फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayodhya Ram Mandir Live : गर्भगृह में विराजमान हुए रामलला, पहली तस्वीर आई सामने, पीएम बोले- हर जगह श्रीराम

Fri, 19 Jan 2024 06:43 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 19 Jan 2024 06:43 AM IST
खास बातें

Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha Live News in Hindi: रामलला के प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान कार्यक्रम के अनुसार ही रामलला को गर्भ गृह में स्थापित कर दिया गया है। इसकी तस्वीर भी सामने आई है। 

विज्ञापन
Ayodhya Ram Temple Live Updates Ram Mandir Pran Pratishtha Ceremony Invitation Guest List News in Hindi
गर्भ गृह में पहुंचे राम लला.., पहली तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

06:38 AM, 19-Jan-2024

श्रीश्री ने कहा- महान क्षण है यह

यह हमारी सभ्यता के लिए, पूरे देश के लिए एक महान क्षण है। एक ऐसा क्षण जिसका लोग पिछले 500 वर्षों से इंतजार कर रहे थे। यह लोगों के लिए उस भावना को बाहर निकालने का समय है जिसे वे वर्षों से दबा कर रखे हुए हैं। यह सही व्यक्ति द्वारा सही तरीके से हो रहा है।

04:59 AM, 19-Jan-2024

अयोध्या आमंत्रण पर बोले कैलाश खेर

राम का धाम गाने में राम मंदिर की यात्रा और उसके संघर्ष को दिखाया गया है।  राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह का निमंत्रण पाकर मैं बहुत खुश हूं। मैंने सभी तैयारियां कर ली हैं क्योंकि मैं समारोह में भाग लेने के लिए वहां जाने के लिए बहुत उत्साहित हूं। 
विज्ञापन
12:15 AM, 19-Jan-2024

गर्भ गृह में रामलला

गर्भ गृह में रामलला की अचल मूर्ति पहुंच गई है। इसकी एक तस्वीर भी सामने आई है। 
10:58 PM, 18-Jan-2024

विहिप नेता आलोक कुमार बोले- राम मंदिर में विपक्ष का स्वागत

22 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम को लेकर कई विपक्षी दलों ने निमंत्रण को ठुकरा दिया है। जिसके बाद अब  विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने गुरुवार को कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस ने अहंकार के कारण अयोध्या में प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण अस्वीकार किया। उन्होंने आगे कहा कि विपक्षी नेता जब भी चाहें, राम मंदिर का दौरा करने के लिए उनका स्वागत है।
10:57 PM, 18-Jan-2024

अमरावती से भेजी गईं 500 किलो कुमकुम की पत्तियां

22 जनवरी को राम मंदिर की मूर्ति प्रतिष्ठा के लिए महाराष्ट्र के अमरावती से 500 किलोग्राम 'कुमकुम' की पत्तियां अयोध्या भेजी गईं।
10:55 PM, 18-Jan-2024

पीएम मोदी बोले- भारत के हर हिस्से में प्रभु श्रीराम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत के हर हिस्से में प्रभु श्रीराम के प्रति भक्ति है। हर भाषा में भी आपको उन्हें समर्पित कई भजन मिल जाएंगे। पीएम मोदी ने अपनी सोशल मीडिया अकाउंट पर नमिता अग्रवाल का गाया भगवान श्रीराम का उड़िया भक्ति भजन ‘अयोध्या नगरी नाचे रमनकु पाई’ भी साझा किया। इसे सरोज रथ ने संगीतबद्ध किया है। मोदी लगातार अलग अलग भाषाओं में प्रभु श्रीराम की भक्ति में की गई प्रस्तुतियों को साझा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:52 PM, 18-Jan-2024

छत्तीसगढ़ में 22 जनवरी को लेकर एलान, ढाई बजे के बाद हाफ डे

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर बड़ी घोषणा की है। सरकार ने अब छत्तीसगढ़वासियों को अपने आराध्य के प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर को देखने का मौका दिया है। भगवान राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में भी रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर प्रदेशवासियों में जबरदस्त उत्साह  देखने को  मिल रहा है। सभी भगवान राम के स्वागत की तैयारी को लेकर काफी उत्सुक हैं। रामलला के बाल स्वरूप के दर्शन करने के लिए उत्साहित हैं।
09:41 PM, 18-Jan-2024

कर्मकांड के बाद गर्भगृह में रामलला की प्रतिमा हुई विराजित

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का विधिवत कर्मकांड गुरुवार को गणेश पूजन के साथ शुरू हो गया है। हिंदू धर्म में किसी भी शुभ कार्य से पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है। इसी मान्यता के चलते शुभ मुहूर्त में दोपहर 1:20 बजे गणेश, अंबिका और तीर्थ पूजा की गई। इससे पहले दोपहर 12:30 बजे रामलला की अचल मूर्ति को उनके आसन पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विराजित कराया गया। पहले दिन करीब सात घंटे तक पूजन चला। गुरुवार को मुख्य यजमान के रूप में अशोक सिंहल फाउंडेशन के अध्यक्ष महेश भागचंदका रहे।
08:44 PM, 18-Jan-2024

कमलनाथ-नकुलनाथ भी राम भक्ति में लीन

कांग्रेस नेतृत्व ने भले ही अयोध्या के राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का न्योता ठुकरा दिया हो, लेकिन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ राम भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं। कमलनाथ छिंदवाड़ा से 4 करोड़ 31 लाख राम नाम लिखे पत्रकों को अयोध्या भेजने की तैयारी कर रहे हैं।
07:56 PM, 18-Jan-2024

अयोध्या में पकड़े गए दो संदिग्ध

अयोध्या से दो संदिग्ध पकड़े जाने की खबर है। दोनों संदिग्ध सुक्खा दुनके, अर्श डल्ला गैंग के सदस्य बताए जा रहे हैं। पकड़े संदिग्धों में धर्मवीर और एक अन्य पकड़ा गया है। अर्श डल्ला को भारत सरकार ने आतंकी घोषित किया है।
Load More
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed