विज्ञापन

Charles III Coronation Live: किंग चार्ल्स की हुई ताजपोशी, क्वीन कैमिला ने नहीं पहना कोहिनूर जड़ा मुकुट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 06 May 2023 03:15 PM IST
UK King Charles III Coronation Ceremony Live Updates Held in Westminster Abbe News in Hindi
किंग चार्ल्स को राज्याभिषेक समारोह में पहनाया गया ताज - फोटो : एएनआई

खास बातें

किंग चार्ल्स तृतीय को शनिवार को वेस्टमिंस्टर एब्बे में भव्य राज्याभिषेक समारोह में ब्रिटेन के राजा का ताज पहनाया गया।कैंटरबरी के आर्कबिशप ने राजा को 360 साल पुराना ताज पहनाया।
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:16 PM, 06-May-2023
प्रधानमंत्री मोदी ने राज्याभिषेक पर दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किंग चार्ल्स और क्वीन कैमिला को उनके राज्याभिषेक पर बधाई दी। 

उपराष्ट्रपति धनखड़ ने भारतीय छात्रों से की बात
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भारतीय छात्रों के साथ बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा, अगर हम वैश्विक परिप्रेक्ष्य से स्थिति की जांच करें, तो हमारा डीएनए इतना मजबूत है कि हमारी बुद्धि के लिए कोई चुनौती नहीं है। हम जहां भी जाते हैं, हम आश्चर्यजनक रूप से अच्छा प्रदर्शन करते हैं... लेकिन एक चीज जो हम अपने देश में झेलते हैं वह है व्यवस्था की कमी। कई विकसित देश औसत दर्जे पर पनपते हैं क्योंकि एक सिस्टम है। पिछले 8 वर्षों के सिस्टम में भी हम बहुत प्रगति कर रहे हैं। इस समय हमारा भारत पहले की तरह बढ़ रहा है और भारत का उदय अजेय है। 
05:13 PM, 06-May-2023
किंग चार्ल्स को पहनाया गया ताज
किंग चार्ल्स तृतीय को शनिवार को वेस्टमिंस्टर एब्बे में भव्य राज्याभिषेक समारोह में ब्रिटेन के राजा का ताज पहनाया गया। समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, कैंटरबरी के आर्कबिशप ने राजा को ताज पहनाया। किंग ने ब्रिटेन के लोगों पर 'न्याय और दया' के साथ शासन करने और एक ऐसे वातावरण को बढ़ावा देने की शपथ ली, जहां सभी धर्मों और विश्वासों के लोग स्वतंत्र रूप से रह सकें। 
04:53 PM, 06-May-2023
किंग के राज्याभिषेक समारोह में हिस्सा ले रहे प्रिंस हैरी
प्रिंस विलियम, कैथरीन व ड्यूक ऑफ ससेक्स प्रिंस हैरी वेस्टमिंस्टर एब्बे में किंग चार्ल्स के राज्याभिषेक समारोह में भाग ले रहे हैं। 
विज्ञापन
04:44 PM, 06-May-2023
बाइबल पढ़ेंगे प्रधानमंत्री ऋषि सुनक: भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त
किंग चार्ल्स तृतीय के राज्याभिषेक के मौके पर भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने कहा, सबसे पहले बाइबल को पढ़ेंगे। इसे ब्रिटेन में जन्मे एक हिंदू व्यक्ति पढ़ेंगे, जिसके माता-पिता अफ्रीका से आए थे और जिसके दादा-दादी भारत से आए थे। वह आदमी ऋषि सुनक हैं - हमारे प्रधानमंत्री। समारोह में भारतीय मूल के या भारत से आने वाले कई लोग होंगे।
 
03:46 PM, 06-May-2023
समारोह में पहुंचे किंग चार्ल्स और उनकी पत्नी कैमिला
किंग चार्ल्स और उनकी पत्नी कैमिला वेस्टमिंस्टर एब्बे में ऐतिहासिक राज्याभिषेक के लिए एक धार्मिक समारोह में पहुंचे, जो लगभग एक हजार साल पुराना है। शाही जोड़े ने बकिंघम पैलेस से वेस्टमिंस्टर एब्बे तक की यात्रा (2.2 किलोमीटर) की, जिसे 2012 में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के लिए कमीशन किया गया था।
03:35 PM, 06-May-2023
वेस्टमिंस्टर एब्बे पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और उनकी पत्नी डॉ. सुदीप धनखड़ किंग चार्ल्स के ऐतिहासिक ताजपोशी समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए वेस्टमिंस्टर एब्बे पहुंचे। धनखड़ और उनकी पत्नी समारोह में अन्य राष्ट्रमंडल राष्ट्र प्रमुखों के साथ बैठेंगे। धनखड़ ने शुक्रवार को यहां पहुंचने के तुरंत बाद किंग चार्ल्स के एक स्वागत समारोह में उनसे बातचीत की। साल 1066 में 'विलियम द कॉन्करर' के बाद से वेस्टमिंस्टर एब्बे हर ब्रिटिश राज्याभिषेक का स्थल रहा है। ब्रिटेन के नए सम्राट की ऐतिहासिक ताजपोशी में आमंत्रित दुनियाभर के करीब 100 राष्ट्राध्यक्ष और शासनाध्यक्ष शामिल होंगे।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ लंदन के मार्लबोरो हाउस में किंग चार्ल्स तृतीय द्वारा आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में राष्ट्रमंडल देशों के नेताओं के साथ शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रमंडल की संस्था को मजबूत और अधिक केंद्रित बनाने पर राष्ट्रमंडल नेताओं के साथ विचारों का आदान-प्रदान किया।
 
विज्ञापन
03:15 PM, 06-May-2023
ताजपोशी के दौरान किंग चार्ल्स को पहले लोगों के सामने पेश किया जाएगा और आर्कबिशप उनके महाराज बनने की घोषणा करेंगे। इसके बाद शपथ होगी और फिर पवित्र तेल से महाराज का अभिषेक किया जाएगा। इसके बाद उन्हें सेंट एडवर्ड का ताज पहनाया जाएगा। जिसके बाद पूरे ब्रिटेन में गन से सलामी दी जाएगी। सारी रस्में पूरी होने के बाद किंग चार्ल्स सिंहासन पर बैठेंगे।
03:11 PM, 06-May-2023
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा कि आज एक नए युग की शुरुआत हो रही है। पीएम ने ताजपोशी कार्यक्रम को राष्ट्रीय गर्व का पल बताया। बतौर पीएम ऋषि सुनक किंग चार्ल्स के ताजपोशी कार्यक्रम में अहम भूमिका निभाएंगे। 
03:09 PM, 06-May-2023
बकिंघम पैलेस से निकले किंग चार्ल्स
किंग चार्ल्स ताजपोशी के लिए बकिंघम पैलेस से अपनी पत्नी कैमिला के साथ निकल चुके हैं। वेस्टमिंस्टर एबे में किंग चार्ल्स की ताजपोशी की जाएगी। ताजपोशी के इस कार्यक्रम का ब्रिटेन में विरोध भी हो रहा है और लोग इस पर इतना खर्च करने से नाराज हैं। लंदन पुलिस ने छह लोगों को शाही परिवार का विरोध करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। 
11:46 AM, 06-May-2023
ब्रिटेन में 74 साल बाद ताजपोशी हो रही है। पिछली बार साल 1953 में ब्रिटेन की दिवंगत महारानी एलिजाबेथ की ताजपोशी हुई थी। बीते साल उनके निधन के बाद अब किंग चार्ल्स की ताजपोशी हो रही है। इस आयोजन पर करीब एक हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे। 
10:40 AM, 06-May-2023
शाही परिवार की बग्घी - फोटो : सोशल मीडिया
चार टन की बग्घी में सवार होंगे चार्ल्स
किंग चार्ल्स और भावी महारानी कैमिला घोड़े से चलने वाली बग्घी में बैठकर बेस्टमिंस्टर एबे पहुंचेंगे। यह बग्घी चार टन वजनी है और इसमें बिजली से चलने वाली खिड़कियां और एयर कंडीशन की सुविधा है। इस बग्घी को डायमंड जुबली स्टेट कोच कहा जाता है। यह बग्घी 1767 से शाही परिवार के पास है। 
09:54 AM, 06-May-2023
15 देशों के सम्राट बन जाएंगे किंग चार्ल्स
बीते साल महारानी एलिजाबेथ के निधन के बाद ही किंग चार्ल्स को राजा घोषित कर दिया गया था लेकिन आज औपचारिक रूप से उनकी ताजपोशी हो रही है। वहीं ताजपोशी के बाद किंग चार्ल्स ब्रिटेन, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा समेत 15 देशों के राजा बन जाएंगे। 
09:51 AM, 06-May-2023
किंग चार्ल्स और कैमिला के संबंधों को हुए 50 साल
किंग चार्ल्स अपनी पत्नी कैमिला के साथ ब्रिटेन के शाही सिंहासन पर बैठने के लिए तैयार हैं। इसके साथ ही उनके 50 साल पुराने रिश्ते का एक नया अध्याय भी शुरू जाएगा। कैमिला पार्कर भी किंग चार्ल्स के साथ पटरानी बनेंगी। 
09:48 AM, 06-May-2023
राजा बनने वाले सबसे बुजुर्ग शादी सदस्य
बीते साल सितंबर में किंग चार्ल्स की मां क्वीन एलिजाबेथ का निधन हुआ था। जिसके बाद अब 74 साल की उम्र में किंग चार्ल्स की ताजपोशी हो रही है। किंग चार्ल्स ब्रिटिश शाही परिवार के सबसे बुजुर्ग सदस्य हैं, जिनकी ताजपोशी हो रही है। 
09:03 AM, 06-May-2023
प्रिंस हैरी होंगे शामिल
शाही परिवार में हाल के समय में कई बड़े बदलाव हुए हैं। इनमें प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल ने अपनी शाही पदवी छोड़ दी है। खबर है कि प्रिंस हैरी किंग चार्ल्स की ताजपोशी में शामिल होंगे लेकिन वह शाही परंपराओं का हिस्सा नहीं होंगे। प्रिंस हैरी ना ताजपोशी के दौरान सैन्य यूनिफॉर्म में दिखाई देंगे और ना ही परिवार की संयुक्त फोटो और निजी लंच में भी शामिल नहीं होंगे।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Independence day

अतिरिक्त ₹50 छूट सालाना सब्सक्रिप्शन पर

Next Article

फॉन्ट साइज चुनने की सुविधा केवल
एप पर उपलब्ध है

app Star

ऐड-लाइट अनुभव के लिए अमर उजाला
एप डाउनलोड करें

बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही
X
Jobs

सभी नौकरियों के बारे में जानने के लिए अभी डाउनलोड करें अमर उजाला ऐप

Download App Now

अपना शहर चुनें और लगातार ताजा
खबरों से जुडे रहें

एप में पढ़ें

क्षमा करें यह सर्विस उपलब्ध नहीं है कृपया किसी और माध्यम से लॉगिन करने की कोशिश करें

Followed

Reactions (0)

अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं

अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें