फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LIVE Ayodhya Ram Mandir Live: CM योगी बोले- अब अयोध्या की गलियों में गोलियां नहीं चलेंगी, बल्कि दीपोत्सव होंगे

Tue, 16 Jan 2024 10:00 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 16 Jan 2024 10:00 PM IST
खास बातें

Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha Live News in Hindi: श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान शुरू हो गया है। यह 21 जनवरी तक चलेगा। रामलला की प्रतिमा 18 जनवरी को गर्भगृह में निर्धारित आसन पर स्थापित कर दी जाएगी। 

विज्ञापन
Ram Mandir Ayodhya Live Ram Temple Pran Pratishtha Ceremony 22 January Invitation Guest List Updates
जन समूह को संबोधित करते सीएम योगी - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

10:00 PM, 16-Jan-2024

अयोध्या को आज गौरव के अनुरूप मिला रहा सम्मान: सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या अपने गौरव के अनुरूप सम्मान प्राप्त कर रहीं हैं। लखनऊ से अयोध्या के लिए जल्द ही हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होने जा रही है। सरयू में क्रूज चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सब कुछ समय पूर्व तक कल्पना से परे था लेकिन रामकृपा से आज यह सब साकार हो रहा है।
09:25 PM, 16-Jan-2024

राम, धर्म अर्थ, काम और मोक्ष प्राप्ति के माध्यम

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभु राम, धर्म अर्थ, काम और मोक्ष यानी चारों पुरुषार्थ की प्राप्ति के माध्यम हैं। राम जैसा कोई नाम नहीं। यह अकेला ऐसा नाम है जो आजीविका का साधन भी है। राम आस्था के साथ आर्थिकी के भी माध्यम हैं।
विज्ञापन
09:18 PM, 16-Jan-2024

12 लाख हस्तशिल्पियों की ओर से सौंपे गए वस्त्र

मुख्यमंत्री आवास पर मंगलवार शाम आयोजित कार्यक्रम में हेरिटेज हैंडवीविंग रिवाइवल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से देश के 12 लाख हस्तशिल्पियों की ओर से श्रीरामलला के लिए तैयार विशिष्ट वस्त्र को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंपे गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत में राम के बिना कोई काम संभव नहीं हैं। जन्म हो तो अखण्ड रामायण का पाठ होता है और जीवन की अंतिम यात्रा में राम नाम का उच्चारण होता है।
07:56 PM, 16-Jan-2024

अब श्री अयोध्या धाम की गलियों में गोलियां नहीं चलेंगी, दीपोत्सव होंगे: सीएम योगी

प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब श्री अयोध्या धाम की गलियों में गोलियां नहीं चलेंगी, बल्कि दीपोत्सव होंगे। अब श्री अयोध्या जी कर्फ्यू के दौर से नहीं गुजरेंगी, बल्कि 'राम' नाम संकीर्तन की गूंज से गुंजायमान होंगी।

07:25 PM, 16-Jan-2024

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या पहुंचे टीवी के 'राम'

अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां जोरों पर है। 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी। 500 साल के इंतजार के बाद राम लला अपने महल में विराजित होंगे, जिसे लेकर हर तरफ खुशी का माहौल है। हर राम भक्त को इस दिन का बेसब्री से इंतजार है। इस बीच रामानंद सागर की 'रामायण' में श्री राम का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल भी रामलला की जन्म भूमि अयोध्या पहुंच चुके हैं। लोगों ने पैर छूकर अभिनेता का स्वागत किया है।
07:06 PM, 16-Jan-2024

सैंड आर्टिस्ट ने रेत पर बनाई भगवान श्रीराम और मंदिर की कलाकृतियां

प्राण प्रतिष्ठा समारोह को खास बनाने के लिए हर शख्स अपने-अपने ढंग से योगदान दे रहा है। इसी क्रम में रेत कलाकार (सैंड आर्टिस्ट) नारायण साहू ने राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह से पहले रेत से श्री राम मंदिर और भगवान राम की कलाकृतियां बनाईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
06:51 PM, 16-Jan-2024

सीएम योगी को मिला प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण मिल गया है। हालांकि यह निमंत्रण औपचारिकता मात्र है क्योंकि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के समय गर्भगृह में मौजूद रहने वाले विशिष्ट लोगों में सीएम योगी भी शामिल हैं। 
06:48 PM, 16-Jan-2024

सरयू घाट पर की गई आरती

दीपोत्सव के बीच अयोध्या में सरयू घाट पर आरती की गई। जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस बीच लोगों में अपार श्रद्धा और उमंग का भाव देखने को मिला।

06:42 PM, 16-Jan-2024

सरयू घाट पर मनाया जा रहा 'दीपोत्सव'

प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है। वहीं श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले सरयू घाट पर 'दीपोत्सव' मनाया जा रहा है। इसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

05:49 PM, 16-Jan-2024

108 दिन में तैयार की राम मंदिर की अनुकृति

वाराणसी के गाय घाट निवासी नेशनल अवॉर्ड से नवाजे गए शिल्पकार कुंज बिहारी का दावा है कि पहली बार गुलाबी मीनाकारी से श्रीराम मंदिर की अनुकृति बनाई गई है। इसको बनाने में 108 दिन का समय लगा है। गुलाबी मीनाकारी में सोने और चांदी का प्रयोग किया जाता है। राम मंदिर की अनुकृति लगभग 2.5 किलो की है जो 12 इंच ऊंची, 8 इंच चौड़ी और 12 इंच लंबी है। इसमें सोना, करीब डेढ़ किलो चांदी और अनकट डायमंड शिखर पर लगाया गया है। प्रभु राम के मंदिर की प्रतिकृति 108 पार्ट्स से निर्मित किया गया है। मंदिर की रेप्लिका में रामलला की सोने की मूर्ति भी है। 
Load More
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed