Ram Mandir Ayodhya Live: मूर्तिकार अरुण योगीराज की पत्नी बोलीं- रामलला की अंतिम मूर्ति नहीं आई सामने
{"_id":"65a9e953bd84f2f8b20a7c15","slug":"ayodhya-ram-temple-live-news-ram-mandir-pran-pratishtha-ceremony-invitation-guest-list-updates-in-hindi-2024-01-19","type":"live","status":"publish","title_hn":"Ram Mandir Ayodhya Live: मूर्तिकार अरुण योगीराज की पत्नी बोलीं- रामलला की अंतिम मूर्ति नहीं आई सामने","category":{"title":"Ram Mandir","title_hn":"राम मंदिर","slug":"ram-mandir"}}
Fri, 19 Jan 2024 10:57 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 19 Jan 2024 10:57 PM IST
खास बातें
Ram Mandir Pran Pratishtha, Ram Temple History, Inauguration News Live: पवित्र नगरी अयोध्या श्रीराम के आगमन के लिए तैयार है। 22 जनवरी को अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। रामलला के प्राण प्रतिष्ठाअनुष्ठान का आज चौथा दिन है। कार्यक्रम के अनुसार ही रामलला को गर्भ गृह में स्थापित कर दिया गया है।
विज्ञापन
रामलला के अचल विग्रह की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
10:23 PM, 19-Jan-2024
आपदा अस्पताल की टीम 22 जनवरी को अयोध्या में होगी तैनात
अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोरों पर हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान आपदा अस्पताल भीष्म की टीम अयोध्या में मौजूद रहेगी।10:16 PM, 19-Jan-2024
रामलला की मूर्ति वायरल होने पर अरुण योगीराज की पत्नी विजेता का बयान
रामलला का चेहरा सामने आने के बाद मूर्तिकार अरुण योगीराज की पत्नी विजेता योगीराज का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि रामलला की मूर्ति की अंतिम तस्वीर अभी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
09:55 PM, 19-Jan-2024
एक फरवरी को रामलला के दर्शन करेगी पूरी प्रदेश सरकार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को अलौकिक बनाना है। इस दौरान अयोध्या को स्वच्छता, सुरक्षा व सेवाभाव का मानक बनाना होगा। हर वीवीआईपी के साथ एक लाइजनिंग अफसर की तैनाती की जाए। वीवीआईपी से संवाद के लिए कॉल सेंटर 24 घंटे सक्रिय रहें। अयोध्या धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिये आगामी छह माह की कार्ययोजना बनाई जाए। एक फरवरी को प्रदेश सरकार के सभी मंत्री एक साथ रामलला का दर्शन-पूजन कर पुण्य लाभ प्राप्त करेंगे।
09:51 PM, 19-Jan-2024
बिना पास के नहीं मिलेगा प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रवेश
अयोध्या में राम मंदिर समारोह के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से सभी को न्योता भेजा जा रहा है। इसके अलावा एक प्रवेश पास भी जारी किया गया है। जिस पर क्यूआर कोड के जरिए ही मंदिर परिसर में एंट्री मिलेगी।08:52 PM, 19-Jan-2024
सुरक्षा के पांच घेरों में रहेंगे पीएम मोदी
प्राण प्रतिष्ठा के समय प्रधानमंत्री का सुरक्षा घेरा पांच स्तरीय होगा। इसके लिए एटीएस के 550 कमांडो व एसपीजी के 35 जवान यहां डेरा डाल चुके हैं। अलग-अलग स्तर में सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले अन्य जवान भी रामनगरी में चप्पे-चप्पे की छानबीन में जुटे हैं। शुक्रवार को एटीएस के कमांडो ने उदया चौराहा से लेकर नयाघाट रिहर्सल भी किया है।08:34 PM, 19-Jan-2024
कैट बार एसोसिएशन ने 22 जनवरी को पूरे दिन की छुट्टी की अपील की
केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (कैट) बार एसोसिएशन ने 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन पूरे दिन की छुट्टी की अपील की है। ट्रिब्यूनल के अध्यक्ष को बार एसोसिएशन की ओर से चिट्ठी लिखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:04 PM, 19-Jan-2024
एनडीआरएफ ने अयोध्या में G20 के HAZMAT ट्रकों को किया तैनात
अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले एनडीआरएफ की कई टीमें तैनात की जा चुकी हैं। जो केमिकल, बायलॉजिकल, रेडियोलॉजिकल और न्यूक्लियर अटैक जैसी किसी भी आपदा से निपट सकते हैं।
07:06 PM, 19-Jan-2024
22 जनवरी की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में CJI समेत पांच जज आमंत्रित
राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के लिए अनुष्ठान शुरू हो चुका है। रामलला की प्रतिमा पहली बार सामने आई है। इसी बीच एक और बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक 22 जनवरी को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सुप्रीम कोर्ट के वर्तमान प्रधान न्यायाधीश (CJI) डीवाई चंद्रचूड़ को भी आमंत्रित किया गया है। सीजेआई समेत सुप्रीम कोर्ट के समेत पांच जजों को आमंत्रित किया गया है। साल 2019 में पांच जजों की पीठ में इन जजों ने बहुचर्चित और 100 साल से भी अधिक पुराने टाइटल सूट / मुकदमे (श्रीराम जन्मभूमि बाबरी मस्जिद भूमि विवाद) पर सर्वसम्मति से फैसला सुनाया था।
06:42 PM, 19-Jan-2024
प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे इकबाल अंसारी
#WATCH | Former litigant in Ayodhya land dispute case Iqbal Ansari says, " ...Swami Sunil Das gave me a gift of the temple and I have accepted it...I am a resident of Ayodhya and respect every religion. I have been invited and I will attend (Ram temple inauguration). We want… https://t.co/4KqrgA8mtL pic.twitter.com/NHyxhGJsjD
— ANI (@ANI) January 19, 2024
06:39 PM, 19-Jan-2024
सरयू घाट पर संध्या आरती
#WATCH | Uttar Pradesh: 'Sandhya Aarti' being performed at Saryu Ghat in Ayodha. pic.twitter.com/ibYN12CIwO
— ANI (@ANI) January 19, 2024