PM Modi In G7 Live: PM मोदी इटली से रवाना; जी7 शिखर सम्मेलन के आउटरीच सत्र में लिया भाग, इन बातों पर चर्चा
G7 Summit PM Modi Italy Visit Live News in Hindi : जी7 शिखर सम्मेलन के ‘आउटरीच’ सत्र में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इटली की यात्रा पर हैं। उन्होंने मेजबान देश इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की। मेलोनी के अलावा पीएम मोदी फ्रांस, ब्रिटेन और यूक्रेन के राष्ट्राध्यक्षों से भी मिले। सम्मेलन में कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), ऊर्जा, अफ्रीका और भूमध्यसागरीय क्षेत्रों से जुड़े विषयों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
लाइव अपडेट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को इटली की अपनी एक दिवसीय यात्रा समाप्त करने के बाद स्वदेश के लिए रवाना हो गए। इससे पहले उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट कर वहां के लोगों को धन्यवाद दिया। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि अपुलिया में जी7 शिखर सम्मेलन में बहुत ही उपयोगी दिन रहा। विश्व नेताओं के साथ बातचीत की और विभिन्न विषयों पर चर्चा की। साथ मिलकर, हमारा लक्ष्य ऐसे प्रभावशाली समाधान तैयार करना है जो वैश्विक समुदाय को लाभ पहुंचाएं और भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक बेहतर दुनिया का निर्माण करें। मैं इटली के लोगों और सरकार को उनके गर्मजोशी भरे आतिथ्य के लिए धन्यवाद देता हूं।
अपनी यात्रा के दौरान शिखर सम्मेलन से इतर, मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, कनाडाई प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो, फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों, ब्रिटिश प्रधान मंत्री सुनक, यूक्रेनी राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की, इतालवी प्रधान मंत्री मेलोनी, पोप फ्रांसिस और जापानी प्रधान मंत्री फुमियो किशिदा सहित अन्य से मुलाकात की। गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में प्रधानमंत्री के रूप में अपने तीसरे कार्यकाल के लिए कार्यभार संभालने के बाद मैक्रों के साथ मोदी की किसी अंतरराष्ट्रीय नेता के साथ पहली आधिकारिक द्विपक्षीय बैठक थी।
#WATCH | Apulia, Italy: Prime Minister Narendra Modi leaves for India from Brindisi Airport after attending the G7 Summit. pic.twitter.com/7kiamKGCbH
— ANI (@ANI) June 14, 2024
भारत के एआई (कृत्रिम मेधा) मिशन की बात करते हुए पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि इस तकनीक का उद्देश्य सभी की प्रगति और भलाई को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि इस व्यापक उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए भारत अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा दे रहा है।
हम सभी को मिलकर हरित युग बनाना होगा- पीएम मोदी
जी7 के आउटरीच सत्र में पीएम मोदी ने कहा कि भारत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (कृत्रिम मेधा) में राष्ट्रीय रणनीति तैयार करने वाले पहले कुछ देशों में से एक है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा के क्षेत्र में भारत का दृष्टिकोण चार सिद्धांतों उपलब्धता, पहुंच, सामर्थ्य और स्वीकार्यता पर आधारित है। प्रधानमंत्री ने आगे कहा ‘हमें मिलकर आने वाले समय को 'हरित युग' बनाने का प्रयास करना चाहिए। 2047 तक विकसित भारत का निर्माण हमारा संकल्प है। हमारी प्रतिबद्धता है कि समाज का कोई भी वर्ग पीछे न छूटे। ग्लोबल साउथ के देश वैश्विक अनिश्चितताओं और तनाव का खामियाजा भुगत रहे हैं। ग्लोबल साउथ के देशों की प्राथमिकताओं और चिंताओं को विश्व मंच पर रखना भारत की जिम्मेदारी है। हमें गर्व है कि भारत की अध्यक्षता में जी-20 ने अफ्रीकी संघ को समूह का स्थायी सदस्य बनाया।’
जी7 के आउटरीच सत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (कृत्रिम मेधा), ऊर्जा, अफ्रीका और भूमध्य सागर पर चर्चा हुई। पीएम मोदी ने इस सत्र में हिस्सा लिया।
पीएम मोदी ने पोप फ्रांसिस से की मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली में जी7 शिखर सम्मेलन के आउटरीच सत्र में पोप फ्रांसिस से मुलाकात की।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi meets Pope Francis at Outreach Session of G7 Summit in Italy. The Prime Minister also strikes up a conversation with British PM Rishi Sunak. pic.twitter.com/BNIpfK6lIN
— ANI (@ANI) June 14, 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में पहुंचे। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी का स्वागत किया। भारत जी7 शिखर सम्मेलन में 'आउटरीच राष्ट्र' के रूप में भाग ले रहा है।
#WATCH | Italy: Prime Minister of Italy Giorgia Meloni receives Prime Minister Narendra Modi as India participates as an 'Outreach nation' in G7 Summit pic.twitter.com/Sqna3AEu9X
— ANI (@ANI) June 14, 2024
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से पीएम मोदी की मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी-7 शिखर सम्मेलन से इतर अपुलिया में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस दौरान पीएम मोदी ने भारत-ब्रिटेन के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
VIDEO | PM Modi holds bilateral meeting with UK PM Rishi Sunak on the sidelines of G7 Summit in Apulia, Italy.
— Press Trust of India (@PTI_News) June 14, 2024
(Source: Third Party) pic.twitter.com/9A9JHTQuk7
पीएम मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति से की मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली में जी7 शिखर सम्मेलन के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की। मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने कहा कि भारत, यूक्रेन के साथ द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए उत्सुक है। उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ बैठक बहुत सार्थक रही।
Prime Minister Narendra Modi meets Ukrainian President Volodymyr Zelenskyy on the sidelines of G7 Summit in Italy
— Press Trust of India (@PTI_News) June 14, 2024
जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने इटली पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की। दोनों राष्ट्राध्यक्षों ने रक्षा, एआई (कृत्रिम मेधा), महत्वपूर्ण तकनीक और अंतरिक्ष जैसे प्रमुख क्षेत्रों में साझेदारी बढ़ाने जैसे मुद्दों पर चर्चा की। पीएम मोदी ने आगामी पेरिस ओलंपिक 2024 की मेजबानी के लिए राष्ट्रपति मैक्रों को शुभकामनाएं दीं।
"Advancing India-France partnership! PM @narendramodi and French President @EmmanuelMacron held a bilateral meeting in Italy on the sidelines of the G7 Summit. They discussed a wide range of issues, like increasing partnership in key areas like defence, AI, critical tech and… pic.twitter.com/ZWO9sC92f9
— Press Trust of India (@PTI_News) June 14, 2024
प्रधानमंत्री मोदी अपने एक दिन के दौरे में इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी द्वारा आयोजित कृत्रिम मेधा यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), ऊर्जा, अफ्रीका और भूमध्यसागरीय क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित करने वाले एक सत्र में हिस्सा लेंगे। इस सत्र में पोप फ्रांसिस भी शामिल होंगे। पोप फ्रांसिस के मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करने की भी उम्मीद है।