फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

एशियन पैरा गेम्स LIVE: भारत ने हाई जंप में किया क्लीन स्वीप; शैलेश को स्वर्ण, वरुण को रजत और राहुल को कांस्य

Thu, 22 Oct 2026 03:08 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 22 Oct 2026 03:08 PM IST
खास बातें

Asian Para Games Day 4 Result Live Updates : एशियन पैरा गेम्स 2026 के चौथे दिन भारत ने सुवर्णा राज के स्वर्ण और स्वाति चौधरी के ऐतिहासिक रजत के साथ शानदार शुरुआत की। सुवर्णा ने महिला डिस्कस थ्रो एफ54 में 15.66 मीटर के थ्रो से स्वर्ण जीता। वहीं, स्वाति महिला डब्ल्यू1 तीरंदाजी में भारत का पहला पदक जीतने वाली खिलाड़ी बनीं। पैरा बैडमिंटन में भी भारत ने दो कांस्य पदक जीते और एक जोड़ी फाइनल में पहुंची।

विज्ञापन
Asian Para Games 2026 Day 4 Live Updates: India Medal Tally Badminton Shooting Swimming Results
अंजनाबेन और शैलेश - फोटो : Twitter

लाइव अपडेट

03:07 PM, 22-Oct-2026

एशियन पैरा गेम्स LIVE: थुलासिमथि ने मनीषा को हराकर फाइनल में बनाई जगह

एशियन पैरा गेम्स में थुलासिमथि मुरुगेसन ने महिला एकल एसयू5 के फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने सेमीफाइनल में अपनी हमवतन मनीषा रामदास को तीन गेम तक चले मुकाबले में 2-1 से हराया। थुलासिमथि को पहले गेम में 19-21 से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने शानदार वापसी करते हुए अगले दोनों गेम 21-15 और 21-13 से जीत लिए। 54 मिनट तक चले मुकाबले में उन्होंने दबाव के बीच दमदार प्रदर्शन किया।

मनीषा ने मुकाबले की अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन थुलासिमथि ने वापसी करते हुए मैच पर नियंत्रण बना लिया। इस जीत के साथ थुलासिमति स्वर्ण पदक के मुकाबले में पहुंच गईं, जबकि मनीषा को कांस्य पदक से संतोष करना होगा। इस स्पर्धा में भारत का कम से कम एक पदक पक्का हो गया है।
02:55 PM, 22-Oct-2026

एशियन पैरा गेम्स LIVE: पुरुषों की ऊंची कूद टी63 में भारत का क्लीन स्वीप, शैलेश को स्वर्ण

भारत के पैरा एथलीटों ने एशियन पैरा गेम्स में पुरुषों की ऊंची कूद टी63 स्पर्धा में कमाल कर दिया। भारतीय खिलाड़ियों ने तीनों पदक अपने नाम करते हुए क्लीन स्वीप किया। शैलेश कुमार ने एशियाई खेलों का रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता। वहीं, वरुण भाटी ने रजत और राहुल सरोहा ने कांस्य पदक अपने नाम किया। इस तरह भारत ने स्पर्धा के तीनों पदकों पर कब्जा जमाया।

विज्ञापन
02:18 PM, 22-Oct-2026

एशियन पैरा गेम्स LIVE: भारत के पदकों की संख्या

भारत ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में अब तक 18 स्वर्ण, 25 रजत और 35 कांस्य सहित कुल 78 पदक जीते हैं। भारत पदक तालिका में पांचवें स्थान पर है। पैरा एथलेटिक्स भारत का सबसे सफल खेल रहा, जिसमें 15 स्वर्ण, 15 रजत और 16 कांस्य सहित कुल 46 पदक मिले। पैरा बैडमिंटन में सात और पैरा तैराकी में भी सात पदक भारत के खाते में आए।

एशियन पैरा गेम्स 2026: पदक तालिका

रैंक

देश

स्वर्ण

रजत

कांस्य

कुल

1

चीन

128

68

77

273

2

जापान

33

41

46

120

3

उज्बेकिस्तान

33

37

36

106

4

दक्षिण कोरिया

20

19

26

65

5

भारत

18

25

35

78


खेलवार भारत का प्रदर्शन

खेल

स्वर्ण

रजत

कांस्य

कुल

पैरा तीरंदाजी

2

2

0

4

पैरा एथलेटिक्स

15

15

16

46

पैरा बैडमिंटन

0

0

7

7

पैरा जूडो

0

1

1

2

पैरा पावरलिफ्टिंग

0

2

0

2

पैरा तैराकी

0

3

4

7

पैरा टेबल टेनिस

0

0

6

6

पैरा शूटिंग

1

2

1

4

कुल

18

25

35

78

02:11 PM, 22-Oct-2026

एशियन पैरा गेम्स LIVE: अंजनाबेन बुम्बादिया ने 400 मीटर में जीता स्वर्ण, जयंती बेहरा को रजत

एशियन पैरा गेम्स में भारत की अंजनाबेन बुम्बादिया ने महिलाओं की 400 मीटर टी47 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। जयंती बेहरा ने रजत पदक अपने नाम किया। इस तरह भारतीय खिलाड़ियों ने स्पर्धा में पहले दो स्थान हासिल किए। अंजनाबेन ने 59.97 सेकंड का समय लेकर पहला स्थान हासिल किया, जबकि जयंती 1 मिनट 0.65 सेकंड के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। थाईलैंड की इन्थाचोट ससिरावान ने 1 मिनट 2.58 सेकंड का समय लेकर कांस्य पदक जीता। अंजनाबेन ने एक मिनट से कम समय में दौड़ पूरी कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, जयंती भी उनसे ज्यादा पीछे नहीं रहीं। इस प्रदर्शन से भारत के पदकों की संख्या में दो और पदक जुड़ गए।
02:11 PM, 22-Oct-2026

एशियन पैरा गेम्स LIVE: प्रमोद भगत ने फाइनल में बनाई जगह

भारत के प्रमोद भगत ने एशियन पैरा गेम्स में पुरुष एकल के फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने दक्षिण कोरिया के ली सेउंघु को तीन गेम तक चले रोमांचक मुकाबले में हराया। प्रमोद को पहले गेम में 16-21 से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने शानदार वापसी करते हुए अगले दो गेम 21-18 और 21-17 से जीत लिए। दो घंटे नौ मिनट तक चले इस मैराथन मुकाबले में भारतीय शटलर ने धैर्य और दमखम दिखाया। प्रमोद ने दोनों गेम के आखिरी पलों में अपना संयम बनाए रखा और जीत हासिल की। अब उनके पास फाइनल में स्वर्ण पदक जीतकर अपने शानदार पैरा बैडमिंटन करियर में एक और बड़ी उपलब्धि जोड़ने का मौका होगा।
02:10 PM, 22-Oct-2026

एशियन पैरा गेम्स LIVE: पुरुषों की ऊंची कूद टी63 में भारत को स्वर्ण की उम्मीद

एशियन पैरा गेम्स में पुरुषों की ऊंची कूद टी42 स्पर्धा में भारत के शैलेश कुमार और वरुण भाटी पदक के दावेदार होंगे। शैलेश का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 1.91 मीटर और इस सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 1.84 मीटर है। वहीं, वरुण का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 1.86 मीटर है और उन्होंने इस सीजन में भी 1.84 मीटर की ऊंचाई पार की है। भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान और म्यांमार के एथलीटों के अलावा फिलीपींस के एडविन जूनियर एंगुइटो से चुनौती मिलेगी। एंगुइटो का व्यक्तिगत और इस सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 1.65 मीटर है। इस सीजन में दोनों भारतीय खिलाड़ियों के 1.84 मीटर की ऊंचाई पार करने के कारण भारत को एथलेटिक्स में पदक तालिका में इजाफा करने और स्वर्ण पदक के लिए चुनौती पेश करने का अच्छा मौका मिलेगा।

Image: Screengrab from results.apg2026.org
विज्ञापन
विज्ञापन
01:40 PM, 22-Oct-2026

एशियन पैरा गेम्स LIVE: कपिल कुमार ने 400 मीटर फ्रीस्टाइल में जीता रजत पदक

भारत के कपिल कुमार ने एशियन पैरा गेम्स में पुरुषों की 400 मीटर फ्रीस्टाइल एस10 तैराकी स्पर्धा में रजत पदक जीता। वह जापान के अकितो मिनाई के बाद दूसरे स्थान पर रहे। मिनाई ने नया एशियन पैरा गेम्स रिकॉर्ड भी बनाया। कपिल ने 4 मिनट 38.44 सेकंड का समय निकालकर दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं, मिनाई ने 4 मिनट 27.44 सेकंड में रेस पूरी कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। ईरान के शाहिन इजादयार ने 4 मिनट 38.65 सेकंड के समय के साथ कांस्य पदक जीता। वह रजत पदक से महज 0.21 सेकंड पीछे रहे।

आखिरी 200 मीटर में बनाए रखी बढ़त
कपिल ने रेस के शुरुआती चरणों के बाद दूसरे स्थान पर अपनी पकड़ बनाए रखी। उन्होंने 200 मीटर की दूरी 2 मिनट 15.13 सेकंड में पूरी की। इसके बाद अंतिम 200 मीटर में भी अपनी गति बरकरार रखते हुए रजत पदक हासिल किया।

Image: Screengrab from results.apg2026.org
12:48 PM, 22-Oct-2026

एशियन पैरा गेम्स LIVE: भाविना-शुभम ने जीता कांस्य पदक

भारत की भाविना पटेल और शुभम वाधवा ने एशियन पैरा गेम्स में मिश्रित युगल एक्सडी7 टेबल टेनिस स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। भारतीय जोड़ी को गुरुवार को सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया के जांग योंगजिन और ली मिग्यू के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। भारतीय जोड़ी यह मुकाबला 6-11, 11-8, 5-11, 8-11 से हार गई। इस हार के साथ ही उनका स्वर्ण पदक के मुकाबले में पहुंचने का सपना टूट गया।

क्वार्टर फाइनल में जापान की जोड़ी को हराया
भाविना और शुभम ने क्वार्टर फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए जापान की किमी बेस्शो और मासानोरी यूनो की जोड़ी को सीधे गेम में 11-9, 11-3, 11-6 से हराया था। इस जीत के साथ भारतीय जोड़ी ने सेमीफाइनल में जगह बनाई और अपना पदक पक्का किया। इस तरह भाविना और सुभम का अभियान कांस्य पदक के साथ समाप्त हुआ।
12:26 PM, 22-Oct-2026

एशियन पैरा गेम्स LIVE: भारत के पदकों की संख्या

एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारत अब तक 17 स्वर्ण, 22 रजत और 34 कांस्य सहित कुल 73 पदक जीत चुका है। भारत को सबसे ज्यादा 43 पदक पैरा एथलेटिक्स में मिले हैं, जिनमें 14 स्वर्ण, 13 रजत और 16 कांस्य शामिल हैं। पैरा तीरंदाजी में भारत ने दो स्वर्ण और दो रजत सहित चार पदक जीते हैं। पैरा बैडमिंटन और पैरा टेबल टेनिस में छह-छह कांस्य पदक मिले हैं। पैरा तैराकी में दो रजत और चार कांस्य सहित छह पदक भारत के खाते में आए हैं। पैरा शूटिंग में एक स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य सहित चार पदक मिले हैं। वहीं, पैरा जूडो में एक रजत और एक कांस्य, जबकि पैरा पावरलिफ्टिंग में दो रजत पदक भारत ने जीते हैं।

एशियन पैरा गेम्स 2026: पदक तालिका

रैंक

देश

स्वर्ण

रजत

कांस्य

कुल

1

चीन

124

65

75

264

2

उज्बेकिस्तान

33

37

35

105

3

जापान

30

39

41

110

4

दक्षिण कोरिया

18

16

25

59

5

भारत

17

22

34

73


खेलवार भारत का प्रदर्शन

खेल

स्वर्ण

रजत

कांस्य

कुल

पैरा तीरंदाजी

2

2

0

4

पैरा एथलेटिक्स

14

13

16

43

पैरा बैडमिंटन

0

0

6

6

पैरा जूडो

0

1

1

2

पैरा पावरलिफ्टिंग

0

2

0

2

पैरा तैराकी

0

2

4

6

पैरा टेबल टेनिस

0

0

6

6

पैरा शूटिंग

1

2

1

4

कुल

17

22

34

73

12:14 PM, 22-Oct-2026

एशियन पैरा गेम्स LIVE: शीतल ने जीता दूसरा स्वर्ण

भारतीय तीरंदाज शीतल देवी ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में अपना दूसरा स्वर्ण पदक जीत लिया है। उन्होंने महिलाओं की कंपाउंड स्पर्धा के फाइनल में सिंगापुर की अलीम नूर सैयदाह को 142-139 से हराकर स्वर्ण अपने नाम किया। शीतल ने क्वालिफिकेशन राउंड में 149 अंक हासिल कर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। इसके बाद उन्होंने फाइनल में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए नागोया में एक और खिताब अपने नाम किया। इससे पहले शीतल देवी ने तोमन कुमार के साथ कंपाउंड मिश्रित टीम स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक जीता था। इस तरह उन्होंने इन खेलों में अपना दूसरा स्वर्ण हासिल कर भारत की पदक तालिका में एक और गोल्ड जोड़ दिया।

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed