IND vs CHI Hockey Final Highlights: भारत ने चीन को हराकर पांचवीं बार जीता खिताब, जुगराज ने दागा निर्णायक गोल
{"_id":"66e94ef75a140b956b0ec416","slug":"india-vs-china-hockey-final-live-score-asian-champions-trophy-2024-hockey-final-match-result-winnner-2024-09-17","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs CHI Hockey Final Highlights: भारत ने चीन को हराकर पांचवीं बार जीता खिताब, जुगराज ने दागा निर्णायक गोल","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Tue, 17 Sep 2024 05:11 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 17 Sep 2024 05:11 PM IST
खास बातें
India vs China Hockey Asian Champions Trophy 2024 Final: हरमनप्रीत सिंह की अगुआई वाली भारतीय हॉकी टीम ने चीन को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है। भारत के लिए जुगराज ने चौथे क्वार्टर में निर्णायक गोल दागा जिससे टीम पांचवीं बार इस टूर्नामेंट की विजेता बनने में सफल रही।
विज्ञापन
ट्रॉफी के साथ भारतीय हॉकी टीम
- फोटो : Hockey India
लाइव अपडेट
05:11 PM, 17-Sep-2024
IND vs CHI Hockey Final: भारत पांचवीं बार बना चैंपियन
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जुगराज के निर्णायक गोल से चीन को 1-0 से हराकर एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब पांचवीं बार अपने नाम कर लिया है। भारत और चीन के बीच शुरुआती तीन क्वार्टर तक मुकाबला गोलरहित बराबरी पर चल रहा था, लेकिन चौथे क्वार्टर में जुगराज ने मैदानी गोल दागकर भारत को 1-0 से आगे कर दिया। इस तरह भारतीय टीम बढ़त लेने में सफल रही। इसके बाद भले ही हरमनप्रीत सिंह की अगुआई वाली टीम अन्य गोल नहीं कर सकी, लेकिन उसने चीन को बराबरी का गोल दागने का कोई मौका नहीं दिया।कप्तान हरमनप्रीत सिंह भले ही इस मैच में गोल नहीं कर सके, लेकिन उन्होंने जुगराज को गोल दागने में मदद की। चीन के डिफेंस ने भी इस मैच में अच्छा प्रदर्शन किया और लंबे समय तक भारत को गोल करने नहीं दिया। इस दौरान चीन ने चार पेनल्टी कॉर्नर भी हासिल किए, लेकिन भारतीय टीम ने उसे गोल करने का कोई अवसर नहीं दिया।
04:59 PM, 17-Sep-2024
IND vs CHI Hockey Final: भारत ने ली बढ़त
भारतीय हॉकी टीम ने चीन के खिलाफ चौथे क्वार्टर में गोल कर बढ़त हासिल कर ली है। दोनों टीमों के बीच अब तक मुकाबला गोलरहित बराबरी पर चल रहा था, लेकिन जुगराज ने अंतिम कुछ मिनट पहले भारत को बढ़त दिला दी।
विज्ञापन
04:53 PM, 17-Sep-2024
IND vs CHI Hockey Final: तीसरा क्वार्टर समाप्त
भारत और चीन के बीच फाइनल मुकाबले का तीसरा क्वार्टर समाप्त हो गया है। दोनों ही टीमें हालांकि, अब तक एक भी गोल नहीं कर सकी हैं जिससे मुकाबला गोलरहित बराबरी पर चल रहा है। अब 15 मिनट का खेल शेष रह गया है और चौथे क्वार्टर की शुरुआत हो गई है। दोनों ही टीमों की नजरें निर्णायक गोल करने पर टिकी हुई हैं।04:45 PM, 17-Sep-2024
IND vs CHI Hockey Final: भारत ने चीन को बढ़त लेने से रोका
भारतीय टीम के गोलकीपर कृष्णा पाठक ने शानदार प्रयास कर चीन को बढ़त लेने से रोका। चीन के लिन ने शानदार खेल दिखाते हुए गोल करने का प्रयास किया, लेकिन पाठक इसे रोकने में सफल रहे। दोनों टीमों के बीच तीसरे क्वार्टर में भी मुकाबला गोलरहित चल रहा है।04:19 PM, 17-Sep-2024
IND vs CHI Hockey Final: हॉफ टाइम के बाद स्कोर गोलरहित बराबरी पर
भारत और चीन के बीच एशियाई चैंपियनशिप ट्रॉफी का खिताबी मुकाबला हॉफ टाइम के बाद गोलरहित बराबरी पर चल रहा है। दोनों ही टीमें शुरुआती दो क्वार्टर में गोल नहीं कर सकीं। भारत को गोल करने के मौके मिले, लेकिन चीन का डिफेंस प्रभावी साबित हुआ और उसने भारत को बढ़त लेने का मौका नहीं दिया।04:16 PM, 17-Sep-2024
IND vs CHI Hockey Final: गोल दागने से चूके हरमनप्रीत
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह के पास गोल करने का अच्छा अवसर था, लेकिन वह करीब से इससे चूक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:59 PM, 17-Sep-2024
IND vs CHI Hockey Final: पहला क्वार्टर समाप्त
भारत और चीन के बीच एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के खिताबी मुकाबले का पहला क्वार्टर गोलरहित रहा और दोनों ही टीमें इस दौरान एक भी गोल नहीं कर सकीं। भारत को एक पेनल्टी कॉर्नर मिला था, लेकिन चीन ने उसे गोल करने का मौका नहीं दिया। भारत और चीन के बीच दूसरे क्वार्टर का खेल जारी है।03:54 PM, 17-Sep-2024
IND vs CHI Hockey Final: बराबरी पर चल रहा मैच
भारत और चीन के बीच मैच पहले क्वार्टर में बराबरी का चल रहा है। चीन ने भारत को दबाव बनाने से रोके रखा है। भारत को हालांकि, एक पेनल्टी कॉर्नर मिला था, लेकिन टीम इसे गोल में नहीं भुना सकी।03:40 PM, 17-Sep-2024
IND vs CHI Hockey Final: भारत और चीन का मैच शुरू
भारत और चीन की हॉकी टीमों के बीच एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का खिताबी मुकाबला शुरू हो चुका है। दोनों टीमों के बीच पहले क्वार्टर का खेल खेला जा रहा है।03:16 PM, 17-Sep-2024