फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CWG 2022 Day 6: छठे दिन भारत ने जीते पांच पदक, तूलिका के नाम रजत, तेजस्विन-सौरव ने जीता ऐतिहासिक कांस्य

Thu, 04 Aug 2022 10:37 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 04 Aug 2022 10:37 AM IST
खास बातें

Commonwealth Games 2022 Day 6: राष्ट्रमंडल खेल 2022 में अब तक भारत ने कुल 18 पदक जीते हैं, जिसमें पांच स्वर्ण, छह रजत और सात कांस्य पदक शामिल हैं। पदक तालिका में भारत सातवें स्थान पर है।

भारत के पदक विजेता
5 स्वर्णः मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अंचिता शेउली, महिला लॉन बॉल टीम, टेबल टेनिस पुरुष टीम
6 रजतः संकेत सरगरी, बिंदियारानी देवी, सुशीला देवी, विकास ठाकुर, भारतीय बैडमिंटन टीम, तूलिका मान
7 कांस्यः गुरुराजा पुजारी, विजय कुमार यादव, हरजिंदर कौर, लवप्रीत सिंह, सौरव घोषाल, गुरदीप सिंह, तेजस्विन शंकर

विज्ञापन
Commonwealth Games 2022 Day 6 Live Updates Events Results from Birmingham CWG News Updates in Hindi
बाएं से- तूलिका मान, तेजस्विन शंकर, सौरव घोषाल, लवप्रीत - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

02:30 AM, 04-Aug-2022

CWG 2022 Live: बॉक्सर आशीष कुमार क्वार्टर फाइनल में हारे

बॉक्सिंग में भारत के पदक की उम्मीदों को झटका लगा। 75 से 80 किलोग्राम भारवर्ग (लाइट हेवीवेट) में आशीष कुमार को हार का सामना करना पड़ा। उन्हें एरॉन बोवेन ने 4-1 से हरा दिया। इस तरह आशीष क्वार्टर फाइनल से ही बाहर हो गए।

01:30 AM, 04-Aug-2022

CWG 2022 Live: तेजस्विन शंकर ने जीता कांस्य

तेजस्विन शंकर - फोटो : सोशल मीडिया
भारत के हाई जंपर तेजस्विन शंकर ने रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करवा लिया है। उन्होंने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में ट्रैक एंड फील्ड इवेंट में भारत के लिए पहला पदक जीता है। पुरुषों के हाई जंप में तेजस्विन ने 2.22 मीटर के जंप के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। तेजस्विन शंकर तीन दिन पहले ही बर्मिंघम पहुंचे थे। 

एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने शुरुआत में यूएसए में प्रैक्टिस कर रहे तेजस्विन शंकर को भारतीय टीम से बाहर कर दिया था, क्योंकि उन्होंने भारत की राष्ट्रीय अंतरराज्यीय मीट में भाग नहीं लिया था। इसके बाद उन्होंने इस फैसले को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।

हालांकि, आखिर में तेजस्विन शंकर को राष्ट्रमंडल खेल 2022 के लिए भारतीय स्क्वॉड में घायल रिले धावक अरोकिया राजीव के रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया गया था। अब तेजस्विन ने एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया को दिखा दिया है कि उन पर भरोसा करना व्यर्थ नहीं गया।

तेजस्विन 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में छठे स्थान पर रहे थे। हालांकि, बीते चार वर्षों में उन्होंने अपने प्रदर्शन में काफी सुधार किया है। तेजस्विन ने इस पदक को जीतने के लिए अपनी जी जान लगा दी। आखिर में तेजस्विन ने स्वर्ण पर भी निशाना साधना चाहा। उन्होंने 2.28 मीटर जंप लगाने की कोशिश की और न्यूजीलैंड के हामिश केर को पीछे छोड़ना चाहा, लेकिन विफल रहे।  

तेजस्विन के नाम हाई जंप में राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी है। बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में मेन्स हाई जंप में न्यूजीलैंड के हामिश केर ने 2.25 मीटर के जंप के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के ब्रैंडन स्टार्क ने रजत पदक जीता। ब्रैंडन स्टार्क ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मिचेल स्टार्क के भाई हैं।
विज्ञापन
01:08 AM, 04-Aug-2022

CWG 2022 Live: लवलीना बोरगोहेन हारकर राष्ट्रमंडल खेलों से बाहर

लवलीना बोर्गोहेन - फोटो : social media
भारत की बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन 66 से 70 किलोग्राम भारवर्ग (लाइट मिडल वेट) के क्वार्टर फाइनल में हारकर राष्ट्रमंडल खेलों से बाहर हो गई हैं। उन्हें वेल्स की रोजी एकल्स ने 3-2 से हरा दिया। इस तरह लवलीना का सफर समाप्त हो गया। टोक्यो ओलंपिक में कांस्य जीतने वाली लवलीना 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में भी कोई पदक नहीं जीत पाई थीं। वहीं, बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों की शुरुआत से पहले लवलीना ने प्रैक्टिस नहीं कर पाने का आरोप लगाया था। जिसपर खूब बवाल भी हुआ था। यह विवाद कोच को लेकर हुआ था। लवलीना ने आरोप लगाए थे कि उनकी कोच को खेल गांव में नहीं घुसने दिया जा रहा। 
12:44 AM, 04-Aug-2022

CWG 2022 Live: वेटलिफ्टर गुरदीप सिंह ने जीता कांस्य

गुरदीप सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय वेटलिफ्टर गुरदीप सिंह ने 109+ किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक जीत लिया है। उन्होंने स्नैच राउंड में तीन प्रयासों में 167 किलो का अपना सर्वश्रेष्ठ वजन उठाया। इसके बाद क्लीन एंड जर्क राउंड में 223 किलो का वजन उठाया। इस तरह कुल 390 किलो वजन उठाने के साथ गुरदीप ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

पाकिस्तान के मुहम्मद नूह दस्तगीर बट ने कुल 405 किलो वजन उठाने के साथ ही स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, न्यूजीलैंड के डेविड एंड्रयू ने कुल 394 किलो वजन उठाने के साथ रजत पदक अपने नाम किया।

यह भारत का बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में वेटलिफ्टिंग में 10वां पदक है। 2018 गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने रिकॉर्ड नौ पदक जीते थे। तब टीम इंडिया वेटलिफ्टिंग में बेस्ट टीम रही थी। इस तरह भारत ने वेटलिफ्टिंग में पिछले (2018) राष्ट्रमंडल खेलों को पीछे छोड़ दिया है।
12:04 AM, 04-Aug-2022

CWG 2022 Live: मेन्स हाई जंप: तेजस्विन शंकर का पहला प्रयास

पुरुषों के हाई जंप की शुरुआत हो चुकी है। भारत के तेजस्विन शंकर ने अब तक का अपना सबसे बेहतरीन 2.15 मीटर का जंप किया है।
11:45 PM, 03-Aug-2022

CWG 2022 Live: निकहत जरीन ने पदक पक्का किया

निकहत जरीन - फोटो : सोशल मीडिया
विश्व चैंपियन बॉक्सर निकहत जरीन ने राष्ट्रमंडल खेलों में अपना और भारत के लिए एक पदक पक्का कर लिया है। वह 48-50 किग्रा (लाइट फ्लाई) वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। निकहत ने वेल्स की हेलेन जोन्स को हराया। उन्होंने यह मुकाबला 5-0 से अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:25 PM, 03-Aug-2022

CWG 2022 Live: तूलिका मान ने जीता रजत

तूलिका मान - फोटो : सोशल मीडिया
जूडो में +78 किलोग्राम भारवर्ग में भारत की तूलिका मान स्वर्ण पदक से चूक गई हैं। उन्हें फाइनल में स्कॉटलैंड की सारा एडलिंग्टन ने इपपोन से हरा दिया है। इस तरह तूलिका को रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा। 

जूडो में तीन तरह से स्कोरिंग होती है। इसे इपपोन, वजा-आरी और यूको कहते हैं। इपपोन तब होता है, जब खिलाड़ी सामने वाले खिलाड़ी को थ्रो करता है और उसे उठने नहीं देता। इपपोन होने पर एक फुल पॉइंट दिया जाता है और खिलाड़ी जीत जाता है। सारा ने सेमीफाइनल में इसी तरह से जीत हासिल की।

इससे पहले तूलिका ने भी वजा-आरी से पॉइंट हासिल कर लिया था। अगर थ्रो कम ताकत से किया गया, तो उसे वजा-आरी कहते हैं। इसमें आधा पॉइंट दिया जाता है। किसी खिलाड़ी के दो बार वजा-आरी करने पर एक फुल पॉइंट मिलता है और वह खिलाड़ी विजेता बनता है। हालांकि, तूलिका जब तक दूसरी बार वजा-आरी या इपपोन की कोशिश करतीं, उससे पहले सारा ने इपपोन करके मैच जीत लिया। 

हार के बाद तूलिका काफी निराश दिखीं। यह बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का जूडो में दूसरा रजत और कुल तीसरा पदक है। इससे पहले सुशीला देवी ने रजत और विजय यादव ने कांस्य जीता था। वहीं, कुल मिलाकर बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का यह 16वां पदक है। 
10:44 PM, 03-Aug-2022

CWG 2022 Live: सौरव घोषाल ने जीता कांस्य

स्क्वैश में भारत के दिग्गज खिलाड़ी सौरव घोषाल ने कांस्य पदक जीत लिया है। कांस्य पदक के मैच में उन्होंने इंग्लैंड के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी 2018 गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों के गोल्ड मेडलिस्ट जेम्स विल्सट्रोप को 3-0 से हराया। पहला गेम सौरव ने 11-6 से अपने नाम किया और दूसरा गेम भी 11-1 से जीत लिया। वहीं, तीसरे गेम में सौरव ने विल्सट्रोप को 11-4 से हरा दिया। जीत के बाद सौरव भावुक हो गए और रोने लगे। 

इस जीत के साथ सौरव ने इतिहास भी रच दिया है। स्क्वैश में महिला और पुरुष को मिलाकर सिंगल्स इवेंट में किसी भी राष्ट्रमंडल खेलों में यह भारत का पहला पदक है। सौरव राष्ट्रमंडल खेलों में स्क्वैश सिंगल्स इवेंट में पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए।




सभी राष्ट्रमंडल खेलों को मिलाकर सौरव का यह इन खेलों में सिर्फ दूसरा पदक है। इससे पहले 2018 गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में सौरव ने मिक्स्ड डबल्स में रजत पदक जीता था। इसके अलावा वह एशियन गेम्स में सात पदक जीत चुके हैं। इनमें एक स्वर्ण, एक रजत और पांच कांस्य शामिल हैं।

Image
2018 राष्ट्रमंडल खेलों में सौरव ने दीपिका पल्लीकल के साथ स्क्वैश में मिक्स्ड डबल्स में रजत पदक जीता था।
10:35 PM, 03-Aug-2022

CWG 2022 Live: सौरव घोषाल ने 2-0 की बढ़त बनाई

स्क्वैश में भारत के दिग्गज खिलाड़ी सौरव घोषाल कांस्य पदक के नजदीक पहुंच गए हैं। कांस्य पदक के मैच में उन्होंने इंग्लैंड के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी 2018 गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों के गोल्ड मेडलिस्ट जेम्स विल्सट्रोप पर 2-0 की बढ़त बना ली है। पहला गेम सौरव ने 11-6 से अपने नाम किया और दूसरा गेम भी 11-1 से जीत लिया। तीसरा गेम जारी है।
10:23 PM, 03-Aug-2022

CWG 2022 Live: सौरव घोषाल ने 1-0 की बढ़त बनाई

स्क्वैश में भारत के दिग्गज खिलाड़ी सौरव घोषाल कांस्य पदक के मैच में इंग्लैंड के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी 2018 गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों के गोल्ड मेडलिस्ट जेम्स विल्सट्रोप से भिड़ रहे हैं। पहला गेम सौरव ने 11-6 से अपने नाम किया और मैच में 1-0 की बढ़त बना ली है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed