फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

एशियन पैरा गेम्स LIVE: भारत को 28वां गोल्ड, थुलासिमती-मानसी की जोड़ी ने बैडमिंटन में दिलाया रिकॉर्ड स्वर्ण

Fri, 23 Oct 2026 03:13 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 23 Oct 2026 03:13 PM IST
खास बातें

  • एशियन पैरा गेम्स 2026 में आज भारत ने शानदार प्रदर्शन किया। भारत के कई एथलीट्स ने स्वर्ण अपने नाम किए।
  • नितेश कुमार, नवीन शिवकुमार और हरविंदर सिंह-संदीप विजय ने स्वर्ण पदक जीते, जबकि संदीप कुमार ने 400 मीटर टी64 में विश्व रिकॉर्ड बनाया।
  • भारत ने बैडमिंटन, तीरंदाजी और एथलेटिक्स में कई पदक अपने नाम किए और कुल पदकों की संख्या 100 के पार पहुंचा दी है।

विज्ञापन
Asian Para Games 2026 Live Updates: India Medal Tally, Results, Highlights on October 23
मानसी और थुलासिमती ने जीता गोल्ड - फोटो : Twitter

लाइव अपडेट

03:04 PM, 23-Oct-2026

एशियन पैरा गेम्स LIVE: एशियन पैरा गेम्स 2026 पदक तालिका

भारत का कुल पदक खाता 106 पर पहुंचा। भारत के नाम 28 स्वर्ण, 34 रजत और 44 कांस्य पदक हैं। देश 2022 हांगझोऊ एशियन पैरा गेम्स के 111 पदकों के रिकॉर्ड से अब सिर्फ पांच पदक दूर है।

पदक तालिका

रैंक

देश

स्वर्ण

रजत

कांस्य

कुल पदक

1

चीन

190

106

103

399

2

जापान

55

56

60

171

3

उज्बेकिस्तान

42

47

47

136

4

भारत

28

34

44

106


एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारत का खेलवार पदक

खेल

स्वर्ण

रजत

कांस्य

कुल पदक

पैरा तीरंदाजी

3

3

0

6

पैरा एथलेटिक्स

20

18

19

57

पैरा बैडमिंटन

3

5

8

16

पैरा जूडो

0

1

1

2

पैरा पावरलिफ्टिंग

0

2

0

2

पैरा तैराकी

0

3

8

11

पैरा टेबल टेनिस

0

0

7

7

पैरा शूटिंग

2

2

1

5

कुल

28

34

44

106

03:03 PM, 23-Oct-2026

एशियन पैरा गेम्स LIVE: पैरा तैराकी में भारत को एक और कांस्य

भारत के हिमांशु नांदल ने एशियन पैरा गेम्स में पुरुषों की 100 मीटर फ्रीस्टाइल एस11 स्पर्धा के फाइनल में कांस्य पदक जीता। उन्होंने यह रेस 1 मिनट 5.90 सेकंड में पूरी कर पोडियम पर जगह बनाई। जापान के उचू तोमिता ने 58.22 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता और एशियन पैरा गेम्स का रिकॉर्ड बनाया। चीन के सुन चुआनझेन ने 58.70 सेकंड के समय के साथ रजत पदक अपने नाम किया। तोमिता का स्वर्ण पदक जीतने वाला समय 55.03 सेकंड के दर्ज विश्व रिकॉर्ड से महज 0.27 सेकंड अधिक था। हिमांशु नांदल जापानी तैराक से 7.68 सेकंड पीछे रहे, लेकिन उन्होंने नागोया में भारत की पदक तालिका में तैराकी का एक और पदक जोड़ दिया।

Image: Screengrab from results.apg2026.orgImage: Screengrab from results.apg2026.org
विज्ञापन
02:46 PM, 23-Oct-2026

एशियन पैरा गेम्स LIVE: भारत को 28वां गोल्ड, थुलासिमती-मानसी ने भारत को दिलाया रिकॉर्ड स्वर्ण

भारत के लिए स्वर्ण पदकों का नया रिकॉर्ड बन गया है! थुलासिमती मुरुगेसन और मानसी गिरिशचंद्र जोशी ने महिला युगल एसएल3-एसयू5 स्पर्धा के फाइनल में चीन की यांग किउशिया और शियाओ जुसियान को 21-16, 21-13 से हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया। भारत के स्वर्ण पदकों की संख्या बढ़कर 28 हो गई है। देश अब हांगझोउ 2023 एशियन पैरा गेम्स के 27 स्वर्ण पदकों के रिकॉर्ड से आगे निकल चुका है। वहीं, भारत के कुल पदकों की संख्या 105 हो गई है। पिछले संस्करण के 108 पदकों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने के लिए भारत को अब चार और पदकों की जरूरत है।
02:05 PM, 23-Oct-2026

एशियन पैरा गेम्स LIVE: पैरा बैडमिंटन में स्वर्ण पदक के लिए चीन से भिड़ेंगी थुलासिमती-मानसी

नागोया में भारत के पास एक और स्वर्ण पदक जीतने का मौका है। थुलासिमती मुरुगेसन और मानसी गिरिशचंद्र जोशी महिला युगल एसएल3-एसयू5 स्पर्धा के फाइनल में चीन की यांग किउशिया और शियाओ जुसियान का सामना कर रही हैं। भारत की नजरें स्वर्ण पदकों की संख्या बढ़ाने पर हैं। इसके लिए भारतीय जोड़ी को मजबूत चीनी जोड़ी के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। क्या थुलासिमती और मानसी भारत को एक और स्वर्ण पदक दिला पाएंगी?
 
01:34 PM, 23-Oct-2026

एशियन पैरा गेम्स LIVE: पैरा निशानेबाजी में निहाल सिंह और आमिर अहमद भट फाइनल में पहुंचे

भारत के निहाल सिंह और आमिर अहमद भट ने एशियन पैरा गेम्स में पुरुषों की पी3 मिश्रित 25 मीटर पिस्टल एसएच1 स्पर्धा के फाइनल में जगह बना ली है। निहाल ने क्वालिफिकेशन में 573-11x के स्कोर के साथ चौथा स्थान हासिल किया, जबकि आमिर 567-12x के स्कोर के साथ पांचवें स्थान पर रहे। क्वालिफिकेशन में चीन के शिंग हुआंग 585-22x के स्कोर के साथ शीर्ष पर रहे। दक्षिण कोरिया के किम जंगनाम ने 583-23x के साथ दूसरा और चीन के यांग चाओ ने 581-18x के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। अब दोनों भारतीय निशानेबाज फाइनल में पदक जीतने के इरादे से उतरेंगे।

Image: Screengrab from results.apg2026.org
12:28 PM, 23-Oct-2026

एशियन पैरा गेम्स LIVE: पैरा बैडमिंटन में थुलासिमथी-नितेश की जोड़ी ने जीता रजत

थुलासिमथी मुरुगेसन और नितेश कुमार को मिश्रित युगल एसएल3-एसयू5 स्पर्धा के फाइनल में हार के बाद रजत पदक से संतोष करना पड़ा। भारतीय जोड़ी को इंडोनेशिया की लियानी रात्रि ओक्तिला और हिकमत रमदानी ने 2-1 से हराया। भारत ने पहला गेम 21-11 से जीतकर शानदार शुरुआत की, लेकिन इंडोनेशियाई जोड़ी ने वापसी करते हुए अगले दोनों गेम 21-19 और 21-14 से अपने नाम कर लिए। भारतीय जोड़ी ने शुरुआत में दबदबा बनाया, लेकिन निर्णायक मौकों पर इंडोनेशियाई खिलाड़ियों ने बेहतर खेल दिखाया। 51 मिनट तक चले मुकाबले में जीत के साथ इंडोनेशिया ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
10:46 AM, 23-Oct-2026

एशियन पैरा गेम्स LIVE: भारत के पदकों की संख्या

मोना स्वर्ण के साथ बीच में - फोटो : Twitter

एशियन पैरा गेम्स 2026 की पदक तालिका में चीन 170 स्वर्ण, 90 रजत और 94 कांस्य सहित कुल 354 पदकों के साथ पहले स्थान पर है। जापान 50 स्वर्ण, 51 रजत और 53 कांस्य सहित 154 पदकों के साथ दूसरे, जबकि उज्बेकिस्तान 41 स्वर्ण, 43 रजत और 43 कांस्य सहित 127 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर है। भारत 27 स्वर्ण, 33 रजत और 43 कांस्य सहित कुल 103 पदकों के साथ चौथे स्थान पर है।

भारत के खेलवार प्रदर्शन की बात करें तो पैरा एथलेटिक्स में सबसे ज्यादा 57 पदक मिले। इनमें 20 स्वर्ण, 18 रजत और 19 कांस्य शामिल हैं। पैरा बैडमिंटन में भारत ने दो स्वर्ण, चार रजत और आठ कांस्य सहित 14 पदक जीते। पैरा तैराकी में तीन रजत और सात कांस्य सहित 10 पदक मिले, जबकि पैरा टेबल टेनिस में सात कांस्य पदक आए। पैरा तीरंदाजी में तीन स्वर्ण और तीन रजत सहित छह पदक मिले। शूटिंग पैरा स्पोर्ट में दो स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य सहित पांच पदक भारत के खाते में आए। पैरा जूडो में एक रजत और एक कांस्य, जबकि पैरा पावरलिफ्टिंग में दो रजत पदक मिले।

पदक तालिका

रैंक

देश

स्वर्ण

रजत

कांस्य

कुल

1

चीन

170

90

94

354

2

जापान

50

51

53

154

3

उज्बेकिस्तान

41

43

43

127

4

भारत

27

33

43

103



खेलवार भारत के पदक

खेल

स्वर्ण

रजत

कांस्य

कुल

पैरा तीरंदाजी

3

3

0

6

पैरा एथलेटिक्स

20

18

19

57

पैरा बैडमिंटन

2

4

8

14

पैरा जूडो

0

1

1

2

पैरा पावरलिफ्टिंग

0

2

0

2

पैरा तैराकी

0

3

7

10

पैरा टेबल टेनिस

0

0

7

7

शूटिंग पैरा स्पोर्ट

2

2

1

5

कुल

27

33

43

103

10:36 AM, 23-Oct-2026

एशियन पैरा गेम्स LIVE: पैरा तीरंदाजी में कांस्य पदक से चूका भारत, शूटऑफ में ईरान ने हराया

एशियन पैरा गेम्स में भारत की पैरा रिकर्व मिश्रित टीम को कांस्य पदक के मुकाबले में ईरान के खिलाफ करीबी हार का सामना करना पड़ा। हरविंदर सिंह और भावना चौधरी की भारतीय जोड़ी शूटऑफ तक पहुंचे मुकाबले में 4-5 से हार गई और पदक से चूक गई। दोनों टीमों के बीच मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। निर्धारित सेटों के बाद स्कोर बराबर होने के कारण फैसला शूटऑफ से हुआ। भारतीय जोड़ी ने वापसी करते हुए मुकाबले को निर्णायक दौर तक पहुंचाया, लेकिन शूटऑफ में ईरान ने बाजी मारकर कांस्य पदक अपने नाम कर लिया।

Image: Screengrab from results.apg2026.org/
10:29 AM, 23-Oct-2026

एशियन पैरा गेम्स LIVE: पैरा शूटिंग में मोना अग्रवाल ने विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण, अवनि लेखरा चौथे स्थान पर

भारत की निशानेबाज मोना अग्रवाल ने इतिहास रचते हुए महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 स्पर्धा में विश्व रिकॉर्ड बना दिया। मोना ने 357.5 अंक हासिल किए और स्वीडन की अन्ना बेंसन के 356 अंकों के पिछले विश्व रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। इस स्पर्धा में चीन की कुइपिंग झांग ने 353.7 अंकों के साथ रजत पदक जीता, जबकि दक्षिण कोरिया की म्योंग किम 344.4 अंकों के साथ कांस्य पदक जीतने में सफल रहीं। भारत की अवनि लेखरा 333.2 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहीं। मोना के रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन ने भारतीय निशानेबाजी दल के लिए इस स्पर्धा को यादगार बना दिया। इस स्वर्ण पदक के साथ भारत के स्वर्ण पदकों की संख्या 27 हो गई है। इसके साथ ही भारत ने पिछले संस्करण में जीते गए 27 स्वर्ण पदकों के अपने रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

Image: Screengrab from results.apg2026.org
09:56 AM, 23-Oct-2026

एशियन पैरा गेम्स LIVE: पैरा शूटिंग में मोना अग्रवाल शीर्ष पर पहुंचीं, अवनि लेखरा चौथे स्थान पर

एशियन पैरा गेम्स में महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस एसएच1 स्पर्धा के फाइनल में भारत की मोना अग्रवाल ने शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। मोना 235.1 अंकों के साथ पहले स्थान पर हैं। उन्होंने चीन की झांग कुइपिंग को दूसरे स्थान पर धकेल दिया है, जिनके 234.2 अंक हैं। नागोया में फाइनल मुकाबला जारी है और दोनों भारतीय निशानेबाजों की नजरें पदक पर टिकी हैं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed