फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ram Mandir Ayodhya Live: 20 जनवरी के बाद बाहरियों को नहीं मिलेगा अयोध्या में प्रवेश; जानकी धाम से पहुंचे उपहार

Mon, 15 Jan 2024 03:40 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 15 Jan 2024 03:40 AM IST
खास बातें

Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha News Live Updates  : अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां जोरो पर है। 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी, 500 साल के इंतजार के बाद राम लला अपने महल में विराजित होंगे। जिसे लेकर हर तरफ खुशी का माहौल है। हर राम भक्त को इस दिन का बेसब्री से इंतजार था। 

विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir Live Updates: Ram Mandir Invitation Guest List, CM Yogi News in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

लाइव अपडेट

03:40 AM, 15-Jan-2024

प्राण प्रतिष्ठा पर बोलीं मालिनी अवस्थी

अयोध्या में श्रीराम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बीत प्रख्यात लोक गायिका मालिनी अवस्थी का कहना है कि हरेक व्यक्ति के मन में केवल राम हैं। 
11:05 PM, 14-Jan-2024

दो दिन हाई सिक्योरिटी जोन में रहेगा अयोध्या धाम

20 से 22 जनवरी तक अयोध्या धाम हाई सिक्योरिटी जोन में रहेगा। रामनगरी की सभी सीमाएं सील रहेंगी। 20 जनवरी से ही अयोध्या धाम के भीतर बाहरी वाहनों को प्रवेश न देने की तैयारी है। इन वाहनों को उदया चौराहा, साकेत पेट्रोल पंप, नया घाट समेत अन्य एंट्री प्वाइंटों पर रोका जाएगा। सिर्फ अयोध्या धाम के भीतर रहने वालों को उनके घर तक जाने की छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
10:29 PM, 14-Jan-2024

20 जनवरी के बाद बाहरियों को नहीं मिलेगा अयोध्या में प्रवेश

20 जनवरी से ही रामनगरी में बाहरी लोगों को प्रवेश नहीं मिलेगा। अयोध्या धाम व शहर के भीतर रहने वालों को उनके घर तक पहुंचने की अनुमति दी जाएगी। इसके लिए उन्हें पहचान पत्र दिखाना होगा। अयोध्या धाम के भीतर रहने वालों से पुलिस प्रशासन ने 21 व 22 जनवरी को न निकलने की अपील की है।
06:55 PM, 14-Jan-2024

11051 दौरी में आया है सामान

उपहार लेकर कारसेवकपुरम आए पुनौरा धाम मंदिर के प्रबंधक श्रवण कुमार ने बताया कि ये भेंट प्रभु श्रीराम के गृहप्रवेश के लिए मां जानकी के मायके से भेजी गई है। उन्होंने बताया कि 11051 दौरी (डलिया) में गृहस्थ के लिए उपयोगी सभी वस्तुएं हैं। इसमें तरह-तरह के फल, मेवे, अनाज में गेंहू, चावल , मिठाई में खाजा, लड्डू, आभूषण में कान की बाली, नाक की नथुनी, बिछिया, पायल हैं।
06:34 PM, 14-Jan-2024

मां जानकी की जन्मभूमि से पांच ट्रक भरकर सामान अयोध्या पहुंचा

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश भर में उत्साह है। अलग-अलग प्रांतों से रामभक्त अपने अराध्य के लिए तरह-तरह के उपहार ला रहे हैं। ऐसे में रविवार को मां जानकी की जन्मभूमि पुनौरा धाम सीतामढ़ी बिहार से पांच ट्रकों में भरकर अनेकों उपहार रामनगरी लाए गए हैं।
05:52 PM, 14-Jan-2024
डीयू के कुलपति को प्राण प्रतिष्ठा समारोह का मिला निमंत्रण
दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति योगेश सिंह को 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के प्रतिष्ठा समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है। कुलपति योगेश सिंह को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार की ओर से दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:07 PM, 14-Jan-2024

यहां 40 वर्षों से प्रज्ज्वलित हो रही श्रीराम ज्योति

अयोध्या में श्रीराम मंदिर के लोकार्पण के उपलक्ष्य में बरेली स्थित बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर में भव्य सजावट की गई है। मंदिर सेवा समिति के प्रताप चंद्र सेठ ने बताया कि परिसर में विगत 40 वर्षों से श्री राम ज्योति निरंतर प्रज्ज्वलित है।
04:52 PM, 14-Jan-2024

इन जिलों से होकर गुजरेगी चरण पादुका यात्रा

श्रीराम चरण पादुका यात्रा प्रयागराज, श्रृंगवेरपुर, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर होते हुए अयोध्या पहुंचेगी। यात्रा में शामिल लोगों का रात्रि विश्राम जनपदों में होगा। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की ओर से विभिन्न प्रस्तुतियां होंगी।
04:41 PM, 14-Jan-2024

श्रीराम चरण पादुका यात्रा चित्रकूट से होगी प्रारंभ

श्रीराम चरण पादुका यात्रा मकर संक्रांति (15 जनवरी) से चित्रकूट से प्रारंभ होगी, जो 19 जनवरी को रामनगरी अयोध्या पहुंचेगी। भरतकूप स्थित कुंड से कलश में जल संग्रह और पादुका पूजन के साथ यात्रा प्रारंभ होगी।
04:21 PM, 14-Jan-2024

बीएपीएस स्वामीनारायण संस्था को प्राण प्रतिष्ठा समारोह का मिला निमंत्रण

अहमदाबाद स्थित बीएपीएस स्वामीनारायण संस्था को अयोध्या में राम मंदिर के आगामी अभिषेक समारोह के लिए निमंत्रण मिला है। बता दें कि संस्था का दिल्ली स्थित अक्षरधाम मंदिर भी दुनिया भर में प्रसिद्ध है। संस्था के संतों का एक समूह 22 जनवरी को अयोध्या में आयोजित होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेगा।
Load More
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed