फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CWG 2026 Day 1 Highlights: ग्लास्गो में गूंजा भारत का नाम, ओपनिंग सेरेमनी में भारतीय दल की भव्य एंट्री

Fri, 24 Jul 2026 01:08 AM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लास्गो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लास्गो Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Fri, 24 Jul 2026 01:08 AM IST
खास बातें

स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का भव्य आगाज हो चुका है। पहले दिन भारत ने लॉन बॉल्स में दो शानदार जीत के साथ अपने अभियान की विजयी शुरुआत की। वहीं, रंगारंग ओपनिंग सेरेमनी में मीराबाई चानू और लवलीना बोरगोहेन के नेतृत्व में भारतीय दल ने परेड ऑफ नेशंस में शानदार मार्च करते हुए तिरंगे का मान बढ़ाया।

विज्ञापन
Commonwealth Games 2026 Day 1 Highlights Bowls and Para Bowls Results Opening Ceremony Glasgow News in Hindi
ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 - फोटो : IANS

लाइव अपडेट

01:05 AM, 24-Jul-2026

CWG 2026 Day 1: तिरंगा लेकर मंच पर पहुंचा भारतीय दल

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में भारतीय दल ने शानदार अंदाज में प्रवेश किया। ओलंपिक रजत पदक विजेता मीराबाई चानू और विश्व चैंपियन मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन के नेतृत्व में भारतीय खिलाड़ी हाथों में तिरंगा थामे परेड ऑफ नेशंस का हिस्सा बने। समारोह के दौरान भारतीय दल का उत्साह और जोश देखने लायक रहा, जबकि पूरे स्टेडियम में तिरंगे की मौजूदगी ने हर भारतीय के लिए गर्व का पल बना दिया।
12:36 AM, 24-Jul-2026

CWG 2026 Day 1 Live: ओपनिंग सेरेमनी का रंगारंग आगाज

स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की भव्य ओपनिंग सेरेमनी शुरू हो गई है। इसके साथ ही 11 दिनों तक चलने वाले इस बहु-खेल महाकुंभ का औपचारिक आगाज हो गया। उद्घाटन समारोह में 74 देशों और क्षेत्रों के खिलाड़ी पारंपरिक परेड ऑफ नेशंस में हिस्सा ले रहे हैं, जबकि रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और स्कॉटिश कलाकारों के शानदार प्रदर्शन के बीच खेलों का उत्साह चरम पर है।
विज्ञापन
12:25 AM, 24-Jul-2026

CWG 2026 Day 1 Live: कुछ ही देर में शुरू होगी ओपनिंग सेरेमनी

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की बहुप्रतीक्षित ओपनिंग सेरेमनी कुछ ही देर में ग्लास्गो में शुरू होगी। रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, स्कॉटिश संगीत और पारंपरिक परेड ऑफ नेशंस के साथ खेलों का औपचारिक शुभारंभ होगा। भारतीय दल की अगुआई ओलंपिक रजत पदक विजेता मीराबाई चानू फ्लैग बेयरर के रूप में करेंगी, जबकि मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन सेरेमोनियल बैटन बेयरर की भूमिका निभाएंगी। दुनियाभर के खेल प्रेमियों की नजरें इस भव्य उद्घाटन समारोह पर टिकी हैं।
11:57 PM, 23-Jul-2026

CWG 2026 Day 1 Live: ओपनिंग सेरेमनी के लिए रवाना हुआ भारतीय दल

भारतीय दल ओपनिंग सेरेमनी में हिस्सा लेने के लिए स्कॉटलैंड के ग्लास्गो स्थित समारोह स्थल के लिए रवाना हो गया है। भारतीय खिलाड़ियों का नेतृत्व फ्लैग बेयरर मीराबाई चानू करेंगी, जबकि लवलीना बोरगोहेन सेरेमोनियल बैटन बेयरर की भूमिका निभाएंगी।
 
07:21 PM, 23-Jul-2026

CWG 2026 Day 1 Live: लॉन बॉल में भारत की बड़ी जीत, पुतुल सोनोवाल क्वार्टरफाइनल में

भारत के पुतुल सोनोवाल ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में लॉन बॉल पुरुष एकल स्पर्धा के प्री-क्वार्टरफाइनल में बड़ा उलटफेर करते हुए कनाडा के 2023 विश्व चैंपियन रयान बेस्टर को टाई-ब्रेक में हराकर क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली। बेहद रोमांचक मुकाबले में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन निर्णायक टाई-ब्रेक में पुतुल ने शानदार संयम और सटीक खेल का प्रदर्शन करते हुए विश्व चैंपियन को मात देकर भारत के लिए यादगार जीत दर्ज की।
06:40 PM, 23-Jul-2026

CWG 2026 Day 1 Live: भारत ने महिला पेयर्स लॉन बॉल में माल्टा को टाई-ब्रेक में हराकर की विजयी शुरुआत

भारत ने ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में अपने अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए महिला पेयर्स लॉन बॉल स्पर्धा में माल्टा को रोमांचक टाई-ब्रेक में हराया। भारत की ओर से रूपा रानी तिर्की (लीड) और पिंकी (स्किप) की जोड़ी ने पूल-बी के पहले मुकाबले में माल्टा को कड़े संघर्ष के बाद शिकस्त दी।

भारतीय जोड़ी ने पहला सेट एकतरफा अंदाज में 7-1 से अपने नाम किया। हालांकि, दूसरे सेट में माल्टा ने वापसी करते हुए 4-3 से जीत दर्ज की, जिससे मुकाबला टाई-ब्रेक तक पहुंच गया। निर्णायक टाई-ब्रेक में भारतीय खिलाड़ियों ने दबाव के बीच शानदार प्रदर्शन किया। अंत में पिंकी ने अपने अंतिम बाउल के साथ जीत सुनिश्चित करते हुए भारत को प्रतियोगिता में विजयी आगाज दिलाया। भारत की यह जीत राष्ट्रमंडल खेलों के लॉन बॉल मुकाबलों में आत्मविश्वास बढ़ाने वाली मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:55 PM, 23-Jul-2026

CWG 2026 Day 1 Live: भारत की पदक उम्मीदों को झटका

कॉमनवेल्थ गेम्स में वेटलिफ्टिंग भारत के सबसे सफल खेलों में से एक रहा है। ऐसे में कोटा कम होना और एक प्रमुख जूडो खिलाड़ी का बाहर होना भारत की पदक संभावनाओं पर असर डाल सकता है। हालांकि, मीराबाई चानू, बिंदियारानी देवी और अन्य अनुभवी खिलाड़ी अब भी भारत की उम्मीदों का केंद्र बने हुए हैं।
04:54 PM, 23-Jul-2026

CWG 2026 Day 1 Live: जूडो खिलाड़ी अरुण कुमार भी डोप टेस्ट में फेल

भारत को दूसरा झटका जूडो से लगा। स्टार जूडो खिलाड़ी अरुण कुमार प्रतियोगिता से बाहर हो गए हैं। आउट-ऑफ-कॉम्पिटिशन डोप टेस्ट में उनके नमूने में एनाबॉलिक स्टेरॉयड पाया गया, जिसके बाद उन्हें कॉमनवेल्थ गेम्स से हटाना पड़ा। कॉमनवेल्थ गेम्स में जूडो प्रतियोगिताएं 31 जुलाई से शुरू होंगी और अरुण कुमार भारत के प्रमुख दावेदारों में शामिल थे।
04:54 PM, 23-Jul-2026

CWG 2026 Day 1 Live: इन खिलाड़ियों के डोपिंग मामलों का पड़ा असर

भारत के वेटलिफ्टिंग कोटे में कटौती की वजह क्वालिफिकेशन अवधि के दौरान सामने आए कई डोपिंग मामले हैं। पुरुष वर्ग में एन अजित (71 किग्रा), साईराज परदेशी (88 किग्रा) और हरचरण सिंह (110 किग्रा) डोपिंग के कारण प्रतिबंधित हुए थे। इसके अलावा महिला वेटलिफ्टर वंशिता वर्मा (86 किग्रा) पर भी एंटी-डोपिंग नियमों के उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ था। इन लगातार मामलों के कारण भारतीय वेटलिफ्टिंग को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नुकसान उठाना पड़ा।
04:53 PM, 23-Jul-2026

CWG 2026 Day 1 Live: दिलबाग सिंह की चोट भी बनी वजह

सूत्रों ने बताया कि दिलबाग सिंह पहले से पीठ की चोट से जूझ रहे हैं। बर्मिंघम में लगे तैयारी शिविर के दौरान भी वह अभ्यास नहीं कर सके थे। ऐसे में कोटा कम होने के बाद उन्हें टीम से हटाने का निर्णय लिया गया।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed