फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CWG 2022 Day-1: भारतीय स्विमर श्रीहरि नटराज 100 मीटर बैकस्ट्रोक के फाइनल में, अनाहत और अभय स्क्वैश में जीते

Sat, 30 Jul 2022 01:44 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 30 Jul 2022 01:44 AM IST
खास बातें

Commonwealth Games 2022 Day 1 Highlights: राष्ट्रमंडल खेलों के पहले दिन भारत की महिला हॉकी टीम ने जीत के साथ शुरुआत की। वहींं, महिला क्रिकेट में भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा। बॉक्सिंग में शिव थापा प्री क्वार्टरफाइनल में पहुंच गए हैं। स्विमिंग में श्रीहरि नटराज फाइनल में पहुंच गए हैं। 14 साल की अनाहत सिंह स्क्वैश में महिला सिंगल्स के राउंड ऑफ 32 में पहुंच गई हैं।
 

विज्ञापन
Commonwealth Games 2022 Day 1 Live Updates Womens Cricket Mixed Team Badminton and Womens Hockey News Update
श्रीहरि नटराज और अनाहत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

01:37 AM, 30-Jul-2022

आज के लिए बस इतना ही

राष्ट्रमंडल खेलों में पहले दिन भारत के सभी मुकाबले समाप्त हो चुके हैं। आज के लिए बस इतना ही। शनिवार को राष्ट्रमंडल खेलों के दूसरे दिन के मुकाबलों के लिए पढ़ते रहें अमर उजाला।
01:28 AM, 30-Jul-2022

CWG Live: स्विमर श्रीहरि नटराज फाइनल में

भारतीय स्विमर श्रीहरि नटराज ने इतिहास रच दिया है। वह 100 मीटर बैकस्ट्रोक स्विमिंग कॉम्पिटीशन के फाइनल में पहुंच गए हैं। दूसरे सेमीफाइनल में श्रीहरि ने 54.55 सेकेंड का समय निकाला और चौथे स्थान पर रहे। उन्होंने ओवरऑल सेमीफाइनल में सातवें स्थान पर रहते हुए फाइनल के लिए क्वालिफाई किया। अब श्रीहरि से पदक की उम्मीद जग गई है। फाइनल में आठ स्विमर्स के बीच टक्कर देखने को मिलेगी। 

Men's 100m backstroke FINAL list
100 मीटर बैकस्ट्रोक स्विमिंग कॉम्पिटीशन के फाइनल में पहुंचने वाले खिलाड़ी
विज्ञापन
12:49 AM, 30-Jul-2022

CWG 2022 Live: 23 साल के अभय स्कैश में जीते

भारत के अभय सिंह ने स्क्वैश पुरुष एकल राउंड ऑफ 64 के मैच में ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड के जो चैपमैन को 3-0 से हरा दिया। अभय सिंह ने जो चैपमैन को 11-5, 11-5, 11-5 से हराकर पुरुष एकल राउंड ऑफ 32 में प्रवेश किया।

Archi Factory Open Lorient: Singh Wins First Title After Monster Final -  Professional Squash Association
अभय सिंह
12:42 AM, 30-Jul-2022

CWG 2022 Live: भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम क्वार्टर फाइनल में

भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। बारबाडोस के खिलाफ पहले मैच में 3-0 से जीत हासिल करने के बाद भारत ने सिंगापुर को भी 3-0 से हरा दिया। सिंगापुर के खिलाफ पहले मैच में हरमीत देसाई और साथियान ज्ञानसेकरन की जोड़ी ने शाओ फेंग एथन पोह और क्लेरेंस च्यू जे यू की जोड़ी को 11-5, 11-5, 9-11, 11-2 से हरा दिया। इसके बाद दिग्गज अचंता शरथ कमल ने सिंगापुर के यू इन कोएन पैंग को 11-8, 11-9, 11-9 से शिकस्त दी। टीम इवेंट के तीसरे मैच में साथियान ज्ञानसेखरन सिंगापुर के झे यू क्लेरेंस च्यू को 11-7, 11-5, 11-8 से हरा दिया। 
12:39 AM, 30-Jul-2022

CWG 2022 Live: पैरा तैराक आशीष आठवें स्थान पर रहे

पैरा तैराक आशीष कुमार सिंह पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक S9 फाइनल में आठवें स्थान पर रहे। उन्होंने 1:18.21 का समय लिया। ऑस्ट्रेलिया के टिमोथी हॉज ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। न्यूजीलैंड के जैसी रेनॉल्ड्स दूसरे स्थान पर रहे और रजत पदक अपने नाम किया। वहीं, बैरी मैक्लिमेंट्स ने कांस्य पदक जीता।

100m men's backstroke S9 final result
12:15 AM, 30-Jul-2022

CWG 2022 Live: शरथ कमल ने टीम इंडिया को 2-0 की बढ़त दिलाई

टेबल टेनिस मेन्स टीम इवेंट के दूसरे मैच में शरथ कमल ने सिंगापुर के यू इन कोएन पैंग को 11-8, 11-9, 11-9 से हरा दिया। शरथ ने तीनों गेम में खराब शुरुआत की, लेकिन अंत में जबरदस्त वापसी करते हुए जीत हासिल की। पहले गेम में शरथ 1-5 से पीछे चल रहे थे। इसके बाद वापसी करते हुए 11-8 से जीत दर्ज की। दूसरे गेम में सिंगापुर के पैंग ने 9-3 की लीड ले थी। इसके बाद शरथ ने पहले स्कोर 9-7 किया। फिर 11-9 से जीत हासिल की। तीसरे गेम में शरथ कमल ने 11-9 से जीत हासिल की और टीम इंडिया को मेन्स टेबल टेनिस टीम इवेंट में 2-0 की बढ़त दिलाई। 2-0 की बढ़त के बाद, भारत का लक्ष्य अब ग्रुप-स्टेज का अपना दूसरा मुकाबला जीतना है। टीम इवेंट के तीसरे मैच में साथियान ज्ञानसेखरन सिंगापुर के झे यू क्लेरेंस च्यू के खिलाफ खेलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:46 PM, 29-Jul-2022

CWG 2022 Live: मेन्स टेबल टेनिस टीम इवेंट में भारत ने 1-0 की लीड बनाई

हरमीत देसाई और साथियान ज्ञानसेकरन ने पुरुष टेबल टेनिस टीम मैच में भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी है। इन दोनों ने सिंगापुर के शाओ फेंग एथन पोह और क्लेरेंस च्यू जे यू के खिलाफ पहले मैच में  11-5, 11-5, 9-11, 11-2 से जीत हासिल की। अब दिग्गज टेबल टेनिस खिलाड़ी शरथ कमल पर इस लीड को बरकरार रखने की जिम्मेदारी है।
11:27 PM, 29-Jul-2022

CWG 2022 Live: युवा अनाहत सिंह ने राष्ट्रमंडल खेलों में अपना पहला मैच जीता

राष्ट्रमंडल खेलों में भारत की सबसे युवा खिलाड़ी भारत की अनाहत सिंह ने स्क्वैश के महिला सिंगल्स में जीत के साथ शानदार शुरुआत की है। उन्हें अपना पहला मैच जीतने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी और सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस के जैडा रॉस को लगातार तीन गेमों में हरा दिया। अनाहत ने पहला गेम 11-5 से जीता। इसके बाद दूसरे गेम में अनाहत एक बार फिर सीनियर जैडा रॉस के लिए परेशानी खड़ी कर दी। दूसरा गेम अनाहत और भी आसानी से 11-2 से अपने नाम किया और 2-0 की बढ़त बना ली। अनाहत के आगे जैडा रॉस टिक नहीं सकीं। तीसरा गेम अनाहत ने 11-0 से जीत लिया और जैडा को राउंड ऑफ 64 के मैच में करारी शिकस्त दी। अनाहत अब महिला सिंगल्स स्कैश के राउंड ऑफ 32 में पहुंच गई हैं।

Imageजीत के बाद अनाहत
11:23 PM, 29-Jul-2022

CWG 2022 Live: मेन्स टेबल टेनिस टीम एक्शन में

टेबल टेनिस में भारतीय मेन्स डबल्स टीम ग्रुप-3 के अपने दूसरे मैच में सिंगापुर के सामने है। टीम ने पहला मैच बारबाडोस के खिलाफ 3-0 से आराम से जीता था। हरमीत देसाई और साथियान ज्ञानशेखरन की डबल्स टीम ने सिंगापुर की शाओ फेंग एथन पोह और क्लेरेंस च्यू झे यू की जोड़ी को पहले गेम में 11-5 और दूसरे गेम में भी 11-5 से हराया और 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है।
11:21 PM, 29-Jul-2022

CWG 2022 Live: युवा अनाहत सिंह एक्शन में

राष्ट्रमंडल खेलों में सबसे कम उम्र की एथलीट अनाहत सिंह, जो कक्षा 9 में पढ़ रही हैं, वह एक्शन में हैं। उन्होंने सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस की जैडा रॉस के खिलाफ महिला सिंगल्स के राउंड ऑफ 64 के मैच में अच्छी शुरुआत की है और 7-2 की बढ़त बना ली है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed