Bangladesh Unrest Live Updates: यूनुस के विशेष सहायक खुदा बख्श चौधरी का इस्तीफा, आज मतदाता बनेंगे तारिक रहमान
{"_id":"694e0fbf4322e4e5eb0fefd8","slug":"bangladesh-unrest-live-updates-attacks-on-hindu-tarique-rahman-dhaka-violence-mob-lynching-muhammad-yunus-2025-12-26","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bangladesh Unrest Live Updates: यूनुस के विशेष सहायक खुदा बख्श चौधरी का इस्तीफा, आज मतदाता बनेंगे तारिक रहमान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Fri, 26 Dec 2025 07:49 PM IST
देवेश त्रिपाठी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
Published by: देवेश त्रिपाठी
Updated Fri, 26 Dec 2025 07:49 PM IST
खास बातें
बांग्लादेश में उस्मान हादी की मौत के बाद भड़की हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। बांग्लादेश के राजबाड़ी जिले के पंगशा इलाके में बुधवार की रात एक और हिंदू युवक अमृत मंडल की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या की इस ताजा घटना के बाद बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
बांग्लादेश में मची सियासी उथल-पुथल
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लाइव अपडेट
07:48 PM, 26-Dec-2025
बांग्लादेश उच्चायोग के बाहर प्रदर्शन करने के आरोप में गिरफ्तार 12 लोगों को अंतरिम जमानत
शुक्रवार को कोलकाता की एक कोर्ट ने बांगियो हिंदू जागरण मंच के 12 सदस्यों को अंतरिम जमानत दे दी, जिन्हें यहां बांग्लादेश उप उच्चायोग के बाहर कथित तौर पर हिंसक प्रदर्शन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों को अंतरिम जमानत की अन्य शर्तों के तहत 6000 रुपये के बॉन्ड और 3000 रुपये के दो रजिस्टर्ड जमानतदार देने को कहा गया है।कोर्ट ने आदेश दिया, 'अगले चार महीनों तक, या फाइनल रिपोर्ट जमा होने तक, जो भी पहले हो, हर आरोपी को हफ्ते में तीन बार जांच अधिकारी से मिलना होगा,' और कहा कि जमानत पर रहते हुए आरोपी जांच की प्रगति में दखल नहीं देंगे। पड़ोसी देश में एक हिंदू व्यक्ति की जघन्य हत्या के विरोध में बांग्लादेश मिशन के बाहर हिंसक प्रदर्शन में कथित तौर पर शामिल होने के आरोप में मंगलवार को सात महिलाओं सहित उन्नीस लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
सभी 19 लोगों पर हत्या का प्रयास, दंगा, गैरकानूनी सभा, सार्वजनिक रास्तों में खतरा और बाधा पैदा करने, जानबूझकर सरकारी कर्मचारी को चोट पहुंचाने के साथ-साथ सरकारी कर्मचारी पर हमला करने या बल प्रयोग करने के आरोप लगाए गए थे। मुख्य सरकारी वकील सौरिन घोषाल ने गिरफ्तार किए गए 19 लोगों में से 12 के लिए पुलिस रिमांड मांगी थी। आखिरकार 12 लोगों को दो दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। बाकी सात महिलाओं को कोर्ट ने जमानत दे दी।
01:34 PM, 26-Dec-2025
कोलकाता में बांग्लादेश के उप उच्चायोग के बाहर प्रदर्शन
हिंदू समर्थक संगठन हिंदू संहति के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पड़ोसी देश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर कथित हमलों के विरोध में कोलकाता में बांग्लादेश के उप उच्चायोग कार्यालय तक एक रैली निकाली। यह रैली उत्तरी कोलकाता के सियालदाह स्टेशन से शुरू हुई और शहर के मध्य भाग में स्थित बेकबागन में राजनयिक मिशन कार्यालय की ओर बढ़ी, जिसमें सीमा पार अल्पसंख्यक हिंदुओं पर कथित अत्याचारों के खिलाफ नारे लगाए गए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं को सुरक्षा प्रदान करने और अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग वाला एक ज्ञापन सौंपने की योजना बना रहे हैं। हालांकि, पुलिस की ओर से रोके जाने पर प्रदर्शनकारियों ने उच्चायोग के बाहर ही प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
01:32 PM, 26-Dec-2025
सिलीगुड़ी के होटल मालिकों ने बांग्लादेशी पर्यटकों के प्रवेश पर लगाया प्रतिबंध
पश्चिम बंगाल के होटल व्यवसायियों के एक संघ ने पड़ोसी देश में राजनीतिक उथल-पुथल को देखते हुए सिलीगुड़ी और उसके आसपास के इलाकों में बांग्लादेशियों को आवास प्रदान करना अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया है। ग्रेटर सिलीगुड़ी होटलियर्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से जारी एक हालिया नोटिस के मुताबिक यह फैसला उन घटनाओं से जुड़ा है जिन्होंने भारत-बांग्लादेश संबंधों में तनाव पैदा किया है। इनमें भारतीय ध्वज के प्रति कथित अनादर और बांग्लादेशी नागरिकों के एक वर्ग की ओर से भड़काऊ बयान शामिल हैं।01:30 PM, 26-Dec-2025
बांग्लादेश में हिंदू व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या की NAPA ने की निंदा
नॉर्थ अमेरिकन पंजाबी एसोसिएशन (एनएपीए) ने शुक्रवार को बांग्लादेश में एक और हिंदू व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या की कड़ी निंदा की। एनएपीए ने कहा कि ये घटनाएं चिंताजनक हैं और देश में धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा का एक उदाहरण हैं। बांग्लादेश में बुधवार को अमृत मंडल नामक एक हिंदू व्यक्ति की कथित जबरन वसूली के आरोप में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। यह घटना मयमनसिंह में ईशनिंदा के आरोपों में एक अन्य हिंदू व्यक्ति दिपू दास की पीट-पीटकर हत्या करने और उसके शरीर को आग लगाने के एक सप्ताह बाद हुई है।01:30 PM, 26-Dec-2025
बांग्लादेश में धर्मनिरपेक्षता और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस ने चिंता जताई
बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा पर कांग्रेस नेता उदित राज ने सवाल उठाया। उन्होंने कहा, 'क्या तारिक रहमान की वापसी के बाद बांग्लादेश धर्मनिरपेक्ष बना रहेगा और अल्पसंख्यक समुदायों की रक्षा करेगा।' उदित राज ने बांग्लादेश में हाल ही में मची सियासी उथल-पुथल में जमात-ए-इस्लामी हिंद और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के प्रभाव का हवाला दिया।01:29 PM, 26-Dec-2025
बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा पर विहिप ने संयुक्त राष्ट्र से की दखल देने की मांग
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के नेता विनोद बंसल ने कहा कि बांग्लादेश में बदलते राजनीतिक परिदृश्य के बीच हिंदुओं के खिलाफ हिंसा पूरी दुनिया के लिए एक बड़ी चेतावनी है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र को तत्काल दखल देना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि बंगाल की संस्कृति को नष्ट करने की कोशिश एक गंभीर चिंता का विषय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:29 PM, 26-Dec-2025
बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या के खिलाफ पुरी में विहिप का प्रदर्शन
ओडिशा के पुरी में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों के विरोध में जगन्नाथ मंदिर के सामने एक विरोध रैली निकाली।
#WATCH | Puri, Odisha: Bajrang Dal and Vishwa Hindu Parishad took out a protest rally in front of Puri Jagannath Temple to protest against the atrocities committed against Hindus in Bangladesh pic.twitter.com/dHldYLPs7h
— ANI (@ANI) December 26, 2025
11:10 AM, 26-Dec-2025
बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्याओं पर क्या बोले अभिनेता मनोज जोशी?
अभिनेता मनोज जोशी ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, 'गाजा या फिलिस्तीन में कुछ होने पर तो सब लोग आगे आते हैं, लेकिन बांग्लादेश में किसी हिंदू की हत्या होने पर कोई आगे नहीं आता। यह बहुत दुख की बात है। समय ही इसका जवाब देगा।'10:32 AM, 26-Dec-2025
मुख्य सलाहकार के विशेष सहायक खुदा बख्श चौधरी ने दिया इस्तीफा
बांग्लादेश में कानून-व्यवस्था के बिगड़ते हालात के बाद अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस के विशेष सहायक खुदा बख्श चौधरी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक मामले से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि 12 फरवरी को होने वाले राष्ट्रीय चुनाव से पहले कानून और व्यवस्था को संभालने के तरीके को लेकर सरकार की चिंताएं बढ़ गई थीं।सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि जुलाई में हुए विद्रोह के बाद 10 नवंबर, 2024 को खुदा बख्श को विशेष सहायक नियुक्त किया गया था। उनसे उम्मीद थी कि वह कानून प्रवर्तन एजेंसियों, विशेष रूप से पुलिस के भीतर अनुशासन बहाल करने और मनोबल बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
10:21 AM, 26-Dec-2025