Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्रि आरंभ, जानिए नवरात्रि पर क्यों होती है कलश स्थापना
{"_id":"66149413c4c314561a0ce225","slug":"chaitra-navratri-2024-maa-durga-puja-vidhi-kalash-sthapana-timing-subh-muhurat-durga-chalisa-aarti-in-hindi-2024-04-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्रि आरंभ, जानिए नवरात्रि पर क्यों होती है कलश स्थापना","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Tue, 09 Apr 2024 02:47 PM IST
विनोद शुक्ला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Tue, 09 Apr 2024 02:47 PM IST
खास बातें
Chaitra Navratri 2024 Day 1 Maa Shailputri Puja Vidhi: देशभर में आज चैत्र नवरात्रि की धूम है। मंदिर और घरों पर लोग मां दुर्गा के स्वागत में पूजा-पाठ और मंत्रोचार जारी है। नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना और मां शैल पुत्री की पूजा होती है। इस बार नवरात्रि पूरे 9 दिनों की है।
विज्ञापन
चैत्र नवरात्रि 2024: नवरात्रि के 9 दिनों तक देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा-उपासना की जाती है।
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
01:34 PM, 09-Apr-2024
Chaitra Navratri 2024: घोड़े पर सवार होकरआईं मां दुर्गा
मां दुर्गा के पृथ्वी पर आगमन के साथ चैत्र नवरात्रि शुरू हो गए हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि के दौरान जब मां दुर्गा धरती पर आती है तो वह एक विशेष वाहन का चुनाव करती हैं। मां जिस वाहन से आती हैं उसमें कुछ संकेत छिपे रहते हैं। इस बार चैत्र नवरात्रि पर मां घोड़े पर सवार होकर आईं हैं।12:31 PM, 09-Apr-2024
Chaitra Navratri 2024: हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2081 शुरू
चैत्र नवरात्रि के शुभारंभ के साथ ही हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2081 शुरू हो चुका है। इस दिन को महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा तथा आंध्र प्रदेश में उगादी पर्व के रूप में भी मनाया जाता है।
विज्ञापन
11:49 AM, 09-Apr-2024
Chaitra Navratri 2024: नवरत्रि के पहले दिन का महत्व
नवरात्रि पर मां दुर्गा के सभी भक्त पूजा-पाठ, उपवास रखते हुए मां को प्रसन्न करते हैं ताकि मां उन्हे सुख और समृद्धि का आशीर्वाद दें। नवरात्रि का पहला दिन यानि प्रतिपदा तिथि मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप देवी शैलपुत्री को समर्पित होता है। इस दिन जौ बोने एवं कलश स्थापन-पूजन के साथ इन्हीं देवी का पूजन किया जाता है। इस दिन माँ की पूजा करते समय आराधक को लाल,गुलाबी,नारंगी एवं रानी रंग के कपड़े पहनकर पूजा करने से माँ का आशीर्वाद प्राप्त होता है।11:27 AM, 09-Apr-2024
Navratri 2024 Ghatasthapana Muhurat: चैत्र नवरात्रि के उपाय
- कार्यों में सफलता पाने के लिए आरती करते समय कपूर के साथ दो लौंग डालें।- ग्रहों से संबंधित दोष को दूर करने के लिए नवरात्रि के नौ दिनों तक भगवान शिव को मंदिर जाकर उन्हें लौंग अर्पित करें।
- आर्थिक परेशानियों से मुक्ति के लिए पांच पीली कौड़ी और लौंग को धन रखने के स्थान पर रख दें।
11:03 AM, 09-Apr-2024
Navratri 2024 Ghatasthapana Muhurat: चैत्र नवरत्रि पर क्या करें
- जो लोग नवरात्रि के 9 दिन उपवास रखते हैं वे सुबह-शाम पूजा करें।- दुर्गा चालीसा और दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
- जमीन पर सोएं।
- सात्विक भोजन ग्रहण करें।
10:34 AM, 09-Apr-2024
Chaitra Navratri 2024 Puja Vidhi: नवरात्रि पर उपवास के नियम
नवरात्रि के 9 दिनों में बहुत लोग उपवास रखते हैं। जो लोग नवरात्रि के 9 दिनों में उपवास रखते हैं उनके लिए कुछ नियमों का पालन करना होता है। आइए जानते हैं नवरात्रि पर जो लोग उपवास रखते हैं वे क्या-क्या खा सकते हैं।- आलू
- शकरकंद
- लौकी
- कद्दू
- बाजरा सिंघाड़ा आटा या रागी का आटा
- दूध या दूध से बने हुए व्यंजन
- पनीर
- दही
- घी
- अखरोट और नारियल
- साबूदाना
- सेंधा नमक
विज्ञापन
विज्ञापन
10:16 AM, 09-Apr-2024
नवरात्रि पर दुर्गा सप्तशती पाठ करने के फायदे
नवरात्रि में दुर्गासप्तशी का पाठ करना बहुत ही लाभदायक माना जाता है। इसके पाठ से कई तरह के फायदे मिलते हैं। सप्तशती में कुल 13 अध्याय हैं जिन्हें 3 हिस्सों में बांटा गया है। नवरात्रि में दुर्गा सप्तशती का पाठ करने से शांति, धन, सुख- समृद्धि, यश और मान- सम्मान की प्राप्ति होती है। सप्तशती में कुछ ऐसे भी स्तोत्र और मंत्र हैं, जिनके विधिवत पाठ से वांछित फल की प्राप्ति होती है।सर्वकल्याण के लिए
सर्व मंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके।
शरण्येत्र्यम्बके गौरि नारायणि नमोऽस्तुते।।
बाधा मुक्ति एवं धन-पुत्रादि प्राप्ति के लिए
सर्वाबाधा विनिर्मुक्तो धन-धान्य सुतान्वितः।
मनुष्यो मत्प्रसादेन भविष्यति न संशय।।
आरोग्य और सौभाग्य प्राप्ति के लिए
देहि सौभाग्यमारोग्यं देहि मे परमं सुखम्।
रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषोजही ||
09:43 AM, 09-Apr-2024
नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा
नवरात्रि पर्व की शुरुआत प्रतिपदा तिथि पर कलश स्थापना के साथ होती है। नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा करने का विधान होता है। मां शैलपुत्री का स्वरूप माथे पर अर्धचंद्र, दाए हाथ में त्रिशूल, बाएं हाथ में कमल और नंदी पर सवार हैं।09:35 AM, 09-Apr-2024
Chaitra Navratri 2024 : चैत्र नवरात्रि पर बना शुभ योग
आज से चैत्र नवरात्रि शुरू हो गया है। इस बार चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ बहुत ही शुभ योग के साथ हुआ है। इस बार चैत्र नवरात्रि पर सर्वार्थ सिद्धि योग, सिद्धि योग, शश योग और अश्विन नक्षत्र का शुभ संयोग बना हुआ है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस तरह का योग 30 सालों के बाद बना हुआ है।
Happy Navratri 2024 Wishes: हो जाओ तैयार, मां अम्बे आने वाली हैं... इस नवरात्रि अपनों को भेजें ये बधाई संदेश
09:16 AM, 09-Apr-2024