा करते हुए उन्होंने लिखा, 'आज ताइवान में भूकंप के कारण जानमाल के नुकसान से बहुत दुखी हूं। शोकाकुल परिवारों के प्रति हमारी हार्दिक संवेदना और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। हम ताइवान के लोगों के साथ एकजुटता से खड़े हैं क्योंकि वे सह रहे हैं।
मरने वालों की संख्या बढ़ी
#UPDATE Seven dead, hundreds injured and dozens of buildings damaged in most powerful Taiwan quake in 25 years.
— AFP News Agency (@AFP) April 3, 2024
Strict building regulations and widespread public disaster awareness appear to have staved off a major catastrophe for the islandhttps://t.co/huFc2poMPE pic.twitter.com/z8OxhZYkov
प्राधिकरण ने हालातों से निपटने के लिए उठाए जल्द कदम
सना हाशमी ने कहा कि प्राधिकरण ने भूकंप के हालातों से निपटने के लिए जल्द कदम उठाए। कुछ क्षेत्रों में कुछ घंटों के लिए बिजली चली गई थी। मेट्रो, हाईस्पीड ट्रेन फिर से शुरू कर दी गई है। जहां ताइपे जैसे हालात नहीं हैं, वहां काफी हद तक जीन सामान्य हो गया है।ह्यूलिन और ताइपे जैसी जगहों से आने वाली तस्वीरें डरावनी
#WATCH | Taipei: Taiwan's strongest earthquake in 25 years led to the collapse of buildings, leaving dozens injured.
— ANI (@ANI) April 3, 2024
Fellow at Taiwan-Asia Exchange Foundation Sana Hashmi, who was in Taipei when the earthquake struck says, "It happened early in the morning. We were at… pic.twitter.com/xYY8OhbfTB