फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ram Mandir Ayodhya Live: 2500 क्विंटल फूलों से संवर रही अयोध्या, थाईलैंड और अर्जेंटीना से आई खेप

Sun, 21 Jan 2024 06:36 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 21 Jan 2024 06:36 AM IST
खास बातें

Ayodhya Ram Mandir Photo News Live Updates : पवित्र नगरी अयोध्या श्रीराम के आगमन के लिए तैयार है। 22 जनवरी को अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। रामलला के प्राण प्रतिष्ठाअनुष्ठान का आज पांचवा दिन है। 

विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir Inauguration Live Updates: Yogi Adityanath, Pran Pratishtha Anushthan Ram Lalla Idol Photo
राम मंदिर - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

06:36 AM, 21-Jan-2024

नेपाल में जगमग हुआ माता सीता का जनकपुर 

नेपाल में जनकपुर यानी माता सीता का गृहनगर जनकपुर अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले रोशन है। माता सीता का जनकपुर 'राम नाम' से गूंज उठा है। 
03:37 AM, 21-Jan-2024

जगमग हुआ सरयू का रेलवे पुल

उत्तर प्रदेश में कटरा और अयोध्या के बीच सरयू नदी पर बना रेलवे पुल रात में मंत्रमुग्ध कर देने वाली रोशनी से जगमगा रहा है। 
विज्ञापन
10:29 PM, 20-Jan-2024

दिल्ली सरकारी की ओर से हुआ रामलीला का मंचन

 
10:27 PM, 20-Jan-2024

लंदन भी राममय दिखा

ऑस्ट्रेलिया के बाद लंदन में भी अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले राम भक्तों ने कार रैली निकाली।
 
10:22 PM, 20-Jan-2024

2500 क्विंटल फूलों से संवर रही अयोध्या, थाईलैंड और अर्जेंटीना से आई खेप

भव्य मंदिर के लोकार्पण और रामलला के नवीन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के लिए अयोध्या को 2500 क्विंटल फूलों से संवारा जा रहा है। इसके लिए दिल्ली व कोलकाता के साथ थाईलैंड और अर्जेंटीना से मनमोहक विदेशी फूलों की खेप मंगाई गई है। रामपथ, एयरपोर्ट से एनएच-27 व धर्मपथ होते हुए राम मंदिर के रास्ते रंग-बिरंगे फूलों से सजाए जा रहे हैं। राम मंदिर का नवनिर्मित भवन और प्रवेश द्वार अलग ही छटा बिखेर रहा है। इसी के साथ राम मंदिर पर हेलीकॉप्टर से गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा शुरू कर दी गई है।
10:22 PM, 20-Jan-2024

तिरुपति बाला जी से रामलला के लिए पहुंचा लड्डू

तिरुमल तिरुपति देवस्थानम ट्रस्ट की ओर से तीन टन लड्डू शनिवार को जहाज से एयरपोर्ट पहुंचा। अयोध्या के महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी को यह भेंट किया गया। महापौर ने इस उपहार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट को समर्पित किया। विमान से 343 बक्सों में यह लड्डू यहां पहुंचा था। इसे 16 छोटे वाहनों से ले जाया गया। तिरुपति से आए लड्डू प्रसाद को प्राण प्रतिष्ठा में आने वाले अतिथियों को दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:22 PM, 20-Jan-2024

चार्टर्ड प्लेन से सीधे अयोध्या पहुंचेंगे अमिताभ बच्चन

अयोध्या। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आने वाले राज्य अतिथियों की संख्या करीब 600 हो गई। राज्य अतिथि लखनऊ और अयोध्या पहुंचेंगे। महानायक अमिताभ बच्चन और फिल्म अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के प्राइवेट चार्टर्ड प्लेन से सीधे अयोध्या पहुंचने की खबर है। शुक्रवार को राज्य अतिथियों की संख्या पांच सौ छह थी, लेकिन करीब 600 बताई गई है। इनमें लगभग तीन सौ राज्य अतिथि सीधे अयोध्या पहुंचेेंगे। अन्य के लखनऊ पहुंचने की सूचना है। अयोध्या और लखनऊ में पूरा प्रशासन व्यवस्था में लगा हुआ है।
09:52 PM, 20-Jan-2024

दिल्ली में 22 जनवरी को बंद रह सकती है मीट की दुकान

दिल्ली में 22 जनवरी को मीट की दुकान बंद रह सकती हैं। दिल्ली मीट मर्चेंट एसोसिएशन के महासचिव इरशाद कुरैशी ने शनिवार को सभी व्यापारियों से अयोध्या में राम लला की प्रतिष्ठा समारोह के दौरान मीट की दुकानें बंद रखने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि इस कोशिश से दोनों समुदायों के बीच एकता और सद्भाव को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि मंदिर के उद्घाटन के दौरान एक दिन के लिए कारोबार बंद करने से व्यापारियों पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा।

वहीं दिल्ली के कनॉट प्लेस के कई रेस्टोरेंट्स ने भी 22 जनवरी को ग्राहकों को मीट नहीं परोसने का ऐलान किया है। नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन (एनडीटीए) के संयुक्त सचिव अमित गुप्ता ने कहा कि कनॉट प्लेस के कई रेस्तरां उस दिन केवल शाकाहारी भोजन परोसेगें।
09:48 PM, 20-Jan-2024

उद्धव ठाकरे को मिला निमंत्रण

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और शिवसेना (यूबीटी) चीफ उद्धव ठाकरे को प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए निमंत्रण मिल गया है।
 
09:43 PM, 20-Jan-2024

21 फरवरी तक हाई अलर्ट पर एम्स

विभिन्न कारणों से एम्स दिल्ली 21 फरवरी तक हाई अलर्ट पर रहेगा। इस दौरान एम्स का आपातकालीन सेवाएं हर सुविधा के लिए तैयार रहेगा। इस दौरान किसी भी प्रकार की आपातकालीन सुविधा के लिए एम्स खुद को तैयार रखेगा। इसे लेकर एम्स ने एक आदेश जारी किया है।
Load More
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed