Paris Olympics Opening: पेरिस ओलंपिक का हुआ आगाज, सिंधू और शरत ने की भारतीय दल की अगुआई
Paris 2024 Olympic Games Opening Ceremonyi: पेरिस ओलंपिक की शुरुआत शुक्रवार से हो गई है। सीन नदी के किनारे उद्घाटन समारोह के साथ ही खेल के इस महाकुंभ का शुभारंभ हो गया। भारत की ओर से दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू और अनुभवी टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंता शरत कमल ध्वजवाहक थे जिनकी अगुआई में भारतीय दल ने इस समारोह में हिस्सा लिया।
लाइव अपडेट
Paris Olympics Opening Live: मैक्रों ने ओलंपिक की शुरुआत की घोषणा की
पेरिस ओलंपिक की शुरुआत रंगारंगा कार्यक्रम के साथ हुई। सीन नदी के किनारे आयोजित हुए उद्घाटन समारोह में भारत सहित इसमें भाग लेने वाले सभी देशों ने बोट परेड के जरिए हिस्सा लिया। उद्घाटन समारोह के अंत में आईओसी प्रमुथ थॉमस बाक ने लोगों को संबोधित किया, जबकि फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पेरिस ओलंपिक के शुरुआत की आधिकारिक घोषणा की। भारतीय दल का नेतृत्व बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधू और अनुभवी टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंता शरत कमल ने किया। ये दोनों खिलाड़ी उद्घाटन समारोह में भारत के ध्वजवाहक थे। कार्यक्रम के दौरान लेडी गागा सहित कई प्रसिद्ध कलाकारों ने प्रस्तुति पेश की और दर्शकों का मनोरंजन किया। आज से स्पर्धाएं शुरू हो जाएंगी और भारत शुरुआती दिन सात स्पर्धा में चुनौती पेश करने उतरेगा।Paris Olympics Opening Live: सीन नदी के किनारे रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन
बोट परेड समाप्त होने के बाद सीन नदी के किनारे रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है जिसमे संगीत और नृत्य की प्रस्तुति के बाद कलाकार विभिन्न प्रकार के करतब दिखा रहे हैं।United in diversity! 🌍#LetsMove as we celebrate the variety of music, dance, language and culture that defines Europe. Time for the final countdown! 😉#Paris2024 #OpeningCeremony pic.twitter.com/ToiBJ7ydpT
— The Olympic Games (@Olympics) July 26, 2024
Paris Olympics Opening Live: बोट परेड समाप्त
फ्रांस का दल गुजरने के साथ ही उद्घाटन समारोह में देशों के बोट परेड समाप्त हो गई है और अब रंगारंग कार्यक्रम पेश किया जा रहा है। दुनियाभर के कलाकार सीन नदी के किनारे प्रस्तुति पेश कर रहे हैं और दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं।Paris Olympics Opening Live: मेजबान फ्रांस के दल का हुआ स्वागत
Here they come, Team France, the host nation! 🇫🇷
— The Olympic Games (@Olympics) July 26, 2024
And while we're at it, let's sail across the waters, to Tahiti, where the surfing competition will take place. 🌊#Paris2024 #OpeningCeremony pic.twitter.com/P3U5McBRuR
Paris Olympics Opening Live: कलाकार दे रहे प्रस्तुतित
The world is a stage, and Paris is a catwalk. 💅
— The Olympic Games (@Olympics) July 26, 2024
The #OpeningCeremony is France's largest nightclub. Celebrities are showcasing young French designer talent, while DJ Barbara Butch provides the tunes. The perfect moment for the last delegations to arrive. ✨ #Paris2024 pic.twitter.com/zOzELw8n8a
Paris Olympics Opening Live: बोट परेड जारी
Paris Olympics Opening Live: पाकिस्तान के दल ने भी लिया हिस्सा
पाकिस्तान के दल ने भी पेरिस ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लिया। पाकिस्तान के ध्वजवाहक भाला फेंक एथलीट अरशद नदीम थे।Paris Olympics Opening Live: सीन नदी पर उद्घाटन समारोह जारी
सीन नदी के किनारे उद्घाटन समारोह जारी है। बीच-बीच में बोट परेड को रोककर सांस्कृति कार्यक्रम भी कराए जा रहे हैं जिसमे स्थानीय कलाकारों के साथ ही दुनिया के प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुति पेश कर रहे हैं।The people of Paris continue to welcome the world's best athletes on the Seine.
— The Olympic Games (@Olympics) July 26, 2024
Who are you cheering? 🎉#Paris2024 #OpeningCeremony pic.twitter.com/tvCUJO9Tq8
Paris Olympics Opening Live: भारतीय दल ने उद्घाटन समारोह में लिया हिस्सा
The party on the Seine continues!
— The Olympic Games (@Olympics) July 26, 2024
24 more delegations have arrived. They’re floating along the Seine to the sound of dreamy French piano. 🎹#Paris2024 #OpeningCeremony pic.twitter.com/09IHSTcCsX