फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CWG 2022 Opening Ceremony Live: सिंधु और मनप्रीत ने लहराया तिरंगा, मलाला ने बच्चों की पढ़ाई के लिए आवाज उठाई

Fri, 29 Jul 2022 03:10 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम Published by: रोहित राज Updated Fri, 29 Jul 2022 03:10 AM IST
खास बातें

CWG 2022 Opening Ceremony Live: नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। 22वें राष्ट्रमंडल खेलों का उद्घाटन बर्मिंघम में रंगारंग अंदाज में हुआ। इसमें 72 देशों के 5000 से अधिक एथलीट 20 विभिन्न खेल स्पर्धाओं में पदक के लिए उतरेंगे। बर्मिंघम पहली बार इसकी मेजबानी कर रहा है। भारत 18वीं बार इन खेलों में उतरा है।

विज्ञापन
commonwealth games 2022 opening ceremony live updates cwg at birmingham in england news in hindi
राष्ट्रमंडल खेल उद्घाटन समारोह में भारतीय दल - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

02:46 AM, 29-Jul-2022

CWG 2022 Opening Ceremony Live: खेलों की आधिकारिक शुरुआत

प्रिंस चार्ल्स ने राष्ट्रमंडल खेलों की आधिकारिक शुरुआत की घोषणा की। इसी के साथ उद्घाटन समारोह का समापन हुआ। अब दुनिया भर के करीब पांच हजार एथलीट आठ अगस्त तक पदक जीतने के लिए अपना सबकुछ समर्पित करेंगे
01:58 AM, 29-Jul-2022

CWG 2022 Opening Ceremony Live: भारतीय खिलाड़ी परेड में छाए

परेड में भारतीय दल को आवाज दी गई तब स्टेडियम में जोर से आवाज आई। दर्शकों ने भारतीय खिलाड़ियों को जोरदार तरीके से स्वागत किया। ऐसा लगा ही नहीं कि भारतीय खिलाड़ी अपने देश में नहीं है। भारत के ध्वजवाहक स्टार शटलर पीवी सिंधु और पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह थे।
विज्ञापन
01:52 AM, 29-Jul-2022

CWG 2022 Opening Ceremony Live: सिंधु के साथ मनप्रीत भी होंगे ध्वजवाहक

स्टार शटलर पीवी सिंधु भारतीय दल की ध्वजवाहक होंगी। उनका साथ देने के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह को चुना गया है। मनप्रीत ने कहा कि यह उनके लिए गौरव की बात है।
01:26 AM, 29-Jul-2022

CWG 2022 Opening Ceremony Live: ऑस्ट्रेलिया ने की एथलीट परेड की शुरुआत

पिछली बार मेजबान रहे ऑस्ट्रेलिया के एथलीट्स को सबसे पहले परेड में बुलाया गया। 
01:21 AM, 29-Jul-2022

CWG 2022 Opening Ceremony Live: बर्मिंघम की संस्कृति को दिखाया गया

एक बड़े बुल रिंग के जरिए बर्मिंघम की संस्कृति को दिखाया गया। बुल रिंग को खौफ की नजर से बर्मिंघम में देखा जाता था। वह महिलाओं के साथ दोहरा व्यवहार होता था। धीरे-धीरे दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से लोग बर्मिंघम में बस गए। यह शहर किसी एक संस्कृति का नहीं है। तकरीबन 1500 कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। अब करीब पांच एथलीट स्टेडियम में परेड में हिस्सा लेंगे।
12:57 AM, 29-Jul-2022

CWG 2022 Opening Ceremony Live: मलाला यूसूफजई भी पहुंचीं

बच्चों के अधिकारों की कार्यकर्ता पाकिस्तान मलाला यूसूफजई भी उद्घाटन समारोह में पहुंचीं। उन्होंने वहां भाषण दिया। उन्होंने कहा कि दुनिया के सभी बच्चों को उसके सपने को पूरा करने का अधिकार है। मलाला ने लड़कियों की पढ़ाई को लेकर आवाज उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:50 AM, 29-Jul-2022

CWG 2022 Opening Ceremony Live: बर्मिंघम के इतिहास को बताया गया

सिंगर समांथा ऑक्सब्रो ने इंग्लैंड के राष्ट्रगान की प्रस्तुति दी। स्टेला एंड ग्रुप ने बर्मिंघम के इतिहास को दिखाया। इस दौरान मशहूर कॉमेडियन चार्ली चैपलिन के किरदार को भी दिखाया गया।
12:32 AM, 29-Jul-2022

CWG 2022 Opening Ceremony Live: बर्मिंघम में उद्घाटन समारोह शुरू

22वें राष्ट्रमंडल खेलों से पहले बर्मिंघम में उद्घाटन समारोह शुरू हो गया है। अफ्रीकन ड्रम के जरिए कार्यक्रम की शुरुआत हुई है। इसका भाव कॉमनवेल्थ देशों में समभाव पैदा करना है। बर्मिंघम में कार इंडस्ट्री मशहूर है। यहां बनी नई और पुरानी 72 कारों की प्रदर्शनी दिखाई गई है। प्रिंस चार्ल्स एस्टन मार्टिन कार से पहुंचे हैं। सिंगर समांथा ऑक्सब्रो ने इंग्लैंड के राष्ट्रगान की प्रस्तुति दी। स्टेला एंड ग्रुप ने बर्मिंघम के इतिहास को दिखाया। इस दौरान मशहूर कॉमेडियन चार्ली चैपलिन के किरदार को भी दिखाया गया।
12:28 AM, 29-Jul-2022

CWG 2022 Opening Ceremony Live: बॉक्सिंग टीम की तस्वीर आई सामने

उद्घाटन समारोह से पहले बॉक्सिंग टीम की तस्वीर।

11:57 PM, 28-Jul-2022

CWG 2022 Opening Ceremony Live: विराट कोहली ने दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा ले रहे भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट किया, ''भारतीय महिला क्रिकेट टीम और राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेने वाले हमारे सभी एथलीटों को मेरी शुभकामनाएं।''
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed